# यूँ ही चलती जाती है #

यह कविता जीवन की निरंतर यात्रा का सुंदर एहसास कराती है। ज़िंदगी कभी हँसाती है, कभी रुलाती है, कभी धूप देती है तो कभी छाँव—लेकिन वह कभी रुकती नहीं। कविता हमें सिखाती है कि जो मिला, उसे मुस्कुराकर स्वीकार करें और जो आने वाला है, उसका विश्वास के साथ स्वागत करें।

# यूँ ही चलती जाती है #

नित्य रोज़ हमें हँसाती, रुलाती,
ज़िंदगी है… बस चलती जाती है।
एक धुंध से निकलकर उजाले की ओर,
हर रोज़ नए सपने बुनती जाती है।

हौसला देता है वह उड़ता पंछी,
जो हर सुबह तिनके लेकर जाता है,
ऐसा लगता है मानो सूरज से मिलकर
वह प्रेम का प्रकाश ले आता है।

कभी रुकी नहीं, न रुक सकती है,
ज़िंदगी है… बस चलती जाती है।
जो आज है, वह कल क्या होगा,-
यह राज़ तो समय ही बताता है।

कभी राह में धूप, कभी छाँव मिले,
कभी ख़ुशियाँ, कभी ग़म साथ चले,
फिर भी कदम रुकते नहीं—
सफ़र अपने आप चलता जाता है।

सच, जीवन का यही फ़साना है—
न कोई ठहराव, न कोई बहाना है।
जो मिला, उसे मुस्कुराकर जिएँ हम,
जो आने वाला है, उसे स्वीकार करें हम…

ज़िंदगी है…
बस चलती जाती है,
यूँ ही चलती जाती है।।

(विजय वर्मा)
 www.retiredkalam.com



Categories: kavita

Tags: , , ,

8 replies

  1. सुंदर वर्णन कविता के माध्यम से जीवन धारा की ❤️🙏🏻 शुभ रात्रि सर जी

    Liked by 1 person

    • बहुत-बहुत धन्यवाद! 🙏
      आपकी आत्मीय प्रतिक्रिया ने कविता को और भी अर्थपूर्ण बना दिया। जीवन की धारा यूँ ही सुख-दुःख, धूप-छाँव के बीच बहती रहती है। आपका स्नेह और शुभकामनाएँ मेरे लिए अनमोल हैं। 🌷

      आपको भी स्नेहपूर्ण शुभ रात्रि। ईश्वर करे आपकी रात शांतिमय हो और सुबह नई ऊर्जा व मुस्कान लेकर आए।

      Like

  2. very nice .

    Liked by 1 person

  3. Dear Verma ji,

    What a profoundly beautiful and soul-stirring poem this is! Your words capture the very essence of life—its unpredictability, its resilience, and its quiet, relentless beauty. I especially love how you’ve woven together the contrasts: the laughter and tears, the sunshine and shade, the light emerging from the mist. The image of the bird flying each morning to gather twigs, carrying the light of love from the sun, is simply magical—it reminds us that hope is reborn with every dawn.

    Your message to embrace what life brings with a smile and to welcome the future with faith is both comforting and empowering. This poem doesn’t just speak to the heart; it stays with it, long after the last line is read.

    Thank you for sharing such a timeless reflection on life’s journey. Truly, this is a gift to all who read it. 🙏✨

    Liked by 1 person

    • Thank you so much for such a heartfelt and generous appreciation. 🙏 Your words have added another beautiful layer of meaning to the poem.

      I’m especially glad that the little bird and its daily journey resonated with you. Perhaps it reminds us that hope doesn’t need grand gestures—it can return quietly each morning, one small effort and one ray of light at a time.

      Like

  4. बिल्कुल सत्य लिखा है आपने अपनी कविता में

    Liked by 1 person

    • बहुत-बहुत धन्यवाद! 🙏❤️
      आपकी आत्मीय प्रतिक्रिया मेरे लिए बहुत मायने रखती है। खुशी है कि कविता की भावनाएँ आपके हृदय तक पहुँचीं। शब्द तभी सार्थक होते हैं जब वे किसी के मन को छू सकें।

      Liked by 1 person

Leave a comment