
यह कविता जीवन जीने का साहसी और निडर संदेश देती है। इसमें बताया गया है कि उम्र केवल एक संख्या है, जबकि असली जीवन हँसी, शरारत, साहस और सुनहरी यादों में है।
यह कविता हमें प्रेरित करती है कि हम संकोच छोड़कर पंछी-सा उड़ें, अपनी छाप छोड़ें और ऐसा जीवन जिएँ कि दुनिया हमारे किस्से याद रखे।
# ज़िंदादिली का सफ़र #
ज़िंदगी का सफ़र यहाँ छोटा है मित्र,
कब थमेगी साँसें, न जान सका चित्र।
तो क्यों रहे मन बंधा, जिये संकोच में,
पंछी सा उड़ें इस खुले आकाश में।
उम्र तो अपनी बस संख्या है मात्र,
आओ हँसी से भर दें जीवन का पात्र,
तारों का पीछा करें, रात सँवारें यार,
छाँव में नाचें, रौशनी से करें प्यार।
झुर्रियाँ कहें अपनी जीवन कथा,
कुछ मीठी यादें, कुछ सपनों की व्यथा,
शरारतें हों, हँसी हो, सब संग निभाना,
निर्भीक फैसले लेकर इतिहास बनाना।
शरारत में ही मन पाता है उड़ान,
साहस से मिलता जीवन को मान,
ऐसा जियो कि जग तेरा किस्सा कहे,
ज़िंदगी ज़िंदादिल, और मिसाल बने।
(विजय वर्मा)
www.retiredkalam.com

Categories: kavita
very nice .
LikeLiked by 2 people
Thank you so much.
LikeLiked by 1 person
Very nice 👌👏👏👏💐
LikeLiked by 1 person
Thank you so much.
Your words means a lot.
LikeLiked by 1 person
आपकी जिंदादिली प्रकट है सर जी 🙏🏻 शुभ प्रभात
LikeLiked by 1 person
सुप्रभात! 🙏🏻🌷
आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए हृदय से धन्यवाद।
जिंदादिली बनाए रखने की छोटी-सी कोशिश है। जीवन ने यह सिखाया है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, मुस्कुराने का कारण ढूँढ़ लिया जाए तो सफ़र थोड़ा आसान और थोड़ा सुंदर हो जाता है।
ईश्वर की कृपा और आप जैसे मित्रों के स्नेह से मन उत्साहित रहता है।
आपका दिन सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहे। 🌼✨
LikeLike
इसके लिए तो भई वाह! 🤍कविता ने याद दिलाया कि ज़िंदगी को गिनना नहीं, जीना चाहिए। हर पंक्ति में ज़िंदादिली, साहस और मुस्कुराहट की खूबसूरत झलक है। 🤍✨
LikeLiked by 1 person
बहुत-बहुत धन्यवाद! 🤍
आपने कविता के भाव को इतनी खूबसूरती से महसूस किया, यह जानकर मन प्रसन्न हो गया। सच ही तो है—ज़िंदगी का मूल्य उसके वर्षों में नहीं, बल्कि उन पलों में छिपा होता है जिन्हें हम पूरे दिल से जीते हैं।
हम अक्सर जीवन को उपलब्धियों, सफलताओं और संख्याओं में मापने लगते हैं, जबकि उसकी असली खूबसूरती मुस्कुराने, प्रेम करने, सीखने और गिरकर फिर उठ खड़े होने में है।
LikeLike
A beautiful and uplifting reflection that celebrates life as courage, joy, and timeless energy, beyond the limits of age. 🌟
LikeLiked by 1 person
Thank you for your kind and encouraging words. 😊
I’m delighted that the reflection resonated with you. Life truly is much more than the passing of years—it is a journey of courage, growth, joy, and the spirit with which we embrace each new day. Age may mark the passage of time, but it is our enthusiasm, curiosity, and love for life that keep us young at heart.
LikeLike