
यह कविता जीवन की उन भावनात्मक पगडंडियों का चित्रण है जहाँ अतीत की यादें, खोए हुए पल, रूठे हुए अपने और अधूरे सपने दिल में गहरी छाप छोड़ जाते हैं। इसमें बचपन की मासूमियत, रिश्तों की गर्माहट, और समय के साथ आए बदलावों को सौम्य और संवेदनशील भाषा में व्यक्त किया गया है।
अंत में कविता एक सुंदर संदेश देती है—कि बीते पलों में खोने के बजाय, हर सांस को आख़िरी समझकर वर्तमान को जीना ही जीवन का सच्चा आनंद है।
# यादों के उस पार #
ज़िंदगी के सफ़र में मिलते हैं मोड़ ऐसे,
जहाँ ठहर जाए दिल, मगर चलती रहें सांसें।
कुछ पल होते हैं जैसे कोई सपना अधूरा,
जो गुज़र गया वक़्त, वो लौट कर नहीं आते।
वो बचपन की गलियाँ, वो माँ की पुकार,
छत पे खेलना और लड़ना झगरना बार बार।।
वो दोस्तों की हँसी, वो बेवजह की रुसवाई,
आज बस यादों में है वो अपनापन, वो गर्माई।
हर मोड़ पे कोई चेहरा छोड़ जाते हैं हम,
अपने को पराया बना देता है दिल का भ्रम।
वो लम्हे जो बीत गए, अब तस्वीरों में हैं कैद,
उनको दिलों से हटा सके भला किसमे है दम ।
ज़िंदगी चलती रही, पर कुछ ख्वाब रुक गए,
कुछ अपने बदल गए, कुछ राहों में छूट गए।
वो मुक़ाम फिर नहीं आते, चाहे कितनी कोशिश हो,
तो फिर उनको क्यों न मना ले जो हमसे रूठ गए |
इसलिए जी लो हर पल जैसे आख़िरी सांस हो,
कह दो दिल की बात, जो भी तुम्हारे पास हो।
क्योंकि जो बीत गया, वो गीत बन जाता है,
और जो बचा है, उसी में जीवन मुस्काता है।
(विजय वर्मा)
www.retiredkalam.com

Categories: kavita
very nice .
LikeLiked by 1 person
Thank you so much.
LikeLike
वाह! आपकी यह कविता सिर्फ़ शब्द नहीं, बल्कि जीवन का एक सुंदर दर्शन है।
‘यादों के उस पार’ एक मर्मस्पर्शी रचना है, जो बचपन की मासूमियत और रिश्तों की
गर्माहट को बड़ी संवेदनशीलता से दर्शाती है। ‘जो बचा है, उसी में जीवन
मुस्काता है’। यह संदेश सीधे दिल को छू गया और वर्तमान में जीने की प्रेरणा
देता है। आपकी लेखनी की गहराई और शब्दों का चुनाव सचमुच लाजवाब है। इस बेहतरीन
और प्रेरणादायक रचना के लिए बहुत-बहुत बधाई।
LikeLiked by 1 person
आपके इतने सुंदर और भावपूर्ण शब्दों के लिए दिल से धन्यवाद।
यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि कविता ने आपको सिर्फ पढ़ने का अनुभव नहीं दिया, बल्कि भीतर तक कुछ महसूस भी कराया। जब कोई रचना बचपन की मासूमियत, रिश्तों की गर्माहट और वर्तमान में जीने की प्रेरणा को छू पाती है, तो वही उसकी सबसे बड़ी सफलता होती है
LikeLike