# चाय के साथ ज़िन्दगी #

# चाय के साथ ज़िन्दगी #: एक सुंदर अनुभव

यह कविता जीवन के उन उलझे हुए पलों और सवालों को चाय की प्याली के साथ सुलझाने का एक सुंदर अनुभव प्रस्तुत करती है। इसमें पुरानी यादों, हँसी-मजाक, और रिश्तों की मिठास को संजोया गया है।
चाय के हर घूँट में जीवन के विभिन्न रंगों और अनुभवों का स्वाद मिलता है, जो हमें जीवन के सच्चे अर्थ और उसकी सुंदरता को समझने का संदेश देती है।

# चाय के साथ ज़िन्दगी #

सवालों में उलझी हुई है ये ज़िन्दगी,
जैसे कोई गुम है तन्हा राहों में,
इस अनजान सफर में।
आओ हम बैठें पास पास , 
चाय की प्याली के साथ |

सुलझाएं आज  की उलझनों को, 
घूँट दर घूँट लेते हुये ।
प्याली से उठते भाप ,
और सुगंध से सराबोर |
हवाओ  से गुफ्तगू करते हुये
वो कुछ सुना रही है ,
धीमी आवाज़ में।

पहला घूँट, जो कड़वाहट भरा है ,
यह जीवन की सच्चाई है,
दूसरा घूँट,  मिठास लिए ,
उम्मीद की किरण है ।
तीसरा घूँट, तीखापन लिए ,
चुनौतियों को चुनौती है |
चौथा घूँट, सुकून है ,
जो जीत का आनंद है ।

सच, हर घूँट में एक कहानी है ,
हर कहानी में एक सबक है ,
यही है ज़िन्दगी की चाय,
जो कुछ और नहीं ,
जीने का ढंग है ।

हर चुस्की के साथ यादें ताज़ा होती हैं,
दोस्तों, परिवार के साथ चाय पीना
गप श्राप कर यादें ताज़ा करना
बनाती है ज़िंदगी को खूबसूरत
चाय की प्याली में डूबकर देखो,
दिखेगा ज़िन्दगी का सफर,
रंगों से भरा हुआ।
हर रंग एक कहानी,
हर कहानी एक अनुभव,
यही है ज़िन्दगी का सार |

तो आइए, उठाइए चाय की प्याली,
और जिएं खुशी के हर पल को,
क्योंकि ज़िन्दगी की चाय है अनमोल,
जो बनाती है
ज़िंदगी के हर पल को यादगार।
(विजय वर्मा)

Please click the link below for the next Poem.



Categories: kavita

Tags: , , , ,

12 replies

  1. Happy New Year 2025.

    Liked by 2 people

  2. Nav varsh ki hardik shubhkamnaye

    Liked by 2 people

  3. Naye saal chaay sein shuru 😀

    Liked by 2 people

Leave a comment