# मानव सेवा – सच्ची सेवा # 

हम सब अपनी ज़िन्दगी में सेवा भाव रखते है और किसी न किसी रूप में अपनी सेवा देते है |

चाहे वो पैसा कमाने के बदले अपनी नौकरी के तहत हो या किसी अन्य  क्षेत्र में |

हकीकत में सेवा दो तरह की होती है ..एक वह सेवा जिसमे हम  बदले में कुछ पाने की उम्मीद रखते है | जैसे हम नौकरी या कोई व्यवसाय करते है उससे हमारी जीविका चलती है |

लेकिन इसके विपरीत भी कुछ सेवा ऐसे भी होते है जिसके बदले में हम कुछ नहीं चाहते है यानि कि निष्काम सेवा, निस्वार्थ सेवा  |

यह जो निष्काम सेवा होता है वह महान सेवा होता है । कोई  भी सेवा छोटी या बड़ी नहीं होती। सेवा करने वाले की भावना और सेवा करते समय उसके चेहरे पर मुस्कुराहट के भाव ही मायने रखती है |

अगर आदमी यह महसूस करे कि उसका जन्म दूसरों की सेवा के लिए ही हुआ है और अगर वह  निःस्वार्थ भाव से सेवा करे तो वह व्यक्ति श्रेष्ट बन जाता है |

अगर, यही भावना समाज के सभी लोगो में आ जाये तो हमारा समाज और सारी दुनिया ही न केवल खुबसूरत हो जाएगी बल्कि सुख शांति से भरपूर भी हो जाएगी |

चूँकि हम सब मानव है इसलिए हम सबों को  मानवता की सेवा के लिए  सदा तत्पर रहना चाहिए |

सेवा की भाषा ही प्रेम की भाषा होती है  और यह भाषा हर कोई  समझ लेता है |

वह चाहे छोटा बच्चा ही क्यों न हो |

किसी भी देश में रहने वाला कोई भी व्यक्ति हो, इस भाषा को समझ लेता है।  आज की दुनिया को इसी भाषा की सबसे ज्यादा ज़रुरत है |

आइये, इस प्रेम की भाषा की क़द्र करें और मन में सबों के लिए प्यार और सेवा भाव रखे, क्योकि

भगवान् वही बसते है जहाँ औरो के लिए सेवा भाव होता है ….

मानव सेवा सच्ची सेवा … जो करे सुख पाए

मन की शांति  मिले …. जन्म सफल हो जाए

भूखे को रोटी खिला …प्यासे को  पिला पानी

उनके आशीर्वाद से तुझको …कभी न होगी हानि  .

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media …link are on contact us page..

www.retiredkalam.com



Categories: Uncategorized

Tags: , , ,

23 replies

  1. सुन्दर आलेख।

    Liked by 1 person

  2. 🩵

    Liked by 1 person

  3. 💯सच्ची बात कही आपने 🙏

    Liked by 1 person

  4. बहुत सुंदर लिखा है

    Liked by 1 person

Leave a reply to Karan Singh Kushwah Cancel reply