#दीप तले अँधेरा #

ज़िन्दगी में टेंशन ही टेंशन है , फिर भी लवों पर मुस्कान है

क्योंकि जीना जब हर हाल में है, तो मुस्कुरा के जीने में क्या नुक्सान है |

दोस्तों ,

कोई कैसे सोच सकता है कि… जो इंसान अपनी खुशिओं का हमेशा social media में, फेसबुक के  द्वारा नुमाइश करता रहता है,  दुसरो को नसीहत देता फिरता है कि हमेशा खुश रहो |

जिंदगी जीने के नए आयाम सिखाता रहता है, परन्तु  खुद अंदर से इतना दुखी कैसे हो सकता है |

उसकी आँखों में ख़ुशी के नहीं दुखों के सैलाब नज़र आते है …..लेकिन यह सत्य है दोस्तों कि  दिए तले ही अँधेरा होता है |

कभी कभी इंसान अपनी दुखों  एवं कसक को छुपाने के लिए जीवन रूपी रंग मंच पर हकीकत से परे  अभिनय (role play)  करता है |  दुनिया को वो सब नसीहत देता फिरता है जो उसके खुद के जीने के लिए जरूरी है |

एक डॉक्टर जो स्वयं  ही diabetic मरीज है वो दुसरो का diabetic ठीक करने का ईलाज करता

फिरता है और  उसे सटीक दवा उपलब्ध कराने की कोशिश करता है | उसे खान- पान में परहेज और  सही जीवन शैली के बारे में सलाह देता है.|.

 परन्तु वो स्वयं पर इसे  क्यूँ  लागू नहीं कर पाता है ,…. यह सोचनिए विषय है ?   क्या उसके खुद के जीने कि इच्छा समाप्त हो गई है ?..  शायद नहीं | वह सब कुछ जानते हुए भी खुद पर लागू क्यों नहीं कर पाता है |

यह कहावत सत्य है कि “दुसरे को उपदेश देना बहुत आसान है, लेकिन खुद उन उपदेशों का पालन करना बहुत ही कठिन है “ …

यह ज़िन्दगी  है दोस्त, … बस, यह यूँ ही चलता रहेगा ….जब तक कि खुद में दृढ संकल्प और इच्छा शक्ति ना हो उसे अपने पर लागू कर पाने का |

यह प्रश्न  इतना कठिन नहीं है, शायद इसका उत्तर बहुत कठिन है | लेकिन इसका उत्तर ढूँढना होगा, जल्द ही खोजना होगा..  आखिर ऐसा क्यूँ ….??? 

Photo by Pixabay on Pexels.com

जिद करना मज़बूरी नहीं

जिद करना ज़रूरी है

ख्वाब बुनना ज़रूरी है

किस्मत के सहारे ना बैठ

 कोशिश करना ज़रूरी है |

हाँ, जिद करना ज़रूरी है …

जिद करो कि  मंजिल को पाया जाए

तंग सोच से पीछा छुड़ाया जाए…

जिद हो कि आंधियो  में दिया जलाया जाए

दशरथ मांझी सा हिम्मत जुटाया  जाए

जिद हो कि  रोते को हंसाया जाए

और दुनिया को  खूबसूरत बनाया जाए

असफलता को गले लगाना मजबूरी है

हाँ,  जिद करना ज़रूरी है …..

जिद करो कि हार जीत में बदल जाए

डगमगाते कदम  भी संभल जाए

अपने अन्दर के गन्दगी को हटाया जाए

और, खुद को बेहतर इंसान बनाया जाए 

 जिद  करना  मज़बूरी  नहीं

हाँ ….जिद करना ज़रूरी है  ||

…..विजय वर्मा

मेरे हौसले ब्लॉग  हेतु नीचे link पर click करे..

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media …link are on contact us page..

www.retiredkalam.com



Categories: kavita

Tags: , , , ,

6 replies

  1. christinenovalarue's avatar

    🩶

    Liked by 1 person

  2. ज़िन्दगी में टेंशन ही टेंशन है , फिर भी लवों पर मुस्कान है

    क्योंकि जीना जब हर हाल में है, तो मुस्कुरा के जीने में क्या नुक्सान है |👌👌👏👏👍😀😊

    Liked by 1 person

Leave a comment