# यादों में ज़िंदा रहेंगे हम #

यह कविता समय के साथ गुज़रते लम्हों, यादों और भावनाओं को संजोने की कहानी है। इसमें वह दर्द है जो हमें पुरानी यादों की ओर खींचती है |

यह कविता उन लम्हों को छोड़ जाने की बात करती है जो हमारे जीवन में एक अनमोल धरोहर बन जाते हैं।

यादों में ज़िंदा रहेंगे हम

मिटा सको तो मिटा देना,
मेरे नाम के सारे निशान,
पर कैसे मिटाओगे वो एहसास,
जो कभी बना था तुम्हारी मुस्कान?

हम वक़्त के साथ गुज़र जाएँगे,
जैसे शाम में ढलती है रोशनी,
मगर कुछ पल ठहर जाएँगे,
बनकर दिल की अनकही कहानी।

कुछ रास्ते पीछे छूट जाएँगे,
कुछ ख़्वाब अधूरे रह जाएँगे,
उम्र लौटकर तो नहीं आएगी,
पर लम्हे याद बनकर मुस्कुराएँगे।

पुरानी तस्वीरों की ख़ामोशी में,
कभी हमारा चेहरा नज़र आएगा,
कोई भूला हुआ गीत सुनकर,
दिल फिर बीते दिनों में खो जाएगा।

न दौलत साथ जाएगी, न शोहरत,
न दुनिया की कोई पहचान,
बस किसी के दिल में बचा प्यार,
बन जाएगा हमारी असली निशानी।

जब कभी तन्हाई सताए तुम्हें,
और आँखों में नमी उतर आए,
तो समझना, हम दूर होकर भी,
किसी याद की तरह पास आएँगे।

ज़िंदगी तो एक दिन थम जाएगी,
मगर मोहब्बत कहाँ मरती है?
इंसान चला जाता है दुनिया से,
पर उसकी याद कहाँ बिछड़ती है!

हम फिर मिलेंगे किसी पुरानी बात में,
किसी मुस्कान में, किसी बरसात में,
जब तक किसी दिल में ज़िक्र हमारा है,
समझना—यादों में सफ़र हमारा जारी है।

— विजय वर्मा
www.retiredkalam.com



Categories: kavita

Tags: , , , ,

Leave a Reply