
हाँ, मैं सड़क हूँ,
हाँ, मैं सड़क हूँ,
अनगिनत मौसमों की गवाह।
धूप की तपिश सहती,
बारिश की ठंडक ओढ़े,
मैं यहीं की यहीं पड़ी हूँ..
स्थिर, मगर सब कुछ देखती हुई।
रोज़ नए मुसाफ़िर मुझ पर से गुज़रते हैं,
कुछ अपने से, कुछ बिल्कुल अजनबी।
सब बेचैन, सब परेशान—
हर किसी को अपनी मंज़िल की तलाश है।
हर कदम में अधीरता है,
हर आँख में जल्दबाज़ी का भँवर।
समय हमेशा कम पड़ जाता है,
रुकने की फुर्सत नहीं,
और जीने की चाहत
शायद कहीं रास्ते में छूट गई है।
मैं देखती हूँ—
जैसे सब कुछ पा लिया हो,
फिर भी न चैन है, न संतोष।
सब भागते हैं,
परछाइयों की तरह,
बिना यह जाने कि
किससे आगे निकलना है।
मैं जानती हूँ—
सपनों का पीछा करना आसान है,
मगर खुद को जीना,
थोड़ा ठहरना,
अपने भीतर झाँकना—
शायद सबसे मुश्किल काम है।
अगर यही ज़िंदगी कहलाती है,
तो मैं ही ठीक हूँ।
न ज़्यादा की लालच,
न किसी से उम्मीद,
न भविष्य की कोई चिंता।
हाँ, मैं सड़क हूँ—
मेरे पाँव स्थिर रहते हैं,
फिर भी मैं बहती रहती हूँ।
मैं देखती हूँ, सहती हूँ,
और फिर भी—
कभी थकती नहीं।
कभी-कभी,
जब रात की चाँदनी मुझे छूती है,
उस समय, मैं महसूस करती हूँ—
हर कदम, हर मुसाफ़िर,
एक कहानी है,
एक जीवन है,
उसे जीना है,
पर कैसे ?
(विजय वर्मा)
www.retiredkalam.com

Categories: kavita
बहुत सुंदर
LikeLiked by 2 people
बहुत बहुत धन्यवाद, सर जी |
LikeLiked by 1 person
I am curious what language do you speak and write ?😊
LikeLiked by 2 people
I speak and write Hindi 😊
It’s my mother tongue, and I’m always happy to use it whenever it feels right.
LikeLiked by 2 people
Interesting! I know how you feel , just keep on doing so 🙂
LikeLiked by 1 person
very nice .
LikeLiked by 2 people
Thank you so much.
LikeLiked by 1 person
A powerful opening—speaking as the road itself, carrying the weight of time, seasons, and countless untold journeys.
LikeLiked by 1 person
A word closely related to my sphere. Another Great one, especially “अगर यही ज़िंदगी कहलाती है,
तो मैं ही ठीक हूँ।
न ज़्यादा की लालच,
न किसी से उम्मीद,
न भविष्य की कोई चिंता।”
LikeLiked by 2 people
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह जानकर सचमुच अच्छा लगा कि कविता की वे पंक्तियाँ आपको इतनी गहराई से छू पाईं।
“अगर यही ज़िंदगी कहलाती है, तो मैं ही ठीक हूँ” — इसमें एक शांत स्वीकृति है, एक ऐसा साहस जो लालच, अपेक्षाओं और भविष्य की चिंताओं से मुक्त होना सिखाता है।
कभी-कभी कम में संतोष ही सबसे बड़ा वैभव होता है, और यही भाव इन पंक्तियों को खास बनाता है। आपकी सराहना मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
LikeLiked by 1 person
अति सुन्दर सर 👌🙏🏻
LikeLiked by 2 people
Bahut hi khoobsurat 🤍✨
LikeLiked by 2 people