
दोस्तों ,
बात उन दिनों की है, जिस दिन मैं बैंक से रिटायर हो रहा था | ऐसा लगा था जैसे अब ज़िंदगी खत्म । मैं बहुत नर्वस महसूस कर रहा था | फिर मैंने यह सोच कर दिल को तसल्ली दी कि और भी मेरे साथी रिटायर हो रहे है | यह तो हमारी दूसरी पारी की शुरुआत है |
रिटायरमेंट का दिन तो वो दिन होता है, जब हम वो आखिरी लम्हा काम से लौटते हैं और घर आ कर अपनी प्रिय पत्नी से कहते हैं,– प्रिय, अब मै हमेशा तुम्हारी सेवा में हाजिर हूँ | सचमुच बहुत भावुक क्षण होता है | उस समय बैंक में बिताएँ बहुत सारे मधुर स्मृतियाँ आंखों के सामने घूमने लगती है |
अपने ऑफिस के उस कुरसी को अंतिम बार पीछे मूड कर देखना एक अजीब अनुभव कराता है | उन्हीं दिनों को याद कर मैंने इस कविता की रचना की है | मेरी दूसरी पारी की यह शुरुआत शायद आप को भी पसंद आएगी |
वो सुनहरी यादें
कुछ सुनहरी यादें …
ना कभी धुंधली होती है
ना ही कभी भूली जाती है
हर पल हर लम्हा अब भी ..
वो सुनहरे पल …
याद करते करते
मन भावुक हो जाता है |
अब तो
ना रहा वो जोश …
ना रहा वो बैंक …
ना रही वो चाकरी …
सिर्फ है तो
कुछ सुनहरी यादें
कुछ बिताए पल
कुछ टूटे हुए सपने
और उनमें
खुद को खोजता मैं |
…….विजय वर्मा…..
पहले की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below.
Categories: kavita
बहुत तकलीफ होती है
LikeLiked by 1 person
सच, यही ज़िंदगी है |
फिर अपने को खुश रखना एक कला है |
क्या मैं सही हूँ ?
LikeLiked by 1 person
जिंदगी मे बहुत कुछ भूलना ही पड़ता है
LikeLiked by 1 person
सही कहा आपने |आप के विचार मुझे पसंद आते है |
कृपया मेरा विडियो देखें और चैनल को subscribe करें |
LikeLiked by 1 person
Link n mil raha
LikeLiked by 1 person
LikeLiked by 1 person
Okkkk
LikeLike
Okkkk मिल गया लाइक कर दिया
LikeLike
Tu dessines vraiment très bien…
LikeLiked by 1 person
Gracias por sus amables palabras.
Estoy aquí para ayudarte con cualquier pregunta que puedas necesitar. No dudes en decirme cómo puedo ayudarte más.
LikeLiked by 1 person
Yaad karke bhavuk ho gaye.Thik hai kavita.
LikeLiked by 1 person
Thank you so much, dear.
LikeLike
अद्भुत!
LikeLiked by 1 person
बहुत-बहुत धन्यवाद! आपकी सराहना मेरे लिए प्रेरणादायक है। 🌹
आपका समर्थन और प्रेम हमेशा मेरे लेखन को नई ऊर्जा देता है। 🙏✨
LikeLiked by 1 person