# लम्हा लम्हा ज़िन्दगी #

ज़िन्दगी को खुल कर जीना है ,जब तक मौत गले ना लगे ले | ,भूल जाओ अपने दुःख दर्द को जो लोगों ने दिए है, माफ़ कर दो उन्हें |

कहाँ जाना है इस  ईगो और घमंड को लेकर …जीवन में वक़्त बहुत कम है.. पिघलते हुए आइसक्रीम का मजा लो, जब तक हाथ में है ,वर्ना दोबारा मौका नहीं देती है ज़िन्दगी |

लम्हा लम्हा ज़िन्दगी

लम्हा लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी

कभीं ख्वाहिसों की हदे पार करती ज़िंदगी

तो कभी तन्हाइयों में विचरती जाए ज़िंदगी

लम्हा लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

कभी मुसबितों का एहसास है ज़िंदगी

तो कभी सितारों भरी रात है ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

साल  दर  साल गुज़रती जाए ज़िन्दगी 

हांथो में रेत सी फिसलती जाए ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

कभी किसी का इंतज़ार करती ज़िन्दगी

कभी औरों के लिए बेकरार होती ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

कभी तो धुप, और कभी बरसात है ज़िन्दगी

किसी के लिए यादों की बरात है ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

कभी दुनिया के झूठ में खो जाये ज़िन्दगी

और कभी मौत से वादा निभाए ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

                  ( विजय वर्मा )

पहले की ब्लॉग  हेतु  नीचे link पर click करे..

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below

.www.retiredkalam.com



Categories: kavita

Tags:

37 replies

  1. N&N Blog(Mahima Jain)'s avatar

    शायद ये ही है ज़िंदगी

    Liked by 2 people

  2. बहुत अच्छा लगा पढ़कर मित्र

    Liked by 1 person

  3. जिंदगी को परिभाषित करती कविता।

    Liked by 1 person

  4. Kavita padh kar achha laga.

    Liked by 1 person

  5. मोहन "मधुर"'s avatar

    ज़िन्दगी को परखना कठिन कार्य है। पल-पल सरकती ये ज़िन्दगी हर पल नया अनुभव और नए संदेश देकर गुज़र जाती है। जिसने उस संदेश को पकड़ने में सफलता पाई उसका जीवन संवर जाता है। अन्यथा जीवन रुपी सागर में कुछ उतराते कुछ लहरों के साथ खेलते और कुछ डूबते चले जाते हैं।
    :— मोहन “मधुर”

    Liked by 1 person

  6. ये आइसक्रीम वाली बात बहुत जँची। बिना किसी लाग -लपेट के सही कहा।

    Like

  7. जी सर ,
    यह सही है कि ज़िंदगी रूपी आइसक्रीम तो पिघल ही रही है ,
    हमे उसका आनंद लेना चाहिए |

    Like

  8. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Good afternoon friends.

    Like

  9. Behatareen kavita aur satya.

    Liked by 1 person

  10. You are truly an artist sir

    Liked by 1 person

  11. Very beautiful written by you.

    Liked by 1 person

  12. Good information you provided. Thanks.

    Liked by 1 person

  13. Sir, you are great writer.

    Liked by 1 person

Leave a reply to Rahul kumar Cancel reply