# कुछ अनकहे एहसास…

यह कविता बीते हुए कल की यादों, प्रेम, बिछड़ने के दर्द और मन में दबी अनकही भावनाओं का एक भावपूर्ण सफ़र है। यह उन खूबसूरत पलों को फिर से जीने, अधूरी कहानियों को शब्द देने और अपने ही मन को समझने की एक कोशिश है। क्योंकि कुछ यादें कभी धुंधली नहीं होतीं, कुछ एहसास कभी ख़त्म नहीं होते और कुछ लम्हे ऐसे होते हैं जिन्हें हम बार-बार जीना चाहते हैं।

कुछ अनकहे एहसास…

मैं अब कुछ अनकहे एहसास लिखना चाहता हूँ,
चेहरे की झुर्रियों में छिपे इतिहास लिखना चाहता हूँ।
बिखरी यादों को फिर से समेटकर,
अपने बीते कल से मुलाक़ात करना चाहता हूँ।

मैं अपनी आवारगी, अपने पागलपन को लिखूँ,
तेरी पहली नज़र, पहली धड़कन को लिखूँ।
वो आख़िरी विदाई, वो अधूरी बातें,
कुछ खोए लम्हे, कुछ अनकही रातें लिखूँ।

मैं फिर से अपनी जवानी जीना चाहता हूँ,
तेरे साथ बिताए पल संजोना चाहता हूँ।
जो कह न सका, वो दर्द बयां करना है,
जो खो गया, उसे शब्दों में पाना चाहता हूँ।

ऐ ख़ुदा! मेरी कलम को इतनी ताक़त देना,
हर एहसास को शब्दों में ढालने की हिम्मत देना।
मैं दुनिया को नहीं, पहले ख़ुद को पढ़ना चाहता हूँ,
हाँ, मैं ज़िंदगी के हर रंग को जीना चाहता हूँ।

मैं अब भी कुछ अजूबे लिखना चाहता हूँ…

(विजय वर्मा)
www.retiredkalam.com


Categories: kavita

Tags: , , , ,

Leave a Reply