
हाँ, मैं सड़क हूँ,
हाँ, मैं सड़क हूँ,
अनगिनत मौसमों की गवाह।
धूप की तपिश सहती,
बारिश की ठंडक ओढ़े,
मैं यहीं की यहीं पड़ी हूँ..
स्थिर, मगर सब कुछ देखती हुई।
रोज़ नए मुसाफ़िर मुझ पर से गुज़रते हैं,
कुछ अपने से, कुछ बिल्कुल अजनबी।
सब बेचैन, सब परेशान—
हर किसी को अपनी मंज़िल की तलाश है।
हर कदम में अधीरता है,
हर आँख में जल्दबाज़ी का भँवर।
समय हमेशा कम पड़ जाता है,
रुकने की फुर्सत नहीं,
और जीने की चाहत
शायद कहीं रास्ते में छूट गई है।
मैं देखती हूँ—
जैसे सब कुछ पा लिया हो,
फिर भी न चैन है, न संतोष।
सब भागते हैं,
परछाइयों की तरह,
बिना यह जाने कि
किससे आगे निकलना है।
मैं जानती हूँ—
सपनों का पीछा करना आसान है,
मगर खुद को जीना,
थोड़ा ठहरना,
अपने भीतर झाँकना—
शायद सबसे मुश्किल काम है।
अगर यही ज़िंदगी कहलाती है,
तो मैं ही ठीक हूँ।
न ज़्यादा की लालच,
न किसी से उम्मीद,
न भविष्य की कोई चिंता।
हाँ, मैं सड़क हूँ—
मेरे पाँव स्थिर रहते हैं,
फिर भी मैं बहती रहती हूँ।
मैं देखती हूँ, सहती हूँ,
और फिर भी—
कभी थकती नहीं।
कभी-कभी,
जब रात की चाँदनी मुझे छूती है,
उस समय, मैं महसूस करती हूँ—
हर कदम, हर मुसाफ़िर,
एक कहानी है,
एक जीवन है,
उसे जीना है,
पर कैसे ?
(विजय वर्मा)
www.retiredkalam.com

Categories: kavita
बहुत सुंदर
LikeLiked by 2 people
बहुत बहुत धन्यवाद, सर जी |
LikeLiked by 2 people
I am curious what language do you speak and write ?😊
LikeLiked by 2 people
I speak and write Hindi 😊
It’s my mother tongue, and I’m always happy to use it whenever it feels right.
LikeLiked by 2 people
Interesting! I know how you feel , just keep on doing so 🙂
LikeLiked by 2 people
Thank you so much 🙂
That really means a lot. I appreciate the understanding and encouragement—definitely keeping at it. Your support makes the journey feel lighter.
LikeLiked by 1 person
I am glad !😁
LikeLiked by 1 person
That makes me really happy to hear 😁
Thank you for sharing your joy—it means a lot. Always grateful for your warmth and encouragement.
LikeLiked by 1 person
very nice .
LikeLiked by 2 people
Thank you so much.
LikeLiked by 1 person
A powerful opening—speaking as the road itself, carrying the weight of time, seasons, and countless untold journeys.
LikeLiked by 2 people
Thank you deeply for this thoughtful reflection. I’m glad the road’s voice and its quiet witness across time and seasons resonated with you. Your words affirm exactly what I hoped to convey—that silent endurance often carries stories far richer than spoken journeys.
LikeLiked by 1 person
A word closely related to my sphere. Another Great one, especially “अगर यही ज़िंदगी कहलाती है,
तो मैं ही ठीक हूँ।
न ज़्यादा की लालच,
न किसी से उम्मीद,
न भविष्य की कोई चिंता।”
LikeLiked by 2 people
आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह जानकर सचमुच अच्छा लगा कि कविता की वे पंक्तियाँ आपको इतनी गहराई से छू पाईं।
“अगर यही ज़िंदगी कहलाती है, तो मैं ही ठीक हूँ” — इसमें एक शांत स्वीकृति है, एक ऐसा साहस जो लालच, अपेक्षाओं और भविष्य की चिंताओं से मुक्त होना सिखाता है।
कभी-कभी कम में संतोष ही सबसे बड़ा वैभव होता है, और यही भाव इन पंक्तियों को खास बनाता है। आपकी सराहना मेरे लिए बहुत मायने रखती है।
LikeLiked by 2 people
अति सुन्दर सर 👌🙏🏻
LikeLiked by 2 people
हृदय से धन्यवाद 🙏🏻
आपकी यह सराहना मेरे लिए बहुत मूल्यवान है। आपके स्नेह और शुभकामनाएँ ही लेखन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आभार।
LikeLiked by 1 person
Bahut hi khoobsurat 🤍✨
LikeLiked by 2 people
बहुत-बहुत धन्यवाद।
आपके ये शब्द मेरे लिए बेहद खास हैं। यह जानकर खुशी होती है कि रचना आपको खूबसूरत लगी और उसके भाव आप तक पहुँचे।
आपका साथ और सराहना ही लिखने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
LikeLiked by 2 people
What a beautiful and quietly powerful poem, my friend.
The road as narrator functions almost like a mirror of our daily rush: everyone passing by, everyone running, few truly living. There is a gentle melancholy here, but also a lot of lucidity; the road, motionless, sees what travelers cannot see in motion.
I especially liked the contrast between “chasing dreams” and the difficulty of simply living oneself. It’s a delicate critique, without accusation, almost compassionate. In the end, the road seems freer than those who walk on it, and this echoes after reading. Thank you for sharing with us. 🙂🙏🏻✨🌌🧚🏻♀️👏🏻🌷
LikeLiked by 2 people
Thank you, my friend, for such a thoughtful and generous reading. It truly means a lot to know the poem resonated with you on that level. I love how you described the road as a mirror—still, observant, and quietly aware of what motion often blinds us to. That sense of freedom in stillness, and compassion rather than judgment, was exactly what I hoped would linger. Your words honor the spirit of the piece beautifully. Grateful for your presence, your insight, and your kindness. 🙏🏻✨🌷
LikeLiked by 2 people
बहुत खूब! ज़िन्दग़ी की अहमियत जाने बिना कई लोग जीते हैं और गुज़र जाते हैं। वक्त तो हमेशा हमें अपनी ओर रिझाता है, पर लोगों को वक्त के साथ वक्त बिताने का वक्त नहीं मिलता।
LikeLike
बहुत सुंदर कहा आपने। सच है—ज़िंदगी की क़ीमत समझना और वक्त के साथ सचमुच जीना, यही सबसे बड़ी समझदारी है।
आपकी बात दिल को छू गई।
LikeLiked by 1 person