एक ऐसा मर्डर मिस्ट्री -2  

यह सही है कि मर्डर का कोई पुख्ता सुराग अब तक नहीं मिल पाया था । लेकिन वारदात के समय नैंसी की गाड़ी वहाँ थी तो पुलिस को संदेह होना लाज़मी था | उन्होने नैन्सी से इस बारे में पूछ – ताछ करने का फैसला किया |

पुलिस अपनी अगली कार्यवाही के बारे में सोच ही रही थी तभी किसी ने नैन्सी के एक नॉवेल के बारे में बताया | और उस नॉवेल में लिखी विषय वस्तु के बारे में जान कर पुलिस चौक जाती है | क्योंकि एक ऐसा नॉवेल जिसमें एक कत्ल की कहानी है |  नॉवेल का शीर्षक है -–  How to murder your husband,

 इस नॉवेल में बिलकुल साधारण और साफ शब्दों में घटना का वर्णन था कि  कैसे अपने पति का कत्ल कर सकते है | हालांकि यह नॉवेल 2011 में  लिखा गया था और 7 साल बाद 2018 में  उसी नॉवेल के लेखिका  के पति का कत्ल हो जाता है |

नॉवेल में बहुत  सारे ऐसी बातें लिखी थी जो इस हत्या के तरीके से बिलकुल मेल खाती थी |

नॉवेल में एक जगह लिखा था – मुझे लगता है अगर किसी का कत्ल करना हो तो यह काम इतना मुश्किल भी नहीं है बल्कि आसान है | और मुझे कोई अफसोस नहीं होगा अगर मेरे दीवार पर खून के धब्बे बिखरे हों या इंसान की  खोपड़ी आस पास बिखरी पड़ी हो |

हालांकि मैं झूठ नहीं बोलती , लेकिन यह भी सच है कि अगर कत्ल करने के बाद बचा जा सकता है तो कत्ल कर देना चाहिए | वैसे मुझे जेल के वर्दी के रंग पसंद नहीं है | और मुझे जेल और सलाखों के पीछे रहना अच्छा नहीं लगता है |

चूंकि इस कत्ल का कोई और सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला था | पुलिस वहाँ कंपनी के सारे स्टाफ के फिंगर prints भी लिए | लेकिन किसी के फिंगर print का मिलान घटना पर पाए जाने वाले निशान से नही हो पाया  | उन लोगों से  पूछताछ करने  पर भी इस कत्ल का कोई दूसरा  सुराग नहीं मिल पा रहा था |

इसलिए  पुलिस का अब सारा ध्यान नैन्सी की ओर जाना स्वाभाविक था | क्योंकि एक तो नॉवेल में लिखी बातें और दूसरा cctv footage ये दोनों  बातें इस बात को ओर इशारा कर रही थी कि शायद इस कत्ल में नैन्सी का ही हाथ है |

लेकिन यह दलील कि मैं ही नॉवेल लिखूँ और मैं ही उसी आधार पर अपने पति का कत्ल करूँ , शायद कोर्ट में यह दलील नहीं माना जा सकता है | और  इन  साक्ष्य के आधार पर उसे सलाखों के पीछे नहीं लाया जा सकता है |

दूसरी बात यह कि दोनों के रिश्ते सामान्य थे , तो क़त्ल करने का कारण भी साफ़ नहीं था | इसलिए पुलिस को इसके अलावा भी कुछ और साक्ष्य जुटाने होंगे |

इसी दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण  बात की  जानकारी मिली  | और वह यह कि  बृफ़ों का कत्ल एक पिस्टल से  हुआ था और वैसा ही एक  पिस्टल  नैन्सी के पास था | उसने कुछ दिनो पूर्व ही उसे खरीदा था |

पुलिस के द्वारा पुछने पर नैन्सी ने  दलील दिया  कि नॉवेल लिखने के लिए कई research की ज़रूरत होती है | अगर गोली से किसी को मारने हो तो पिस्टल कैसे काम करती है | उसके बारे में कुछ विशेष जानकारी हासिल करनी होती है , इसलिए इसे खरीदा गया था ताकि अगली नॉवेल के प्लॉट में इससे कुछ मदद ले सकूँ  |

पुलिस को लगा कि  यह दलील भी अदालत में बेकार जा सकता है और नैन्सी आराम से बच सकती है |

तहकीकात जारी थी और तभी पुलिस को एक और जानकारी मिली कि नैन्सी के घर के पास ही एक shooting range है और कत्ल के कुछ दिन पहले नैन्सी कई बार उस शूटिंग range में जा कर पिस्टल चलाने की practice की थी |

अब सवाल यह था कि उन्होने वहाँ शूटिंग range में प्रैक्टिस क्यों की ? क्या अपने पति का खून करने के लिए ? या, अगली नॉवेल लिखने के लिए उसे कुछ जानकारी लेनी थी |

बहुत कोशिश के बावजूद  पुलिस को कोई और पुख्ता सबूत नहीं मिल पा  रहा था इसलिए पुलिस ने सोचा कि अब तक जीतने भी नैन्सी  के खिलाफ सबूत है उसी के आधार  पर नैन्सी  को गिरफ्तार कर लिया जाए और अंततः पुलिस  2020 में नैन्सी को गिरफ्तार कर लिया |

फिर आगे की कार्यवाही हेतु यह मामला अदालत में पेश हुआ लेकिन इसे बदकिस्मती ही कहा जा सकता है कि  तभी उन दिनों कोरोना ने दस्तक दे दी | और देखते ही देखते  कोरोना के प्रभाव में पूरी दुनिया आ गई |

अमेरिका में हालात और भी खराब थे | और इस तरह दो साल यह केस ठंढे बस्ते में चला गया | क्योंकि  2021 में भी इस केस पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी , क्योंकि कोरोना की दूसरी wave आ चुकी थी |

अंततः फिर 2022 में कोरोना से कुछ राहत मिली तो अदालत का भी काम शुरू हुआ | जिरह के दौरान कोर्ट में यह दलील दी गई कि — नैन्सी की गाड़ी 13  मिनट बाद उस इलाके में देखी गई थी और दूसरी  बात यह कि वहाँ उस वारदात के मौके पर दूसरा कोई नहीं आया था | जब कि नैन्सी अपने फ़ेस बूक पोस्ट में लिखा था कि  वारदात के दिन उस शहर में नहीं थी |  उन्होने ऐसा झूठ क्यों बोला ?

तीसरी बात कि  कत्ल के कुछ दिन पहले शूटिंग range में जा कर नैन्सी के द्वारा पिस्टल चलाने की प्रैक्टिस करना  और कत्ल भी पिस्टल से ही हुआ था |

और चौथी बात यह कि उन्होने सात साल पहले एक नॉवेल लिखा था – How to murder your husband   और 7 साल पहले लिखी नॉवेल में बताई गई तरीके का इस्तेमाल कर उनके पति का बुलेट की  गोली से कत्ल हुआ है |

इन सब के अलावा एक और बहुत पुख्ता दलील दी गई | तहक़ीक़ात के दौरान एक बहुत चौकाने वाली जानकारी प्राप्त पुलिस को हुई | और वह यह कि बृफ़ी का पाँच साल पहले  11 एक करोड़ का जीवन बीमा कराया गया था | हालांकि पिछले 5-6 सालों में इसकी आर्थिक हालात ठीक नहीं थी | दोनों के द्वारा अर्जित आय से खर्च ज्यादा थी क्योंकि उन्हे emi की भरी रकम जमा करना होता था | जबकि बीमा की प्रीमियम भी बहुत ज्यादा थी |

 पुलिस घर के सारे रेकॉर्ड पर गौड़ किया तो पाया कि इन दोनों ने अपनी खर्च में कम करने के लिए बहुत कटौती कर रखी  थी | वे टूर – ट्रेवल बन कर दिया था | गाड़ियों का इस्तेमाल भी बहुत कम करते थे, ताकि खर्च में कटौती की जा सके | लेकिन इन सब के बावजूद बीमा की  भारी प्रीमियम  होते हुये भी बिलकुल समय पर उसे  भरा जाता था | नैंसी  ने पिछला प्रीमियम की राशि 16000 डॉलर का भुगतान अपने पैसो से किया था | 

बृफ़ी की उम्र 65  और नैन्सी की 71 वर्ष | तो नियमतः बीमा नैन्सी को कराना  चाहिए था | या फिर जब पैसे की इतनी दिक्कत थी तो इतनी बड़ी प्रीमियम का बीमा कराने की क्या आवश्यकता थी ?  कत्ल करने की मंशा भी बीमा की  रकम हो सकती है |

मैंने  यह कहानी इसलिए शेयर किया है कि मेरे मन में अनेकों सवाल घूम रहे है ॥

  •  उनकी पत्नी द्वारा अपने ही पति और बेस्ट फ्रेंड का मर्डर क्यों किया गया ?, क्या सचमुच उनके इन्शुरेंस के पैसे लेना मकसद था ?
  • उनके कोई संतान नहीं थे , तो इतनी पैसों का क्या करना था ? वैसे  भी बुढ़ापा में पति – पत्नी को एक दूसरे की ज्यादा ज़रूरत होती है, फिर इस तरह का फैसला क्यों ?
  •  नैन्सी काफी पढ़ी लिखी और होशियार महिला थी , उनका समाज में साहित्यकार के रूप में काफी सम्मान था | एक पढ़ा लिखा इंसान में तो  धैर्य और सूझ बुझ की कोई कमी नहीं होती है,  फिर नैंसी  इस तरह की गलती कैसे कैसे कर सकती है |
  • प्यार मोहब्बत की  कहानी लिखने वाली नैन्सी ने इस तरह का नॉवेल क्यों लिखा – how to murder your husband ।
  • क्या ऐसा नहीं हो सकता है कि नैंसी का कोई दुश्मन हो, या  नैंसी के बढ़ते लोकप्रियता से उसके दुश्मन को व्यवसाय में समस्या आ रही हो | इसलिए नैंसी को केस में फँसा कर उसे लाभ प्राप्त होने वाला हो |

यह सच है कि कोई कितना भी होशियारी से मर्डर करे ,| अपने को बचाने के लिए बहुत सारे तिकरम अपनाता है और उसे यकीन हो जाता है कि अब वह पकड़ा नहीं जाएगा | तब ही वह उस घटना को अंजान देता है | लेकिन वह फिर भी कहीं न कहीं कोई गलती करता है और कानून के लंबे हाथों से वह बच नहीं बच सकता है | यह एक सार्वजनिक सत्य है | नैंसी को इस मर्डर केस में दोषी पाया गया और उसे कोर्ट द्वारा सज़ा भी मुक़र्रर की जा चुकी है |

लेकिन मेरा मन अब भी नहीं मानता है कि नैंसी जैसी सुलझी औरत उम्र के इस पड़ाव में ऐसा काम कर सकती है,– अपने ही best फ्रेंड और  पति का मर्डर कर सकती है |

इससे पहले की घटना हेतु  नीचे link पर click करे..
https://wp.me/pbyD2R-6oW

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below.

        www.retiredkalam.com



Categories: story

5 replies

  1. Murder mystery is nice.Story is nice.Picture and paper cutting prooved that writer has taken every care to make a beautiful story.

    Liked by 1 person

  2. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Awareness and freedom lie beyond the wall of
    past painful experiences.

    Like

Leave a reply to vermavkv Cancel reply