# सापों के खिलाड़ी #

दोस्तों

जूनून भी क्या चीज़ है ! एक साधारण इंसान को जब किसी चीज़ का जूनून हो जाता है तो वह जूनून उसे एक असाधारण इंसान बना देता है | आज मैं बात कर रहा हूँ  – सापों के एक खिलाडी का, जिसे लोग “स्नेक मैन” के नाम से जानते है | उसे बचपन से ही सापों से एक विशेष लगाव था और आगे चल कर सापों को पकड़ना उसका जूनून बन गया |

एक सप्ताह पूर्व हमें  समाचार पत्र के द्वारा पता चला था कि सांप पकड़ने के लिए चर्चित केरल के  वावा सुरेश को कोबरा ने काट लिया था । वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराये गए थे | कोट्टायम जिले में एक घर से कोबरा सांप के रेक्स्यू मिशन के दौरान यह हादसा हुआ था ।

एक वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सुरेश ने पकडे हुए सांप को  एक बोरे में रखने की कोशिश कर रहे थे ,  तभी सांप उनके पैर के पास आ गया और घुटने से ऊपर वाली जगह पर काट लिया। हालांकि वह सांप को बोरी में रखने में सफल हो गए।

उसके बाद वे बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर हालत में कोट्टायम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर रखा गया था | लेकिन आज ही जानकारी मिली कि भगवान् की कृपा से वे अब ठीक है  और हॉस्पिटल से घर आ गए है |

एक इंटरव्यू में, सुरेश ने कहा था —   सांप को पकड़ना एक खतरनाक काम है और इसी क्रम में कई  बार सांपों के उन्हें काटा है  और उन्हें अस्पताल में भर्ती  होना पड़ा  |

वावा सुरेश चर्चित स्नेक कैचर हैं। उनके हौसले को देख कर  मुझे उनके बारे में और सापों के बारे में जानने की इच्छा हुई | वे अपने मिशन के तहत सांप से लोगों की रक्षा तो करते ही है, साथ ही साथ सांप को भी रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ देते है | उनके इस साहसिक भरे कार्य के लिए मेरे दिल में उनके प्रति सम्मान बढ़ गयी |

 ऐसा कहा जाता है कि पिछले  25 सालों से वावा सुरेश सांप पकड रहे है और अब तक उन्होंने करीब 50,000  सांपों को पकड़ा और रेस्क्यू किया है |  इस दौरान उन्होंने बहुत सारे किंग कोबरा भी पकडे है | वे केरल के रहनेवाले है और  ‘स्नेकमैन’ के नाम से जाने जाते है |

सांपो के बारे में विशेष जानकारी

हम जानते है कि धरती पर इंसानों के अलावा जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां मौजूद हैं | इन प्रजातियों में कई प्रजातियां तो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हैं | यूं तो हमें कई जीव-जंतुओं से खतरा रहता है लेकिन इन जीव-जंतुओं में सांप को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता हैं |

 जी हाँ, जहरीले सांप मानव जाति को बड़े पैमाने पर हानि पहुँचाते है | मुझे यह जानकर हैरानी हुई कि आंकड़ो  के अनुसार दुनियाभर में सिर्फ सांप की वजह से हर साल औसतन 1,38,000 लोगों की मौत हो जाती है | मतलब  सांप की वजह से मारे जाने वाले लोगों की ये संख्या शेर, हाथी,  हिप्पोपोटामस और मगरमच्छ द्वारा मारे जाने वाले लोगों की संख्या से कई गुना ज्यादा है |

दुनिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों में इनलैंड ताइपन,  ब्लैक माम्बा,  रसेल्स वाइपर, किंग कोबरा,  ईस्टर्न ब्राउन स्नेक जैसी प्रजातियां शामिल हैं | ये सांप इतने जहरीले होते हैं कि इनके जहर की सिर्फ एक बूंद ही इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी होती है |

साधारनतय एक सांप की अधिकतम उम्र 15 से 20 साल होती है | लेकिन यह जान कर आश्चर्य होता है कि जंगल में रहने वाले सांप की तुलना में कैद में रहने वाले सांप ज्यादा दिनों तक जीते हैं |  हालाँकि  अलग-अलग तरह की सांप की उम्र भी अलग-अलग होती है | लेकिन जो सांप स्वतंत्र रूप से जंगलों में रहते हैं, उनकी उम्र कम होती है | जबकि चिड़ियाघरों या फिर किसी अन्य तरीकों से कैद में जीवन व्यतीत करने वाले सांपों की उम्र ज्यादा होती है |

 गैरी नाम के सांप के नाम दर्ज है सबसे बड़ी जिंदगी का रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक Ball Python  प्रजाति के सांप बाकी सांपों की तुलना में सबसे लंबा जीवन जीते हैं | ऐसा कहा जाता है कि गैरी नाम का एक Ball Python सांप 42 साल तक जीवित रहा था | इस सांप को एक महिला ने पाला था | रिपोर्ट में कहा गया है कि गैरी के अलावा दुनिया का कोई भी सांप इतने सालों तक जीवित नहीं रहा | गैरी का इतना लंबा जीवन एक चमत्कार के साथ-साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है |

  • सांप के आँखों में पलकें नहीं होती, ये हमेशा खुली रहती हैं। साँप विषैले तथा विषहीन दोनों प्रकार के होते हैं। इसके ऊपरी और निचले जबड़े की हड्डियाँ इस प्रकार की सन्धि बनाती है जिसके कारण इसका मुँह बड़े आकार में खुलता है।
  • -दुनिया का सबसे खतरनाक साँप Saw-Scaled Viper है, जो हर साल किसी भी अन्य साँप की तुलना में अधिक लोगों को काटता है |
  • – एक मृत सांप का सिर अपनी मौत के कुछ घंटे बाद भी काट सकता है, इसीलिए मरे हुए सांप के सिर से दूर रहना चाहिए |
  • -वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इंसानो के सांपों से डरने के कारण  ही सांप इंसानो को अधिक काटते है | इंसानो में सांप का डर दुनिया भर के सबसे आम Phobia में से एक है जिसे Ophiophobia के नाम से जाना जाता है |
  • – साँप का शरीर जितना गर्म होता है, उतना ही जल्दी यह अपने शिकार को पचा सकता है | आमतौर पर, सांप को अपना भोजन पचाने में 3 से 5 दिन लगते हैं |
  • -एनाकोंडा जैसे सांपो को अपना भोजन पचाने में कई हफ्तों से लेकर महीने तक लग जाते है | विश्व में एनाकोंडा सांप की पाचन क्रिया सबसे धीमी है |
  • – दुनिया का सबसे भारी सांप एनाकोंडा है, इसका वजन 595 पाउंड (270 किलोग्राम) और यह 16 फीट (5 मीटर) से अधिक लंबा हो सकता है | एनाकॉन्डा दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले बड़े, गैर विषैले सांप हैं जो लंबाई में 5 मीटर (16 फीट) तक हो सकते है |
  • – आपको जानकर हैरानी होगी कि एनाकोंडा सांप इंसान का भी शिकार कर सकता है और ये इंसानो के साथ साथ हिरन, लोमड़ी, ऊदबिलाव इत्यादि को निगल सकता है |
  • -Snake अपना भोजन चबाने की वजाए निगलते है क्यूंकि  सांप के मुँह में चबाने वाले दांत नहीं होते | सांपों के जबड़े लचीले होते हैं जिस के कारण ये अपने सिर से बड़ा शिकार भी निगल सकते है |
  • – आपको जानकर हैरानी होगी कि  सांपों के आंतरिक कान होते हैं, लेकिन बाहरी कान नहीं होते |
  • – विश्व में साँप की लगभग 3000 विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं | जिसमे विषैले सांपों की लगभग 725 प्रजातियाँ मौजूद हैं |
  • – सांप साल में कई बार अपनी त्वचा बदलते है, और शरीर की पुरानी त्वचा को शरीर से बाहर निकाल देते है जिसे केचली कहा जाता है |
  • – साँप की कुछ प्रजातियाँ, जैसे Cobras और Black Mambas, अपने शिकार को मारने के लिए विष का उपयोग करते हैं |
  • – क्या आप जानते है कि  सांप सूंघने के लिए अपनी जीभ का उपयोग करते है |
  • – सांपो की प्रजाति अजगर अपने शिकार को मारने के लिए, शिकार के चारों ओर कसकर कुंडली मार लेते है | कुंडली के दबाव से शिकार का दम घोट कर मारता है |
  • – Python Snake को विश्व का सबसे विशालकाय सांप कहा जाता है |. ऐसा कहा जाता है कि ये सांप लंबाई में 8.7 मीटर (28 फीट) से भी अधिक बड़े हो सकते है |
  • – सांप की त्वचा चिकनी व् सूखी होती है .| जल में रहने वाले कुछ समुद्री सांप अपनी त्वचा के माध्यम से आंशिक रूप से सांस ले सकते हैं, जिससे कारण पानी के भीतर अधिक देर तक गोता लगा  सकता है |
  • The Flowerpot Snake को प्रजनन के लिए मादा साथी की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि ये सांप द्विलिंगी (Bisexual) होते है |
  • – एनाकोंडा सांप पानी के नीचे दस मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है |.
  • –  क्या आप जानते है सांप अपनी आँखें खोलकर सोते हैं |.
  • – दुनिया का सबसे जहरीला सांप एशिया का King Cobra है जो भारत से लेकर समूचे एशिया में पाया जाता है.|  भारत में इसे काला नाग, नाग देवता इत्यादि नामो से जाना जाता है |. King Cobra सांप को सबसे बुद्धिमान सांपों में से एक माना जाता है |
  • – दुनिया का सबसे तेज रेंगने वाला सांप Black Mamba है जो पलक छपकते ही इंसानो की आँखों से ओझल हो जाता है |.
  • – विश्व के 10 सबसे घातक सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है, जिस में Black Mamba से लेकर King Cobra शामिल है |.
  • – सांप 2 साल तक बिना भोजन के जीवित रह सकते हैं और यह जीव नम या शुष्क मौसम में रहना पसंद करते हैं |.
  • –  आपको जानकर हैरानी होगी कि  भारत में पाए जाने वाले किंग कोबरा सांप के विष में एक विशाल हाथी को मारने की क्षमता होती है |
  • –  Inland Taipan Snake के विष में एक बार में 80 इंसानो को मारने की क्षमता होती है |.
  • – Rattle Snake प्रजाति के सांप को झुंझूने बजाने वाला सांप भी कहाँ जाता है, क्योंकि ये सांप अपनी पुंछ की गतिविधि के द्वारा झुंझूने जैसी आवाज निकालता है | आपकी जानकारी के लिए बता दे Rattle Snake के सिर पर सींग पाए जाते है.
  • – सांपो की कुछ प्रजातियों के 200 से अधिक दांत होते हैं लेकिन इन दांतो का उपयोग भोजन को चबाने के लिए नहीं किया जा सकता |.
  • –  वैज्ञानिको के अनुसार प्राचीन काल में सांपो की लंबाई 50 फ़ीट तक होती थी |  इस बात के पुख्ता सबूत प्राचीन काल के सांपो के जीवाश्मों( Fossils ) से मिले है |.
  • –  आपको जानकर हैरानी होगी कि सांपो के काटने से मरने की वजाए अधिक इंसान सांप के काटने के डर के कारण मर जाते है |
  • – विश्व में सांपो की उड़ने वाली प्रजातियां भी पाई जाती है, जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ का सफर उड़ कर तय करते है.
  • – सांप का जहर दो प्रकार का होता है,  जिन में कुछ सांपो का जहर इंसान के नर्वस सिस्टम को चपेट में लेता है तो  कुछ सांपो का जहर इंसानो के ऊतकों को नस्ट कर देता है |
  • – क्या आप जानते सांप इंसानो की तरह उल्टिया भी कर सकता है |, सांप अक्सर खतरा महसूस होने पर उल्टिया करता है जिस से इनके शरीर का वजन कम हो जाता है और ये और अधिक तेजी से भागता है |
  • –  Leptotyphlops Carle दुनिया का सबसे छोटा सांप है जिसका अधिकतम आकार महज 4 या 5 इंच तक हो सकता है.
  • –  मादा सांप नर सांपो की तुलना में बड़ी होती है |.
  • –  ब्राजील में स्थित Snake Island  दुनिया का एक मात्र ऐसा टापू है जिस पर प्रत्येक 1 वर्ग मीटर के दायरे में औसतन 5 सांप रहते है | इस द्वीप पर दुनिया के सबसे अधिक जहरीले सांप पाए जाते है |.
  • –  सांपों के शरीर का तापमान वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है |
  • – क्या आप जानते है सांप सपेरों की बीन की धुन से नही बल्कि उनके हाव-भावों से आकर्षित होते है |
  • –  विश्व में सांपो की कई ऐसी प्रजातियां भी पाई जाती है जिनके 2 सिर होते है और  ये 2 सिर भोजन के लिए आपस में लड़ भी सकते है |.
  • दोस्तों, आज सांप पर ब्लॉग बनाया है ताकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी हो सके और इससे बचने के उपाए भी जान सकें | आशा करता हूँ कि आपको भी यह जानकारी पसंद आयी होगी ? इस ब्लॉग को पढने के लिए धन्यवाद |

पहले की ब्लॉग  हेतु  नीचे link पर click करे..

https:||wp.me|pbyD2R-1uE

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below.

        www.retiredkalam.com



Categories: infotainment

33 replies

  1. Impressionante amigo🐍…que bom que o rapaz está bem! …e essa cobra linda aí com você?

    Liked by 1 person

  2. Uff yeh sanp. I can’t read Hindi but videos helped me. Thanks for sharing .

    Liked by 1 person

  3. सांपों के बारे में अच्छी जानकारी।

    Liked by 1 person

  4. Very well written. Thanks for all the information.

    Liked by 1 person

  5. Very interesting facts about snake.Nicely presented with sketches, video clip and photos.

    Liked by 1 person

  6. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    You don’t always need a logical reason for doing
    everything in life. Do it because you want to,
    because it is a fun , because it makes you happy.
    Enjoy life…Live life…

    Like

Leave a reply to Rehan Kazi Cancel reply