
तिलकुट की खुशबू , दही -चिवड़ा की बहार
मुबारक हो आपको, नए साल का पहला त्यौहार
दोस्तों, आज मकर सक्रांति है, यानी चुडा – दही खाने का दिन | यह नए साल का पहला पर्व है | मकर संक्रांति को हम बिहार में खिचड़ी भी कहते हैं।
दिन में चुडा – दही, तिल और गुड़ से बनी चीजें खाई जाती हैं और रात में खिचड़ी खाने की परंपरा है | ठण्ड के समय में तिल और गुड़ से बनी चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है ।
इस दिन पतंग उड़ाने का भी विशेष महत्व है | मुझे याद है बचपन में हमलोग इस अवसर पर खूब पतंगबाजी करते थे | यह परंपरा आज भी कायम है | आज भी पतंगबाजी देख कर अपना बचपन याद आ जाता है |
हालाँकि देश के अलग अलग भागों में विभिन्न नामों से इस पर्व को मनाया जाता है |
असम में माघ बिहू, पंजाब में लोहरी , हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी संग्रांद, हरियाणा में सकरत, मध्य भारत में सुकरत, तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात और उत्तर प्रदेश में उत्तरायण, उत्तराखंड में घुघुटी, ओडिशा में मकर संक्रांति, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल पौष संक्रांति भी कहा जाता है |

इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही सभी तरह के मांगलिक कार्य जैसे यज्ञोपवीत, मुंडन, शादी-विवाह, गृहप्रवेश आदि आरम्भ हो जाते है । ऐसी मान्यता है कि सूर्य की दक्षिणायन यात्रा के समय जो देवप्राण शक्तिहीन हो गये थे उनमें पुनः नई ऊर्जा शक्ति का संचार हो जाएगा और वे अपने भक्तों-साधकों को यथोचित फल देने में सामर्थ्यवान हो जाएंगे।
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान
आज के दिन समुद्र में या गंगा, यमुना, नमर्दा, कृष्णा, कावेरी आदि सभी पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देने से पापों का नाश तो होता है | आज के दिन किये गए दान को महादान की श्रेणी में रखा गया है।

शनि देव को सूर्य देव का वरदान
पौराणिक कथा के अनुसार सूर्य देव ने अपने बेटे शनि देव से नाराज़ होकर अपने ताप से उनका घर कुंभ राशि को जला दिया था | कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं और इस राशि को ही उनका घर माना जाता है | घर को जलाने के बाद जब सूर्य देव को अपनी गलती का एहसास हुआ तो फिर वे शनि देव से मिलने जाते है |
जब वे कुंभ घर को देखते है तो वह पूरी तरह जल चूका था | शनि देव अपने पिता को देख कर खुश हो जाते है और उनके स्वागत में कुछ अर्पण करना चाहते है | लेकिन काला तिल के अलावा सब कुछ जल कर राख हो गया था | तब शनि देव ने अपने पिता सूर्य देव का स्वागत उसी काले तिल से किया |
शनि देव के इस व्यवहार को देखकर सूर्य देव प्रसन्न हो गए और उन्होंने शनि देव को एक और घर मकर राशि रहने के लिए दिया | साथ ही, ये भी वरदान दिया कि जब कभी सूर्य, मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तो उनका घर धन-धान्य से भर देंगे | साथ ही, इस दिन जो लोग काला तिल और गुड़ सूर्य देव को अर्पित करेंगे, उन्हें सूर्य और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होगी और वे लोग खूब तरक्की करेंगे |

श्री विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा .
इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र या अन्य खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जी, चावल, दाल, आटा, नमक आदि जो भी यथा शक्ति संभव हो उसे दान करके संक्राति का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है | पुराणों के अनुसार जो प्राणी ऐसा करता है उसे विष्णु और श्री लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ खाना और दान करना अच्छा माना जाता है क्योंकि ये दोनों चीजें खाने और दान करने से सूर्य देव और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है | मान्यता है कि लाइफ में सफलता पाने के लिए इन दोनों ही ग्रहों की कृपा बनी रहनी चाहिए | और घर में सुख-समृद्धि आती है |
भगवान् विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा से आप एवं आपका परिवार हमेशा खुश रहे स्वस्थ रहे, इस अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाये | ..
कोलकाता मेरी जान ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below..
Categories: infotainment
Happy Makar Sankranti!
LikeLiked by 2 people
Thank you dear ..
We also wish you and your family a Happy Makar Sankranti.
LikeLike
Happy makara Sankranti
Happy Pongal
LikeLiked by 1 person
Thank you dear ..
We also wish you and your family a Happy Makar Sankranti.
Happy Pongal…Happy LohRi…
LikeLiked by 1 person
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।
LikeLiked by 1 person
Thank you dear ..
We also wish you and your family a Happy Makar Sankranti.
Happy Pongal, Happy Bihu Happy Lohri
LikeLike
मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएँ। अवसर से सम्बद्ध जानकारी युक्त पोस्ट वाकई अच्छा लगा।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर |
आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं |
LikeLike
अच्छी कहानी। यह कहानी मेरे लिए नई है। मुझे इतना मालूम है कि पिता-पुत्र सूर्य और शनि की आप में बनती नहीं है।
शुभ मकर संक्रांति !
LikeLiked by 1 person
हा हा हा ..
पिता और पुत्र में हमेशा ही तकरार होता है |
आप को और आपके परिवार को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं ..|
LikeLiked by 1 person
🙏
LikeLiked by 1 person
Happy makarsankranti sir!!
Achchaa laga padhke..yeh kahaniya!
LikeLiked by 1 person
Thank you so much..
Stay connected …Stay happy…
LikeLiked by 1 person
My pleasure 🙏
And yes I will
LikeLiked by 1 person
Thanks again..
We feel happy when someone read our blog ..
LikeLiked by 1 person
Nice article onMakar Sankranti. Happy Makar Sankranti. 🌹🌹🌹
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear ..
Wishing you and you family a very Happy Makar Sankranti ..
LikeLike