# ज़िन्दगी की परिभाषा #

दोस्तों ,

हमारा मन बड़ा चंचल है, वह कभी – कभी कल्पनाओं की दुनिया में विचरण करने लगता है | 

मन में उठ रहे विचारों के शब्दों को तोड़ मरोड़ कर चंद पंक्तियों में भावनाओं को प्रदर्शित करने की आजादी पा लेता है  | जिसे लोग छंद या कविता भी कहते है |

आज के कोरोना  काल में शायद ज़िन्दगी की परिभाषा बदल गई है, अतः मैंने ज़िन्दगी की सही परिभाषा को ढूँढने का एक प्रयास किया है |  आइये आप भी इसके साक्षी बने…

लम्हा लम्हा

लम्हा लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी

कभीं ख्वाहिसों की हदे पार करती है ज़िंदगी

तो  कभी तन्हाइयों में विचरती है  ज़िंदगी

लम्हा लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |

कभी दुःख और मुसबित का साथ है ज़िंदगी

कभी पलकों पर खुशियों का एहसास है ज़िन्दगी

कभी सितारों भरी रात है ज़िन्दगी

तो कभी काँटों भरी ताज है ज़िन्दगी.

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी ..|

कभी होठों पर खुशियों की मुस्कान है ज़िदगी,

तो कभी दुःख में आँसुओं की बरसात है ज़िन्दगी

कभी अपने – पराये के साथ गुज़रती है ज़िन्दगी

तो कभी यादों के दायरे में  सिमटती है ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी |..

तुम नज़रें बदलो, अपने पंख फैलाओ  

झूमो नाचो बिंदास, क्योंकि खास है ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी ..|

बला की खुबसूरत है,  बे रोक टोक जश्न करो

हर उम्र की बनो,  हर उम्र से इश्क करो

हार जीत की ना सोच, बे रोक टोक खेलो

नया हुनर सीखो, नई रचनाएँ  लिखो

तुम इतिहास रचो, कि बड़ी बेबाक है ज़िन्दगी

लम्हा  लम्हा सरकती जाए ज़िन्दगी ..||

( विजय वर्मा )

Please click the link below for Begin to live again..

https://wp.me/pbyD2R-34p

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media …link are on contact us page..

www.retiredkalam.com



Categories: kavita

13 replies

  1. Bahut sundar bhabana ke Saath kabita.
    Jindegi ki paribhasa samjhana itna aasaan nahi.
    Corona kitna aadmi ka jindegj badla Diya.

    Liked by 2 people

  2. Very realisticaly expressed the different aspect of life.

    Liked by 2 people

  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति 👏👏👏

    Liked by 2 people

  4. बहुत बहुत धन्यवाद /
    आप स्वस्थ रहें …खुश रहें,,

    Like

  5. The essence of life very well illustrated in your poem. Good poem.

    Liked by 2 people

  6. Beautiful definition and wonderful to read your blogs

    Liked by 2 people

Leave a comment