
एक बेहतरीन ज़िन्दगी जीने के लिए यह स्वीकार करना ज़रूरी है कि जो कुछ भी मेरे पास है वो ही सबसे अच्छा है …
किस्मत साथ दे या ना दे लेकिन हमारी कोशिशों में कभी भी कमी नहीं होनी चाहिए |
मेहनत ऐसी होनी चाहिए कि एक दिन अपनी किस्मत भी घुटने टेक दे हमारे हौसलों के सामने |
मेरे हौसले
विशाल आकाश का सूरज नहीं हूँ .. तो क्या
मिटटी का दिया बन रौशनी फैलाता तो हूँ
सागर सा अथाह और अगम्य नहीं हूँ तो क्या
कुआँ बन प्यासों के प्यास बुझाता तो हूँ
विशाल पर्वत सा ऊँचा नहीं है कद मेरा ..
पर धूल में पड़े लोगों को उठाता तो हूँ
मैं आकाश को कभी पा नहीं सकता, सच है
ज़मीन पर रहने वालों के काम आता तो हूँ
मैं खुदा नहीं जो औरों की किस्मत बदल दूँ
पर पस्त हौसले वालों के सपने जगाता तो हूँ
सभी के चेहरे पर हो हँसी और ख़ुशी,
गीत ऐसे हमेशा गुनगुनाता तो हूँ ….
विजय वर्मा..

पहले की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
# कभी कभी सोचता हूँ #
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media …link are on contact us page..
Categories: kavita
हौसलों की सिगड़ी सदा ही सुलगती रहे,
सुन्दर विचारों के अंकुर सदा ही फुटते रहें।
करतब का पहिया चलता रहे,
मंजिल दूर नज़र आए तो क्या?
प्रयासों की डोर ढ़ीली न पड़ पाये आपकी,
उम्मीदों के दिये जलते रहें………..
LikeLiked by 2 people
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर ,
तुम्हारी लेखनी बहुत उम्दा है ..
लिखना जारी रहे…
LikeLiked by 1 person
बहुत सुंदर विचार 👌🏼
बहुत ही खूबसूरत प्रेरक कविता 👏👏👏😊
जीवन को जीने के आपके आशावादी दृष्टिकोण को सादर प्रणाम 🙏🏼
LikeLiked by 2 people
जी, बहुत बहुत धन्यवाद |
ज़िन्दगी जीने के लिए आशावादी दृष्टिकोण ज़रूरी है ,
वर्ना तो समय कैसे भी हो … कट जाते है |
LikeLiked by 1 person
To lead better life,positiveness is necessary.
LikeLiked by 1 person
yes dear ..
it is very correct to be positive for happy life..
LikeLike
Very positive thought and well composed poem
LikeLiked by 1 person
thank you sir.,,
Your words keep me going..
stay connected stay happy..
LikeLike
Motivational and inspirational! Well composed poem
LikeLiked by 1 person
Thank you sir..
Your inspiring words really motivate me to compose poem..
trying to continue my journey ahead,,
Stay connected and stay happy..
LikeLike
Kya baat hai… Very motivational and inspirational read… 💯👍
LikeLiked by 1 person
Thank you dear ..
Your words also motivate me..
Stay connected and stay happy..
LikeLiked by 1 person
जवाब नहीं
LikeLiked by 1 person
आपके हौसलाअफजाई के लिए
बहुत बहुत धन्यवाद ..
आप स्वस्थ रहे…खुश रहें…
LikeLike
Reblogged this on Retiredकलम and commented:
Train your mind and heart to see the good in everything.
There is always something to be thankful for..
Stay happy…Stay blessed..
LikeLike