# मेरे हौसले #

एक बेहतरीन ज़िन्दगी जीने के लिए यह स्वीकार करना ज़रूरी है कि जो कुछ भी मेरे पास है वो ही सबसे अच्छा है …

किस्मत साथ दे या ना दे लेकिन हमारी कोशिशों में कभी भी कमी नहीं होनी चाहिए |

मेहनत ऐसी होनी चाहिए कि एक दिन अपनी किस्मत भी घुटने टेक दे हमारे हौसलों के सामने |

मेरे हौसले

विशाल आकाश का सूरज नहीं हूँ .. तो क्या

मिटटी का दिया बन रौशनी फैलाता  तो हूँ

सागर सा अथाह और अगम्य नहीं हूँ तो क्या

कुआँ  बन प्यासों के प्यास बुझाता  तो हूँ

विशाल  पर्वत सा ऊँचा नहीं है कद  मेरा ..

पर  धूल में पड़े लोगों को उठाता  तो हूँ

मैं आकाश को कभी पा नहीं सकता,  सच है  

ज़मीन  पर रहने वालों के काम आता तो हूँ

मैं खुदा नहीं जो औरों की किस्मत बदल दूँ

पर पस्त हौसले वालों के सपने जगाता तो हूँ

सभी के चेहरे पर हो हँसी और ख़ुशी,

 गीत ऐसे हमेशा गुनगुनाता तो  हूँ ….

विजय वर्मा..

पहले की ब्लॉग  हेतु नीचे link पर click करे..

# कभी कभी सोचता हूँ #

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media …link are on contact us page..

www.retiredkalam.com



Categories: kavita

17 replies

  1. हौसलों की सिगड़ी सदा ही सुलगती रहे,
    सुन्दर विचारों के अंकुर सदा ही फुटते रहें।
    करतब का पहिया चलता रहे,
    मंजिल दूर नज़र आए तो क्या?
    प्रयासों की डोर ढ़ीली न पड़ पाये आपकी,
    उम्मीदों के दिये जलते रहें………..

    Liked by 2 people

  2. बहुत सुंदर विचार 👌🏼
    बहुत ही खूबसूरत प्रेरक कविता 👏👏👏😊
    जीवन को जीने के आपके आशावादी दृष्टिकोण को सादर प्रणाम 🙏🏼

    Liked by 2 people

    • जी, बहुत बहुत धन्यवाद |
      ज़िन्दगी जीने के लिए आशावादी दृष्टिकोण ज़रूरी है ,
      वर्ना तो समय कैसे भी हो … कट जाते है |

      Liked by 1 person

  3. To lead better life,positiveness is necessary.

    Liked by 1 person

  4. yes dear ..
    it is very correct to be positive for happy life..

    Like

  5. Very positive thought and well composed poem

    Liked by 1 person

  6. Motivational and inspirational! Well composed poem

    Liked by 1 person

  7. Kya baat hai… Very motivational and inspirational read… 💯👍

    Liked by 1 person

  8. आपके हौसलाअफजाई के लिए
    बहुत बहुत धन्यवाद ..

    आप स्वस्थ रहे…खुश रहें…

    Like

  9. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Train your mind and heart to see the good in everything.
    There is always something to be thankful for..
    Stay happy…Stay blessed..

    Like

Leave a reply to vermavkv Cancel reply