# लोक आस्था का महा पर्व – छठ पर्व #

Happy Chhath Puja ..
पूर्वांचल और उत्तरवासियों का छठ महापर्व प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एक चैत्र माह और दूसरा कार्तिक मास में। चैती छठ पूजा को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। आज चैती छठ पर्व 05 अप्रैल 2022, मंगलवार को नहाय- खाय के साथ शुरू हो रहा है /

कुम कुम भरे क़दमों से , आए सूर्य देव आप के द्वार ,
सुख शांति मिले आप को अपार ,,,
छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

vermavkv's avatarRetiredकलम

आज मैं आपको हमारे सबसे पसंदीदा त्योहार “छठ पूजा” के बारे में कुछ बताने जा रहा हूं, जो 8 नवंबर से 11 नवंबर 2021 तक मनाया जा रहा है। आज 11 नवंबर 2021 है, इसलिए आज इसका समापन हो रहा है।

छठ पूजा मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं दुनिया में कहाँ हूँ, लेकिन मैं हमेशा इस समय छठ पूजा में शामिल होने के लिए घर आता हूं और मेरे परिवार के सभी सदस्य हर साल चार दिनों तक इस पूजा का आनंद लेने के लिए एक साथ आते हैं।

छठ पूजा, जिसे सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाई जाती है। यह त्योहार दिवाली के 6 दिनों के बाद मनाया जाता है और मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

छठ पूजा पर, सूर्य देव और छठ…

View original post 717 more words



Categories: Uncategorized

6 replies

  1. बहुत बहुत शुभकामना छठ पर्व की 🙏🙏🙏🌼🌼🌼

    Liked by 1 person

Leave a reply to salsaworldtraveler Cancel reply