#खुशिया ही खुशियाँ हो #

दोस्तों ,

हर कोई चाहता है, एक मुट्ठी आसमान

जो सीने से लगा ले, हो ऐसा एक जहान

हर कोई ढूंढता है, एक मुट्ठी आसमान

पंखों में हो सपने, और पूरे हो अरमान ..

हर कोई चाहता है, एक मुट्ठी आसमान

हर मनुष्य का यही लक्ष्य होता है कि वह हमेशा खुश रहे | इसके लिए तरह तरह के उपाय ढूंढता है, लेकिन आज के बाहरी माहौल कुछ इस तरह का है कि हम उससे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकते है | खुश रहने के लिए ज़रूरी है — हमारा स्वस्थ तन और स्वस्थ मन |

हम खान – पान को नियमित कर स्वस्थ शरीर तो पा लेते है लेकिन समस्या यह है कि मन को स्वस्थ और तनाव मुक्त कैसे रखा जाए ? चिंता और तनाव हर किसी के ज़िन्दगी में आता है | ज़रूरी है कि हम उससे किस तरह निपटते है | आइये खुश रहने के कुछ तरीकें ढूंढें ..

मुस्कुराना ज़रूरी है ..

सबसे अधिक ज़रूरी है हमारा मुस्कुराना |  ऐसा देखा गया है कि अगर हम दिल से हँसते है तो हमारी  बहुत  सारी बेवजह की चिंता -फिक्र  स्वतः समाप्त हो जाती है | इसलिए परिस्थितियां कैसी भी हो, अगर हमारे  चेहरे पर एक मुस्कान सजी हो तो हर मुश्किल आसान लगने लगती है |

प्रेरणा लेना चाहिए  

हर इंसान में कुछ अच्छाई तो कुछ बुराई होती है |  हमें इंसान की अच्छाई से प्रेरणा लेनी चाहिए और  यह सीखना चाहिए कि वह विपरीत परिस्थियों में भी अपनी मुश्किलों का  समाधान कैसे कर लेता है ? अगर ऐसी आदत डाल लें, तो हम तनाव मुक्त रह सकते है | इसके अलावा  हमें  अच्छी -अच्छी किताबें पढनी चाहिए | साथ ही motivational  प्रवचन सुनना भी फायदेमंद होता है |

तनाव मुक्त रहे ..

दिन भर में ऐसे बहुत से पल आते है जब हमें गुस्सा आता है |  उस समय यह ध्यान रखना चाहिए कि गुस्सा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है | जब भी गुस्सा आये , हमें अपनी आँखे बंद कर एक से दस तक गिनती करनी चाहिए | बहुत लोग तो ऐसी परिस्थिति में जान बुझ कर जोर – जोर से हँसते है | परिणाम यह होता है कि हमारा  गुस्सा तुरंत गायब हो जाता है | इस तरह से अपने मन को हमेशा तनावमुक्त रखना चाहिए |

सकारात्मक लोगों का साथ हो  

आस पास के वातावरण का प्रभाव हम सबों पर ज़रूर पड़ता है |  इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सकारात्मक लोगो के साथ ज्यादा समय बिताया जा सके | इससे हमारी सोच भी सकारात्मक हो जाएगी | सकारात्मक सोच से किसी भी समस्या का समाधान पाने में सफलता मिलती है | वहीँ, नकारात्मक लोगों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए |

खुद के प्रति दयालु रहें..

हमें न सिर्फ दूसरों पर बल्कि अपने आप पर भी कभी ज्यादती नहीं करनी चाहिए | छोटी – छोटी सफलता पाने पर , अपने आप को शाबासी देनी  चाहिए | अपनी पीठ खुद थपथपा कर  देखिये, यह खुश  रहने का जबरदस्त मंत्र है |

आत्मविश्वास ज़रूरी है

आज के फरेब की दुनिया में विश्वास के साथ चलना थोड़ा कठिन ज़रूर है लेकिन कोशिश करके पहले अपने आप पर विश्वास करना शुरू करें और तब  दुसरे लोगों का भी विश्वास जीतने  की कोशिश  कीजिये,  देखिये आपकी ज़िन्दगी बदल जाएगी |

कुछ नया सीखें: 

खुश रहने के लिए ज़रूरी है कि हम ऐसे कामों में अपने को व्यस्त रखे जिसे करने में ख़ुशी महसूस होती हो  | आप अपने पसंद के शौक को फिर जिंदा करें और हर  दम कुछ नया सिखने की कोशिश करें |

आज कल ऑनलाइन पर बहुत सारे विषयों पर जानकारी उपलब्ध है | अपनी पसंद की कला को सीखने और उसे साकार  करने में असीम ख़ुशी प्राप्त होगी |

अपने ध्यान को नियंत्रित करे..

अगर हमें हर दम खुश रहना है तो यह ज़रूरी है कि जो बात हमें परेशान करती रहती है, उससे अपना ध्यान हटाना होगा | इसके लिए योगा और ध्यान की भी practice करनी  चाहिए | मन बिलकुल नियंत्रित में  और शांत रहेगा |

लोगों में प्यार बाटें  

कहते है न कि  प्यार में बड़ी शक्ति होती है, और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान प्यार से निकल सकता है | परिवार में एक दूसरे से प्यार करें, इससे  खुशनुमा माहौल रहेगा और ज़िन्दगी में समस्या आएगा भी तो टिकेगा नहीं | अपने आस पास के लोगों में प्यार बांटना चाहिए | आज कल  लोग अपने घरों में पालतू जानवर पालते है |  उनके साथ प्यार के कुछ पल बिताने से एक तो उनका अकेलापन दूर होता है और दूसरी ओर  ख़ुशी भी मिलती है |

नियमित व्यायाम करें: 

यह सही है कि  व्यायाम करने से हम  शारीरिक तथा मानसिक रूप से अच्छा महसूस करते है |इससे  हमारे शरीर का वज़न नियंत्रित रहता है और शरीर भी  सुडौल  दिखता है | इस दिनचर्या पालन से खुशी भी महसूस होती है |

साथ ही व्यायाम करने से एंडोर्फिन (endorphins)  का स्राव होता है जो हमे तनावमुक्त रहने में मदद करती है | हर रोज कम से कम 30  मिनट तक व्यायाम करना चाहिए और हर काम को करने में खुशी महसूस करना चाहिए |

एक मजबूत नेटवर्क भी बनाये :

 अगर हम  हमेशा बेहतर महसूस करते रहना चाहते हैं तो हमें लोगों का साथ भी  चाहिए | इसके लिए हमें  अपने मित्रों, माता-पिता, भाई-बहन, या हमारे  जीवन के किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति पर निर्भर होना होता है ।

विपत्ति के समय हमें  ऐसे किसी खयाल रखने वालों की जरूरत होती है जो  हमारी मदद कर सके |

इसलिए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ साथ सामाजिक होना भी महत्वपूर्ण है। सप्ताह के कुछ समय दूसरों के साथ बिताने की कोशिश करनी चाहिए । हर दिन सिर्फ खुद के लिए जीने पर कोई भी दुःख से पार नहीं पा सकता है ।

अपने प्रियजनों के साथ कुछ समय बिताना महत्वपूर्ण है | साथ ही साथ नये मित्र बनाना भी जरुरी है। आज कल  सोशल  मीडिया के द्वारा हम अपने लोगों के साथ नेटवर्क  बना कर जुड़े रह सकते है | और अपनी ज़िंदगी  को आनंद पूर्वक जी सकते है |

 दोस्तों , यह सच है कि जो लोग खुश रहने के लिए बाहरी हालात पर निर्भर रहते हैं, वे कभी अपनी जिंदगी में सच्ची खुशी नहीं महसूस कर पाते | निश्चित रूप से अब समय है कि हम अपने अंदर झांकें और देखें कि हम किस तरह खुशहाली में रह सकते हैं।

जीवन के अपने अनुभव से हम कह सकते है कि  कि सच्ची खुशी हमे  तभी मिलेगी , जब हमारे  अंतर्मन में बदलाव आता है।

अगर ऊपर बताई गई कुछ टिप्स को अमल करें तो शायद हम  अपनी मूल प्रकृति में वापस आ जाएंगे और हम  हमेशा खुश रहेंगे |

परिवार का महत्व ब्लॉग  तु  नीचे link पर click करे..

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below.

        www.retiredkalam.com



Categories: motivational

3 replies

  1. सुन्दर एवं शिक्षाप्रद आलेख।

    Liked by 1 person

  2. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    बिंदास मुस्कुराओ क्या गम है,
    ज़िंदगी मे टेंशन किसको कम है,
    अच्छा या बुरा तो केवल भ्रम है,
    ज़िंदगी का नाम ही कभी खुशी कभी गम है ॥

    Like

Leave a reply to vermavkv Cancel reply