…तो बेहतर होता

दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं, जो काफी प्रयास करने के बाद भी वो चीज़ हासिल नहीं कर पाते है जिसकी तमन्ना वे दिल से करते है | और  इस तरह वे  हिम्मत हार जाते हैं, | और अंत में अपनी किस्मत को दोषी मानते हुए कुछ भी पाने की उम्मीद छोड़ देते हैं |

वे उदास रहने लगते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की  छटपटाहट उनमे लगी रहती है | कभी वे अपने  आप से बातें करते है या कभी शब्दों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है |

वैसे तो ज़िन्दगी जीना है और ज़िन्दगी जीने के दो तरीके है — एक वो जो पसंद है उसे हासिल करो या दूसरा जो हासिल है उसे तुम पसंद करना सिख लो | यह रचना प्रेषित करने में लम्बा वक़्त लगा …पहले कर देता तो बेहरत होता ? आप अपनी प्रतिक्रिता अवश्य दें….

….. तो बेहतर होता

लम्बा वक़्त लगा ज़िन्दगी तुझे समझने में

जल्दी समझ लेता  तो  शायद बेहतर होता

लोग तो देर  नहीं  करते मुझे परखने में

हुनर ये मुझे  भी आता तो बेहतर  होता

बच्चा ही रहा मैं रिश्तो को समझने में

थोडा समझदार  होता  तो बेहतर होता

हर दांव खेला है तू ने  मुझे पटकने में

कुछ दांव मैं भी सीख लेता तो बेहतर होता..

मैंने बेवजह गवायाँ है समय तुम्हें खरचने मे,

तुझे  मैं पहले परख लेता तो बेहतर होता..

सुमार कर लिया खुद को तनहा भटकने में

जैसा भी था मैं वही रहता तो बेहतर होता

मौका तो दिया था तू ने ज़िन्दगी सँभालने में 

 ये इशारा मैं पहले समझ लेता तो बेहतर होता…

             ……. विजय वर्मा

दोस्तों की महफ़िल   हेतु  नीचे link पर click करे..

https://wp.me/pbyD2R-4rG

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media … visit my website  below..

        www.retiredkalam.com



Categories: kavita

9 replies

  1. अति सुन्दर पंक्तियां!

    Liked by 1 person

  2. अच्छी कविता।

    Liked by 1 person

  3. Meaningful poem adorned with beautiful video clip “Hare Krishna Hare Ram “

    Liked by 1 person

  4. जीवन के अनुभव की अच्छी अभिब्यक्ति।

    Liked by 1 person

  5. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Do not trust too much,
    Do not love too much,
    Do not hope too much
    Because that too much can hurt you so much

    Like

Leave a comment

Why are you reporting this comment?

Report type