# हँसाने वाला जादूगर #

Pic: Google.com

दोस्तों ,

आज के समय में हँसना बहुत कठिन हो गया है |  हरेक के चेहरे से हँसी गायब हो चुकी है | वैसे हँसना तो कठिन है ही लेकिन उससे भी ज्यादा कठिन है दूसरों को हँसाना |

आज यहाँ एक ऐसे शख्स के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ,  जो सारे दुनिया को हमेशा हँसाता  रहा वो भी बिना कुछ संवाद के |

जी हाँ,  आज मैं चार्ली चैपलिन  के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ | वो शख्स लगातार 70 सालों तक सिर्फ अपने हाव भाव प्रकट कर लोगों को  खूब हंसाता रहा,  लेकिन जिस दिन उसकी मौत हुई वो पुरे संसार को रुला गया | उसकी मौत पर सभी की आँखे नाम थी |

चार्ली की  ज़िन्दगी आसान नहीं थी बल्कि दुखो और संघर्ष से भरा था | यह सच है, वे एक ऐसा कलाकार थे जिनका बचपन गरीबी और  संघर्ष में बीती |  आगे चल कर ज़िन्दगी में फिर शोहरत मिला और खूब मिला  और अंत में उनकी मौत के बाद कुछ लोगों ने उसकी लाश को ही  गायब कर दिया था |

वे एक ऐसे  कलाकार थे जिसे शायद ही कोई नहीं जानता हो |  इन्होने अपने कला के जादू से सारी दुनिया को लगातार 70  साल तक हंसाया था | उनकी विशेषता यह थी कि जैसे ही परदे पर उनकी एंट्री होती, उनको देखते ही लोग हंसने लगते थे |

यह सच है कि किसी को हँसाना कोई आसान काम नहीं है पर वे इस कला में माहिर थे |

मूक फिल्मो के सब से बड़े कलाकार कोई है तो वो चार्ली चैपलिन ही है | वे एक कलाकार ही नहीं थे बल्कि एक राइटर , डायरेक्टर , प्रोडूसर और संगीत से भी उनका ताल्लुक था | १९७० में इंग्लैंड की महारानी ने उन्हें  knighthood का भी खिताब दिया था | इसीलिए उन्हें सर चार्ली चैपलिन कहा जाता  है |

उन्होंने अपने जीवन काल  में चार शादियाँ की, जिससे कुल आठ बच्चे थे | उन्होंने लम्बे अरसे तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया |  हालाँकि  बाद के दिनों में उनका स्वास्थ  काफी गिरने लगा था |

एक कॉमेडियन से एक देश को क्या खतरा हो सकता है और वो भी अमेरिका जैसी दुनिया के सबसे ताकतवर देश को | लेकिन यह सत्य है कि एक समय था जब अमेरिका उस दौर में इस कॉमेडी के बेताज बादशाह समझे जाने वाले चार्ली चैपलिन से डर गया था |

उनकी राजनितिक सोच की वजह से उन पर जासूसी भी की गयी | उन्हें यहूदी समझा गया था लेकिन फिर उन्हें ही सफाई देनी  पड़ी कि वे क्रिस्चियन है | फिर भी उनके अमेरिका के साथ रिश्ते सुधर नहीं सके और अंत में वे अमेरिका को छोड़ स्विट्ज़रलैंड में बस गए थे | और वही उनकी मौत हुई थी |

चार्ली चैपलिन का जन्म इंग्लैंड में 16 अप्रैल  १८८९ में हुआ था | माँ बाप दोनों कलाकार थे और थिएटर में काम करते थे | लेकिन उनके पिता बहुत शराब पीते थे और सारे पैसे वे शराब में उड़ा  दिया करते थे | बीबी बच्चो और घर पर ध्यान नहीं देते थे जिसके कारण  माँ उनके पिता से अलग हो गई |  उस समय चार्ली सिर्फ 12 वर्ष के थे |

फिर कुछ दिनों के बाद,  अचानक उनकी माँ के गले में कुछ समस्या हो गयी | वो थिएटर में गाना गाती थी |  इस तरह उन  पर मुसीबत टूट पड़ी | उनका बचपन बहुत कष्ट में बीत रहा था |

उन्होंने इस छोटी सी उम्र में माँ के काम में हाथ बटाना  शुरू किया | थिएटर में काम करते ,  लोगों के घरों में अखबार बांटा करते थे |  एक बार तो  उन्होंने खिलौने की फक्ट्री में भी काम किया था , ताकि घर किसी तरह से चलाया जाए |

जैसे तैसे ज़िन्दगी की बसर हो रही थी तभी अचानक उनकी माँ की मौत हो गयी | वे अब अनाथ हो गए थे | लेकिन माँ बाप के कलाकार होने के कारण उन में भी थिएटर में काम करने का शौक था |  उन्हें थिएटर में काम भी मिलने लगा | ज़िन्दगी धीरे धीरे पटरी पर लौट रही थी |

तभी १९१० में एक थिएटर ग्रुप के साथ उन्हें पहली बार  अमेरिका में प्रोग्राम करने का मौका मिला | और यही से उनकी ज़िन्दगी बदल गयी | उन्होंने  फिर पीछे  मुड कर नहीं देखा |

१९१२ में उन्हें हॉलीवुड में पहली फिल्म में काम करने का मौका मिला | उन दिनों मूक (silent) फिल्म बना करती थी और उसमे बिना कुछ बोले एक्टिंग के बल पर लोगों को हँसाना एक चुनौती पूर्ण काम हुआ करता था | लेकिन उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई | और दिनों दिन वे तरक्की करते रहे |

बाद में दिनों में वे स्वित्ज़रलैंड में जेनेवा लेक के पास कोज़िईर गाँव में बस गए थे जहाँ अपनी बीबी और आठ बच्चो के साथ रहते थे | १९७२  से उनकी  सेहत बिगड़ने लगी थी | वे ८० वर्ष के होने के बाबजूद भी उस समय फिल्मो में काम कर रहे थे लेकिन हालत इतनी खराब हो गयी कि  उनसे  डायलॉग भी बोला नहीं जाता था और वे व्हील चेयर  पर आ गए थे |

उनके घर में 25 दिसम्बर, के लिए क्रिसमस की तैयारी चल रही थी | इधर चार्ली की तबियत ज्यादा ही खराब थी | 24 दिसम्बर को सोये लेकिन 25 दिसम्बर को सुबह वो अपनी आँखे खोल नहीं सके . और इस तरह 25 दिसम्बर १९७७ को उनकी मौत हो गयी |

थोड़ी ही देर में उनकी मौत की खबर सारी दुनिया में फ़ैल गई  | दुनिया को ७५ वर्षो तक अपनी एक्टिंग से हंसाने वाला शख्स सारी दुनिया को रुला कर चला गया |

उन्होंने मरने से पहले कहा था कि उनके  मौत के बाद उन्हें  साधारण तरीके से और प्राइवेट रूप से दफना दिया जाये | उनकी इच्छा के अनुसार उनके करीबी  रिश्तेदार और घर के लोग एक साधारण समारोह में पास एक कब्रगाह में उन्हें  दफ़न कर दिया |

उनकी मृत्यु के दो सप्ताह बाद 2 मार्च १९७८ को लोकल पुलिस उनकी पत्नी पोला  चैपलिन से पूछ – ताछ करने उनके घर आई | पुलिस ने बताया कि  अभी अभी खबर मिली है कि चार्ली की लाश उनके कब्र से गायब है |

यह सुन कर परिवार वाले भौचक्के रह गए | पहले तो  उन्हें  विश्वास ही नहीं हुआ |

वो अपने बच्चो के साथ तुरंत उस कब्रिस्तान में पहुँची  तो पाया कि चार्ली की लाश गायब है | किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि लाश गायब करने की पीछे वज़ह क्या हो सकता है  | पुलिश भी अपनी जांच करती रही | लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था |

दुनिया के सभी पेपर में यह खबर  सुर्खियाँ बन गयी और सारे विश्व में इसकी चर्चा होने लगी |

लेकिन ठीक पांचवे दिन पोला चैपलिन के घर पर फ़ोन की घंटी बजती है और फ़ोन करने वाला बताता है कि चार्ली की लाश उन्होंने गायब की है | अगर चार्ली की  लाश चाहिए तो उसके बदले १.५० मिलियन डॉलर देना होगा |

उस वक़्त में यह एक बहुत बड़ी रकम थी | लेकिन  पोला चैपलिन  ने इतनी बड़ी रकम देने से मना  कर दिया  और पुलिस  को ये बातें बता दी |

उन दिनों मोबाइल और इन्टरनेट का ज़माना नहीं था | इसलिए पुलिस  संभावनाओ की तलाश में सारे टेलीफोन बूथ पर नज़र रखने लगी और करीब पांच हफ्ते के बाद  पुलिस ने  दो शख्स को पकड़ा | एक रोमन  और दूसरा बुल्गारिया का था जो रेफुज़ी बन कर रह रहा था |

अदालत ने दोनों को सजा सुनाई, एक को  4 साल और दुसरे को डेढ़ साल की कैद | और चार्ली की लाश को वापस एक पक्की कंक्रीट की कब्र बनाकर उसमे  दफनाई गयी ताकि कोई फिर उनकी लाश को  चोरी ना कर सके |

गुज़रा हुआ ज़माना   हेतु  नीचे link पर click करे..

https://wp.me/pbyD2R-41l

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below..

        www.retiredkalam.com



Categories: infotainment

30 replies

  1. It is difficult to imagine anyone holding a corpse for ransom! Yes, Chaplin was an amazing talent. His films continue to amuse and entertain, thanks to technologies like DVDs and the Internet. Just this week, “Modern Times” played on the US television channel, TCM, for example.

    Liked by 2 people

  2. I used to watch Charlie Chaplin when young.. Wordless.. But funny! 👍👍🙏🙏🙏

    Liked by 1 person

  3. इनके बच्चे भी मजेदार होंगे

    Liked by 1 person

  4. बहुत ही सुन्दर ज्ञान ,चार्ली चैपलिन मेरे देव

    Liked by 1 person

  5. I always remember his quote that a day without laughter is a day wasted. Our Raj Kapoor tried to emulate him in some movies. Remember Mera Naam Joker?

    Liked by 1 person

  6. चार्ली चैपलिन के जिन्दगी के कई अनछुए पहलुओं की जानकारी मिली। अच्छा लगा।

    Liked by 2 people

  7. हौसलाअफजाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद |
    विजयादशमी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं |

    Like

  8. Very interesting facts about Charlie Chaplin. I did not believe that dead body was so important for the persons who asked for money. He was a great person.

    Liked by 1 person

  9. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Thank you friends..
    We are in the last month of the year. Just felt I should thank
    everyone who made me smile this year. You are one of them..
    Stay connected …stay happy…

    Like

Leave a reply to ramankishori Cancel reply