
अगर हमलोग अभी COVID-19 की चपेट में ना आए होते तो आज के दिन IPL का रोमांचक मैच ईडन गार्डन में देख रहे होते |
मुझे आज भी याद है वो दिन जब इस IPL की शुरुवात 13 वर्ष पूर्व 2008 से हुई थी और खेला गया वो पहला मैच KKR और RCB के बीच.. जिसमे Breddon Macullan ने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी और नाबाद 158 रण बनाए थे | वाह, क्या रोमांचक मैच था | मैं भी ईडन गार्डन में IPL के मैच को देखा करता था |
वैसे तो इस साल भी IPL मैच हो रही है लेकिन इस बार का अनुभव कुछ अलग है | हमलोग IPL मैच को क्रिकेट ग्राउंड में जाकर नहीं देख सकते है | मैच के दौरान पुरे मैदान में जो जोश रहता था वह घरों में टीवी के सामने बैठ कर देखने में वैसा अनुभव महसूस नहीं हो रहा है |
आज उन दिनों की बहुत याद बहुत याद आ रही है, यही वो season था जब हमलोग कुछ दोस्तों के साथ आईपीएल मैच देखने कोलकाता के “ईडन गार्डन” मैदान में जाया करते थे और कितनी मस्ती किया करते थे |
ऐसा लगता था कि साल भर का दिमागी थकान बस उस season के आईपीएल मैच देख कर ख़तम हो जाएगा | हर दिन एक नया रोमांच रहता था ..कभी तो ईडन गार्डन में मैच देखते और जब कभी कोलकाता में मैच नहीं हो रहा होता तो फिर TV से चिपके रहते थे |
और इतना ही नहीं, साथ ही साथ फेस बुक पर मैच से जुडी जानकारियां share करते रहते थे | प्रत्येक बॉल पर गेस होता था कि अब क्या होगा | सचमुच उन दिनों क्रिकेट का रोमांच अपने चरम सीमा पर रहता था |
अपनी favourite team और अच्छे प्लेयर को खेलते देखना रोमांच से भर देता था | हमलोगों के लिए यह तो किसी पर्व और उत्सव से ज्यादा बढ़ कर था |
जिस दिन इडेन गार्डन में मैच होने वाला होता था तो उस दिन बैंक से जल्दी निकल कर हमलोग क्रिकेट ग्राउंड में नज़र आते थे | सच, वो भी क्या दिन थे |
इस साल का भी IPL मैच का बेसब्री से इंतज़ार था, लेकिन डर इस बात का है कि इस बार कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए मैच कभी भी स्थगित हो सकता है |
हालाँकि अब तक 20 मैच हो चुके है और टीवी पर ही सही. हमलोग मैच का मजा ले रहे है |
रोज़ समाचार पत्रों द्वारा कोरोना की भयावह स्थिति की जानकारी पाकर जो मानसिक तनाव से गुज़रते है ..मैच देख कर कुछ देर के लिए ही सही…उस मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है |
इस साल का team और उनके प्लेयर का चयन काफी सूझ बुझ के साथ किया गया है और सभी टीम संतुलित नज़र आती है | और ऐसे में कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि कौन team जीतेगा और कौन प्लेयर लाइम लाइट में होगा |
इस साल BCCI ने इस कोरोना के महामारी में भी IPL 2021 करने का साहसिक निर्णय लिया है ..

अब तक के खेले गए २० मैच में टीम का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार है …
| Team | Match | won | Lost | Point |
| Chennai super king | 5 | 4 | 1 | 8 |
| RCB | 5 | 4 | 1 | 8 |
| Delhi Capital | 5 | 4 | 1 | 8 |
| Mumbai Indian | 5 | 2 | 3 | 4 |
| Punjab Kings | 5 | 2 | 3 | 4 |
| Rajasthan Royals | 5 | 2 | 3 | 4 |
| SRH | 5 | 1 | 3 | 2 |
| KKR | 5 | 1 | 4 | 2 |
और पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में गत साल के फाइनलिस्ट “मुंबई इंडियन” और “रॉयल चाल्लेंजेर बैंगलोर के बीच हुई थी | जिसमे RCB ने अपनी जीत से आईपीएल का आगाज़ किया है |
वैसे मुझे तो धोनी की टीम से बहुत उम्मीदें रहती है और उसके सभी प्लेयर मौका के अनुसार अच्छी प्रदर्शन करते है |

कल की ही बात करें तो धोनी के धुरंधरों ने RCB जो अब तक एक भी मैच नहीं हारा था उसे कैसे बुरी तरह (69 रन ) हराया था | यह मैच रविन्द्र जडेजा के कारण याद किया जायेगा | ..जडेजा ने उस ओवर में RCB के सबसे सफल बॉलर हर्षद पटेल के विरूद्ध 37 रन ( 6*5, 4*1 ) अर्जित किया और साथ ही साथ CSK के लिए 3 विकेट भी लिया |
लेकिन सच तो यह है कि हमारे देश में करोना का प्रभाव काफी बढ़ गया है | कब कौन प्लेयर कब कोरोना के चपेट में आ जायेगा कहा नहीं जा सकता है |
आज कल कोरोना की स्थिति दिन प्रति दिन भयावह होती जा रही है |
जैसा की पहले से तय था कि मैच को empty stadium में खेलाया जाए और उस मैच को televised किया जायेगा |
जैसा कि हम सभी महसूस कर रहे है कि इस तरह के experiment मे वो मजा नहीं आ सकता जिसके लिए यह आईपीएल मशहूर है | हालाँकि टीवी पर भी मैच देख कर हम सभी मनोरंजन करने में सफल है |
हमलोग ऐसी कामना करते है कि कोरोना का असर इस मैच पर ना हो और यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण हो |
आइये , पिछली साल के आईपीएल की याद ताज़ा करें…

जीवन के अर्धसत्य हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media …link are on contact us page..
Categories: infotainment
Corona has spoiled the way of life. Now life is uncertain. Kaal Kya Hoga kisiko pata.Nice information about IPL.
LikeLiked by 1 person
You are absolutely correct..
Life is unpredictable now a days..
Be happy…Be healthy …Be alive
and Be positive…that is the philosophy of life..
Get well soon..
LikeLike