# ज़िन्दगी को जीना है #

यह सच है यारों , ज़िन्दगी बहुत कीमती है और बहुत खुबसूरत भी है | हमें अपनी ज़िन्दगी से प्यार करना चाहिए | अगर बुरा वक़्त है तो थोडा सब्र करना होगा क्योंकि हर काली रात के बाद खुबसूरत सवेरा होता है |

किसी ने सच ही कहा है कि सिर्फ सांसे चलते रहने को ही ज़िन्दगी नही कहते है | आँखों में कुछ सपने हों और दिल में कुछ उम्मीदों का होना जरूरी है |

ज़िंदगी में टेंशन ही टेंशन है फिर भी इस लवों पर मुस्कान है क्योंकि जीना जब हर हाल में है तो मुसकुरा कर जीने में क्या नुकसान है | चलो  ज़िन्दगी को जीते  है, हर लम्हा को जीते   है …

ज़िन्दगी को जीना है

ख्वाबों के पंख लगाकर

आकाश में उड़ते रहना,

डर तो लगता है पर…

खतरनाक नही होता,

खतरनाक तो होता है..

उन ख्वाबों का मर जाना..

दिल के कुछ हसरतों का

पूरा न होना,

अधूरा रह जाना,

बुरा तो लगता है पर,

खतरनाक नही होता..

 खतरनाक तो होता है,

जिंदा लाश बन कर ..

जिंदगी को जीना…

    खूब हंसों और खिलखिलाओ

क्योंकि बुरा नही होता है

अपने पर हँसना,

खतरनाक तो  होता है

अन्दर ही अन्दर घुटना

और छुप छुप कर रोना |

चलो उठो , अपनी सोच बदलो

क्योंकि

ज़िन्दगी को तो जीना है

फटी किस्मत को सीना है |

( विजय वर्मा )

कभी कभी मेरे दिल मे ब्लॉग  हेतु  नीचे link पर click करे..

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below.

        www.retiredkalam.com



Categories: kavita

21 replies

  1. बहुत खूबसूरत व प्रेरणादायी लेखन 🙏🏼😊

    Liked by 2 people

  2. सुन्दर एवं भावपूर्ण कविता।

    Liked by 2 people

  3. बहुत ही सुंदर लिखा है 🌹🌹🌹

    Liked by 2 people

  4. A beautiful piece👌👌

    Liked by 2 people

  5. Khub sundar emotional kavita.

    Liked by 2 people

  6. Bahut khubsurat rachna jindagi ki tarah.

    Liked by 2 people

  7. सुन्दर कविता।

    Liked by 2 people

  8. Good self-reminder. We forget these simple things and make our life complicated.

    Liked by 1 person

  9. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    इंसान की संपत्ति ना दौलत है ना धन है , उसकी संपत्ति तो
    उसका हँसता हुआ परिवार और संतुष्ट मन है |

    Like

  10. बहुत बहुत धन्यवाद |

    Like

Trackbacks

  1. # ज़िन्दगी को जीना है # – आओ कुछ नया सीखें

Leave a comment