# और गुल्लक फूट गया #

मिश्रा जी, वैसे तो सारी ज़िंदगी बैंक के काम करते हुये बिता चुके थे | लेकिन बचपन से ही  उनके मन में  हिन्दी साहित्य के प्रति खास आकर्षण था | अब रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अपने जवानी के दिनों  में लिखी गई वह डायरी  जो आज  जीर्ण – शीर्ण अवस्था में थी,  उनको प्राप्त हुआ |

वह अपनी इस डायरी को अपनी बीवी से छुपा कर रखते थे | जब भी उनकी बीबी की नज़र  उस डायरी पर पड़ती, वह बिफर उठती |   आप को प्रेम – व्रेम की कहानी लिखते हुये शर्म नहीं आती | लोग देखेंगे, और पढ़ेंगे तो क्या कहेंगे, कि इस उम्र में बुढ़ऊ प्रेम कहानियाँ  लिख रहे है |

कभी बाल – बच्चों को तो ढंग से प्यार किया नहीं , बस डायलोग (dialogue) ही लिखने में माहिर हो |

मिश्रा जी अपने reading table पर डायरी के पन्नों को पलटते हुए मन में उठते गुबार को महसूस कर रहे थे |

कुछ देर सोचने के बाद उन्होने मन ही मन फैसला कर लिया कि अब वो कहानी को प्रकाशित कर के ही रहेंगे |

आज कल प्रेरक (motivational)  विडियो देख कर मिश्रा जी जोश में नज़र आ रहे थे |

मिश्रा जी  सुबह – सुबह मोबाइल में प्रवचन सुन कर अपने सोच को बदलने का प्रयास कर रहे थे | उन्होंने ठीक ही तो सुना है कि ट्राफिक सिग्नल ग्रीन (green) होने का इंतज़ार मत करो | किसी चीज़ के लिए सही समय का इंतज़ार मत करो | बस जितनी जल्द हो सके अपनी योजना लागू कर दो | बाद में उसमें सुधार करते रहो |

अब रिटायरमेंट के बाद मिश्रा जी को कोई और काम तो था नहीं | इसलिए इस बार उन्होंने अपनी कहानी प्रकाशित करने का निर्णय ले ही लिया | हालांकि इस मामले में अपना कोई नज़र नहीं आता था जो थोड़ी सी भी उनकी  हौसला-अफजाई कर सके |

अपने  डायरी के जीर्ण – शीर्ण पन्नो को लेकर वे एक प्रकाशन वाले के पास पहुंचे और अपनी मंशा ज़ाहिर कर दी |

उनके डायरी के ज़ीर्ण -शीर्ण पन्नो को देख कर उस प्रकाशक ने मिश्रा जी को घूर कर देखा , मानो कह रहा हो — जब कागज़ के पन्ने ही दुरुस्त नहीं है तो कहानी क्या खाक दुरुस्त होगा  ?

तभी उसकी नज़र कहानी के कुछ लाइन पर गई और वो बस अपनी साँसे रोके आगे पढ़ता गया |  प्रकाशक को अपनी गलती का एहसास हुआ | वो मिश्रा जी को पूरी आश्वासन के साथ कहानी छापने  की बात पर राज़ी हो गया |

पूरे एक महीने बाद उनकी कहानी एक उपन्यास का रूप ले चुकी थी | अब तो मिश्रा जी मन ही मन अपने को “गुलशन नन्दा” समझने लगे थे |

इस कहानी के सकारात्मक प्रतिक्रिया (response) से मिश्रा जी का मनोबल बहुत बढ़ चुका था  | उन्होंने  मन ही मन एक और कहानी लिखने की प्रतिज्ञा कर डाली |

लेकिन अभी दस  दिन भी नहीं गुजरे थे कि डाक के द्वारा एक नोटिस प्राप्त हुआ , जिसमें  दावा किया गया था कि यह कहानी चोरी की गई है, क्योंकि मूल कहानी तो पहले ही छप  चुकी है |

मिश्रा जी की रातों की नींद गायब हो गई | उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि उनका कहानी पहले कोई  कैसे छाप सकता है,  वो भी हु – बहू बिलकुल उसी की नकल |

वे  परेशान तो थे ही, उधर से उनकी पत्नी भी ताने मार रही थी … चौबे जी छब्बे बनने चले थे, दुबे बन कर लौटे |

मिश्रा जी को रात में ठीक से नींद नहीं आई थी |  इसलिए सुबह सुबह ही वे मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क में चले गए | वहाँ वे गुमसुम एक बेंच में बैठ हुए थे | तभी उनके साथ रोज़ टहलने वाले शर्मा जी की  नज़र,  मिश्रा जी पर पड़ी जो बिलकुल बुझे बुझे से नज़र आ रहे थे |

शर्मा जी ने पास आते ही पूछा – क्या बात  है मिश्रा जी ?  लगता है, रात में ठीक से नींद नहीं आई ?

आप ठीक कहते है शर्मा जी | आज कल मैं एक परेशानी में हूँ | मिश्रा जी भावुक हो कर अपनी कहानी वाली पूरी बात बता दी | और यह भी कहा कि कहानी तो मेरी लिखी हुई है लेकिन वो तो मुझ पर ही चोरी का इल्ज़ाम लगा रहा है और कॉपी राइट के तहत 5 लाख का दावा भी ठोक दिया है |

शर्मा जी ने पूरी बात  सुन कर उन्हे सलाह दी कि वो उस व्यक्ति से फोन पर बात क्यों नहीं करते ?  ताकि हकीकत पता लगाया जा सके |

मिश्रा जी को उनकी सलाह ठीक लगी | और उन्होने वहीं बैठे बैठे फोन लगा दिया |

करीब 20 मिनट तक वार्तालाप चली | उस व्यक्ति ने सच – सच बता दिया कि कहानी उसकी लिखी हुई नहीं है,  लेकिन उसने अमन मिश्रा से  500 रुपए दे कर खरीदी थी |

उसने यह भी बताया कि मिश्रा जी के किताब छापने के नौ महीने पहले ही उसकी किताब मार्केट में आ चुकी थी ?

अब मिश्रा जी को सही बात का पता चला  और उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया |

अमन मिश्रा उनका ही अपना सपूत है , लेकिन वह  ऐसा काम क्यों किया ? उनकी समझ से बाहर की  बात थी |

उन्होंने इस बात से संतोष कर लिया कि जब अपना ही सिक्का खोटा है तो जमाने को क्या दोष दें ?

हँसने की चाहत ब्लॉग  हेतु  नीचे link पर click करे..

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below. www.retiredkalam.com



Categories: story

5 replies

  1. अच्छी कहानी। अपने खुद के बेटे की करतूत पढ़ कर बुरा लगा।

    Liked by 2 people

  2. Acchi Kahani. Baap se bad kar Beta.

    Liked by 1 person

  3. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Good evening friends

    Like

Leave a comment