
कभी तो पधारो हमारे राजगीर शहर में | यहाँ बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जिसे देखने के बाद आप अपने साथ खूबसूरत स्मृति ले कर जाएँगे |
प्राचीन काल से ही मगध राज्य (यानी बिहार) राजा- महाराजाओं के साथ-साथ अन्य पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शांति का प्रतीक राजगीर शहर बौद्ध धर्म, जैन धर्म के साधना भूमि होने के साथ – साथ हिंदू धर्म की आस्था का स्थल है।
राजगीर में खूबसूरत वादियों के साथ – साथ घने जंगल, रहस्यमयी गुफाएं, मनभावन पहाड़िया, सुंदर पार्क, प्राचीनकाल के शिलालेख का आनंद लिया जा सकता है।
आइए राजगीर दर्शन पर चलें :
नेचर सफारी, राजगीर (Nature Safari Rajgir)
राजगीर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एक सुंदर दर्शनिए स्थल है । यहां के नेचर सफारी में पर्यटक देश के प्राकृतिक दर्शन के साथ-साथ विदेशों जैसा नजारा भी देख सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है ।
यहाँ पर पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास (Glass bridge) का स्काईवॉक ब्रिज का आनंद लिया जा सकता है, जो चीन के हांगकांग इलाके में निर्मित 120 मीटर ऊंचाई पर बने ग्लास ब्रिज के तर्ज पर बनाया गया है|

साथ ही स्काईवॉक पर एक साथ कितने लोग जा सकते है, इसकी संख्या भी सीमित रखी गई है।
यहां एक सस्पेंशन ब्रिज (suspension bridge Rajgir ) का भी निर्माण किया गया है। नेचर सफारी में आने वाले पर्यटक इन दोनों ब्रिज का लुफ्त ले सकते हैं। इसके अलावा नेचर सफारी में ज़िप लाइन साइकिल, एडवेंचर पार्क, तितली जोन और कई प्राकृतिक शिविर क्षेत्र भी हैं।
राजगीर कुंड (Rajgir Kund)
राजगीर के गर्म पानी के कुंड के बारे में जानकारी हमने पिछले ब्लॉग के माध्यम से शेयर किया था | उसकी जानकारी के लिए उसका लिंक नीचे दिया गया है |
राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari )
राजगीर में पर्यटकों (tourist places in Rajgir) को आकर्षित करने के लिए नेचर सफारी के बाद फरवरी 2022 में राजगीर जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) को भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। 177 करोड़ के बजट से निर्मित इस ज़ू सफारी में फिलहाल 5 तरह के जानवरों में बाघ, शेर, भालू, तेंदुआ और हिरण शामिल है।
वर्तमान में केवल एक जोड़ा शेर है, जिसे गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया है। वही बाघ का भी एक ही जोड़ा है, जिसे बंगाल से लाया गया है। यहां जानवरों के लिए विशेष नाईट हाउस की व्यवस्था भी की गई है, जहां जानवरों की खानपान का इंतजाम किया जाता है।
यहां पर्यटको को एक वैन या बस में बिठा कर सफारी का सैर कराया जाता है। यहाँ पूरी तरह से जंगल का माहौल बनाया गया है, जिससे वन्य जीव जंगल की तरह घूमते-फिरते दिखाई देते हैं। पर्यटक पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जानवरों के काफी करीब जाकर उन्हें प्राकृतिक परिवेश में देख सकते हैं।

शांति स्तूप राजगीर (Shanti Stupa Rajgir)
राजगीर में रत्नगिरी पर्वत पर विश्व शांति स्तूप (Shanti Stupa Rajgir) स्थित है | यहाँ का दृश्य भी काफी मनोरम है। यहां आने पर पर्यटक को आत्मिक शांति और देवी शक्तियों का एहसास होता है। विश्व शांति के प्रतीक गौतम बुद्ध के 2600 वीं जयंती पर शांति स्तूप का निर्माण 1978 में कराया गया, क्योंकि यहां बुद्ध ने विश्व को शांति का उपदेश दिया था।
इस स्तूप के डिजाइन भी काफी अद्भुत है | इसका गुंबद ही 72 फुट ऊंचा है। जिसमे भगवान बुद्ध के चार सुनहरी प्रतिमा स्तूप के चारों ओर लगाई गई है, जो इस सफेद संगमरमर से बनी स्तूप की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। राजगीर आने पर शांति स्तूप में आकर पर्यटकों को शांति का अनुभव होता है ।
घोड़ा कटोरा झील राजगीर (Ghora Katora Jheel Rajgir)
घोड़ा कटोरा (Ghora Katora) झील एक मीठे पानी की झील है, जो राजगीर के पास स्थित एक प्राकृतिक मनोरमणीय स्थल है। महाभारत में वर्णित राजा जरासंध का घुड़साल होने के कारण इस स्थल का नाम घोड़ा कटोरा पड़ गया। बहुत ही छोटी-छोटी पहाड़ियों से घिरा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करता है। पहाड़ियों के बीच होने के कारण मुख्य स्थल से यहां तक केवल पैदल या टमटम यानि घोड़ा गाड़ी से ही पहुंचा जा सकता है।
घोड़ा गाड़ी से घोड़ा कटोरा झील तक का सफर आपको अंदर से काफी रोमांचित कर भावविभोर कर देगा। यहाँ प्राकृतिक सौन्दर्य का अंदाजा पक्षी और जलीय जीवो को देखकर लगाया जा सकता है। झील के बीच महात्मा बुद्ध की विशाल प्रतिमा भी लोगों का आकर्षण का केंद्र है। यहां पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
दोस्तों, नालंदा जिले का यह राजगीर शहर, एक ऐसा शहर है, जहां पर्यटक ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सभी का आनंद एक ही स्थल पर ले सकते हैं। यहाँ हमने राजगीर के कुछ बेहतरीन स्थलों के बारे में जानकारी शेयर किया है, हम आशा करते है कि आपको भी यह जगह पसंद आएगी |

राजगीर में इन स्थलों के अलावा भी आस पास भी अन्य कई घूमने वाले स्थल है जैसे कि —
विरायतन संग्रहालय –
यहां 24 जैन तीर्थकरों की पूर्ण जानकारी मिलती है |
सोन भंडार (Son Bhandar Caves) –
यहाँ राजा बिंबिसार खजाना का छुपा है |
कुंडलपुर (Jain mandir, kundalpur) –
यहाँ जैन महावीर की जन्मस्थली है | यहाँ महावीर की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है |
पाण्डु पोखर –
यह एक प्राकृतिक पार्क है।
राजगीर में घूमने के लिए अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का महीना है। यहां आने के लिए भारत के अधिकतर क्षेत्रों से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। फ्लाइट से आने के लिए पटना एयरपोर्ट आना होगा और उसके बाद टैक्सी या बस से राजगीर पहुंच सकते हैं।
मैं चाहता हूँ कि एक बार राजगीर की सैर जरूर कीजिये, सच मानिये आपको घूमने का आंनद आएगा ।
पहले की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below.
Categories: Uncategorized
@Retiredकलम ….Sir, after reading your post ..I remembered my journey of Bihar… Like:- How we all were traveled through train+public transports, food, culture, traditions, customs, dialects, lifestyle and the beautiful people of Bihar. Sometimes back me & many of my family members were visited most of the places of Bihar… And specifically the sightseeing of Ancient time period…
Yup totally Nostalgic💚🙏
LikeLiked by 2 people
Thank you so much for remembering Bihar.
You are welcome again. Please visit.🙏
LikeLiked by 1 person
👍
LikeLiked by 1 person
Thanks for liking this blog.
Stay happy, and Stay blessed.
LikeLiked by 1 person
Wishing you the same..
LikeLiked by 1 person
राजगीर के सम्बन्ध में अच्छी जानकारी।
LikeLiked by 2 people
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
LikeLike
Almost two decades back I was compelled to be in Bihar as part of it was in my Rail Division – Varanasi. Had to move around because of protocol with the minister. A joker of sorts.
I didn’t like him and didn’t like Bihar. May get a second thinking looking at your posts. 😊
LikeLiked by 2 people
Sir, the person concerned may be bad, but the place is not.
Sometimes we experience bad moments and we hate that type of place.
I respect you so much because I like your attitude and your literature.
Sir, have a second thought, please.
LikeLike
जरूर जरूर! मेरी बिटिया का ससुराल बिहार/झारखंड में है. 😁
LikeLiked by 1 person
यह तो बहुत खुशी की बात है | इसके कारण सम्पर्क बना रहेगा और आपके गुस्से भी शांत हो जाएंगे |
आप एक अच्छा लेखक ही नहीं , एक शानदार सोच के धनी है | आप लिखते रहें |
LikeLiked by 1 person
जानकारीयुक्त।सुंदर आलेख।
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear.
LikeLike
जय हो 🙏🏼
LikeLiked by 1 person
ॐ शन शनिचराय नमः |
LikeLike
Very nice and elaborative description of Rajgir and its description
LikeLiked by 1 person
Thank you so much, dear.
LikeLike
Very nice information about Rajgir.
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear,.
LikeLike