
दोस्तों ,
भारत आज आजादी का 75वीं सालगिरह मना रहा है | देश के प्रधान मंत्री ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है | यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है |
हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रम 2 अगस्त से ही शुरू हो चुके हैं | इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है | इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा |
हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने 2 अगस्त को लोगों से अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे से बदलने का भी आह्वान किया | इसके अतिरिक्त शैक्षणिक संस्थान हर घर तिरंगा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं आयोजित कर रहे हैं | उनका मकसद इस तरह भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है |.

तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रिय प्रतीक है । तिरंगे की लंबाई तथा चौड़ाई 3:2 होती है | तिरंगा में तीन रंग है जिसके कुछ खास मायने है और इसके अलावा अशोक चक्र में भी नीला रंग है |
तिरंगे के सबसे ऊपर केसरी रंग होता है यह रंग देश भक्ति और साहस को दर्शाता है | उसके बाद मध्य में सफ़ेद रंग होता है | सफ़ेद रंग शांति तथा सत्य को दर्शाता है | सफ़ेद पट्टी में अशोक चक्र विराजमान है | यह हमारी प्रगति को दर्शाता है |अशोक चक्र में 24 तिलियाँ है | अशोक चक्र गहरे नीले रंग का होता है |
तिरंगे के सबसे आखिर में हरा रंग की पट्टी है | यह हरा रंग हमारे देश की हरियाली और खुशियाँ को दर्शाता है | तिरंगे को हमारे जवानो ने अपने खून से सिचा है |
आज़ादी के बाद भी आज़ाद हवा में लहराने के लिए तिरंगे को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है | कभी चीन तो कभी पाकिस्तान के कारण संकट के बादल इस पर मँडराते रहते है |
लेकिन हमारे जवानो ने हमारे देश की तरफ गलत भाव से किसी को देखने नहीं दिया | हमारा तिरंगा शांति, प्रेम और एकता का प्रतीक है | जब जब ज़रूरत पड़ी हमारे देश के वीरों ने अपना जान की आहुती देकर इसका मान बढ़ाया है |

हालांकि घर पर तिरंगा फहराने की कड़ी में लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह झंडा नीति यानी फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के नियम-कायदों का ध्यान रखेंगे |
कभी कभी हमसे कुछ गलतियाँ हो जाती है | जिसका ध्यान रखना होगा | आजकल तिरंगा को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। सभी सोशल मीडिया अपने प्लेटफॉर्म पर अपने सदस्यों को एक मौका दे रहे है ताकि वह अपनी डिपी में तिरंगा लगा सके । फेसबुक ने भी सरल लिंक दिया है जिससे कोई भी अपनी डिपी में तिरंगा जोड़ सकता है । आज कल लोगों में तिरंगे को डीपी मे लगाने की होड सी लगी है |

लोग ऐसा करें, और करना भी चाहिए | लेकिन हमे कुछ बातों का भी ध्यान रखना आवश्यक है | हम बिना सोचे समझें किसी चीज़ का अनुसरण करने लगते है | लोग डिपी में तिरंगा लगा तो रहे है , लेकिन अपनी डिपी में तिरंगा किस स्थान पर लगा रहे है उसकी परवाह नहीं करते है ।
कुछ लोग के फोटो के पैरों पर तिरंगा लगा दिखाई देता है। यह तिरंगे का अपमान है, इसे ठीक करना चाहिए | यह भी ध्यान रखना चाहिए कि राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा या जमीन से छूते हुए नहीं फहरा सकते हैं |
इस कड़ी में यह भी ध्यान रखना है कि तिरंगे की सुरक्षा में ऐसे कदम भी नहीं उठाए जाएं जो उसे क्षतिग्रस्त कर दें | इसके अलावा तिरंगे को शरीर पर लपेटा नहीं जा सकता है उसे बतौर रूमाल इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं यानी रूमाल पर तिरंगे को नहीं छाप सकते है और ना ही किसी अन्य पोशाक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं |

भारतीय झंडा संहिता 2002 को 19 जुलाई 2022 के आदेश द्वारा संशोधित किया गया | जहां झंडे का प्रदर्शन खुले में किया जाता है या जनता के किसी व्यक्ति द्वारा घर पर प्रदर्शित किया जाता है | लोगों द्वारा उसे दिन एवं रात में फहराया जा सकता है , अर्थात संध्या काल में झंडे को उतारना अब अनिवार्य नहीं है | इसके अलावा पॉलियस्टर या मशीन से बने कपड़ों से भी राष्ट्रीय झंडा बनाया जा सकता है |
आइये हम सब आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाएँ और हर घर मे झण्डा फहराएँ | साथ ही यह भी ध्यान रखे कि केवल झण्डा फहराने से ही देश के प्रति जो हमारी ज़िम्मेदारी है उससे मुक्त नहीं होंगे बल्कि हमे मुक्ति तब मिलेगी जब हम इस देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए तन मन धन से प्रयास करेंगे ताकि हमारा तिरंगा शान से खुले आसमान मे लहरा सके … जय हिन्द |


पहले की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below.
Categories: infotainment
स्वतन्त्रता अमर रहे। मेरा भारत महान
LikeLiked by 2 people
Jai Hind.
LikeLike
🙏🙏🙏🤝🤝🤝
LikeLiked by 1 person
Stay happy and healthy.
LikeLike
Happy Independence Day!
LikeLiked by 1 person
Thank you so much, dear.
Stay happy and healthy.
LikeLike
बहुत ही सुंदर लिखा अपने सर। यह कुछ बाते हैं जो जाने अनजाने में लोग भूल जाते हैं।
यह ब्लॉग लोगो का मार्गदर्शन करेगा।
धन्यवाद।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिन्द जय भारत
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
आपको भी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकमनाएं |
LikeLiked by 1 person
Happy Independence Day!
LikeLiked by 1 person
Happy Independence Day.
LikeLiked by 1 person
राष्ट्र ध्वज तिरंगे के बारे में अच्छी जानकारी।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
LikeLike
सुंदर प्रस्तुति
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
LikeLike
Mera desh mahaan.Mera tiranga mahan.Nice blog tiranga barame.
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear.
JAI HIND.
LikeLike
Parabéns atrasado 👏👏👏👏Amo muito seu país e sua cultura 🌹💝
LikeLiked by 1 person
Muito obrigado querido.
Como você está? 🌹💝
LikeLike
Estou bem, estudando leitura de baralho cigano ☺️Por isso ando meio sumida…e você como está?
LikeLiked by 1 person
Isso é muito bom. Como foi seu dia? 🌹💝
LikeLike
Foi muito proveitoso, obrigada 🙏🏻 🌻
LikeLiked by 1 person
O que é o Baralho Cigano? 🌻
LikeLike
É um oráculo de origem francesa… usamos as cartas para aconselhamento terapêutico.
LikeLiked by 1 person
É um jogo?
LikeLike