एक ऐसा मर्डर मिस्ट्री -1    

   

आज कल यह देखा गया है कि बहुत सारे ऐसे क्राइम होते है जिसका क्राइम करने का तरीका  फिल्मों, कहानियों या सोशल  मीडिया पर बताई गई जानकारी से प्रेरित होता है |

मेरे मन में भी एक सवाल उभर कर आ रहा है —   अगर हम ऐसा सोचें कि एक पुलिस ऑफिसर  जिसने बहुत सारे क्राइम की जांच की हो | वह कातिल के खिलाफ सबूत जुटाता है, क्राइम से संबन्धित बारीकियों का  अध्ययन करता है  और क्रिमिनल को सलाखों के पीछे पहुंचाता है  | उसे क्राइम की बारीकियों  की समझ होना लाज़िमी है | उसे पता होता है कि  क्राइम को करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे वह पकड़ा नहीं जाये |

खुदा न खास्ता ,  अगर उसी पुलिस ऑफिसर को किसी कारणवश मर्डर करना पड़े तो वह  उसे अंजाम देते समय उस तमाम गलतियों का ध्यान रखेगा ताकि वह पकड़ा न जा सके  | अब ऐसी परिस्थिति में वह कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह सोचने वाली बात है |

कल ही जब मैं पेपर पढ़ रहा था तो ऐसी ही  एक घटना से रु ब रु हुआ |

जी हाँ , मुझे ऐसे ही एक उपन्यासकार के बारे में पढ़ने को मिला, जिसने अपने उपन्यास में एक कत्ल  की  कहानी और उसकी बारीकियों के बारे में लिखा था |  उस उपन्यास का  नाम था  – how to murder your husband ।

और एक दिन उसी के अपने हसबेंड का मर्डर उपन्यास में बताए गए उसी के तरीके से कर दिया गया |

जी हाँ, अमेरिका के एक अदालत में  मुकदमा चल रहा है जो कत्ल का है | और इसकी मीडिया में बहुत चर्चा है क्योंकि यह केस  ही कुछ ऐसा है |

इससे पहले बता दूँ कि एक व्यक्ति जिसका नाम डेनियल ब्रोफी है और उसकी उम्र करीब 65 वर्ष है,  उनकी पत्नी  नैंसी है जिसकी उम्र 71 वर्ष है | जी हाँ , नैन्सी  उम्र में बड़ी है लेकिन प्यार एक ऐसा  जूनून है जो किसी भी तरह का बंधन मानने से इंकार कर देता है |

40 साल पहले उन दोनों को आपस में प्यार हो गया और फिर उन्होने शादी कर ली | उनकी  प्यार भरी ज़िंदगी की शुरुआत हो गई और करीब 40 वर्ष तक बड़े मौज से उन लोगों की ज़िंदगी कटी  | हाँ कुछ समय पहले पैसों की कुछ तंगी अचानक आ गई | फिर भी किसी भी तरह से वे लोग अपने आर्थिक स्थिति को manage  कर रहे थे |

अब यह कहानी शुरू होती है 2 जून 2018 को | डेनियल ब्रोफी नाम का आदमी जो एक  पोर्टलंड के oregano इलाके में एक कंपनी में सेफ का काम करता था और उसकी उम्र 65 वर्ष थी | वह उस दिन ड्यूटि पर था | चूंकि वह सैफ था  इसलिए हर रोज़ की तरह किचन में अपना काम कर रहा था |  संयोग से वह वहाँ अकेला था बाकी के स्टाफ उस बिल्डिंग के दूसरे हिस्से में अपने  काम में लगे हुये थे |

सुबह करीब  7.30 के आस पास अचानक गोली चलने की आवाज़ आती है  | दो फायर हुये थे | अचानक हुये फायर की आवाज़ सुन कर दूसरे स्टाफ किचन की तरफ भाग कर आते है | उन लोगों का वहाँ का दृश्य देख कर होश उड़ जाता है | उन्होंने देखा कि डेनियल ब्रोफी फर्श पर गिरे हुये है और उनका शरीर खून से लहू लोहान है |

उनकी ऐसी हालत को देख कर वे लोग घबरा जाते है | वे लोग तुरंत  पुलिस को फोन करते है | पुलिस और एम्ब्युलेन्स तत्काल मौके पर पहुँच जाती है | और डेनिअल को हॉस्पिटल ले जाते है | डॉ जांच करने पर पाता है कि एक गोली सीने में और दूसरी पीठ पर लगी है | डॉ के पूरी कोशिश करने के बाद भी खून ज्यादा बह जाने के कारण वह बच नहीं पाता है  | डेनियल ब्रोफी को मृत घोषित कर दिया जाता है |

अब आगे का काम पुलिस का था | उसने जांच करने पर पाया कि यह ख़ुदकुशी का तो मामला नहीं हो सकता है |  क्योंकि एक गोली पीठ पर और दूसरी गोली सीने पर लगी थी | ऐसा अनुमान लगाया गया कि  किसी ने पीछे से उन पर गोली चलाई और पहली गोली उनके पीठ में लगी |  फिर उनके पलटने पर दूसरी गोली सीने पर दाग दी, और वे फर्श पर गिर पड़े होंगे |

इस तरह पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज़ किया ताकि आगे की तहक़ीक़ात की जा सके |

लेकिन वक़्त यूं ही बीत  रहा था रहा था  | बहुत कोशिश करने के बाद भी पुलिस को कत्ल का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था | परिवार के नाम पर वे दोनों ही थे उनका कोई संतान नहीं था |  पुलिस नैन्सी के पड़ोसियों और उनके जान पहचान वालों से भी पूछताछ कर रही थी |

सभी ने यही कहा – वे लोग काफी खुशमिजाज और अच्छे से रहते थे | उनका किसी से भी दुश्मनी हो, ऐसा नहीं लगता |

लेकिन इस तहक़ीक़ात के दौरान पुलिस को एक बात का पता चला,  और यह कि नैन्सी एक जानी मानी शख्सियत है क्योंकि उन्होंने बहुत सारे नॉवेल लिखे है | इनके ज़्यादातर नॉवेल रोमांटिक हुआ करते है  और वो उपन्यासकार के रूप में काफी सफल है |

यह कत्ल 2 जून को हुआ था और इधर नैन्सी दूसरे दिन यानि 3 जून को अपने फ़ेस बूक पर एक पोस्ट डालती है और वो उस पोस्ट में लिखती है कि मेरे लिए एक बहुत बुरी और अफसोसनाक खबर है | मेरे हसबेंड और मेरे बेस्ट फ्रेंड डेनिअल ब्रुफी  अब इस दुनिया में नहीं रहे | कल किसी ने उनका कत्ल कर दिया |

आप में से जो बहुत सारे लोग हमारे और ब्रोफी के दोस्त है , आप लोग फोन भी कर रहे है , लेकिन मैं मानसिक रूप से इस हालत में नहीं हूँ कि आप सभी से कुछ बात कर सकूँ | इसके लिए मैं माफी चाहती  हूँ |

फिर नैन्सी ने उसी दिन एक और पोस्ट डाला जिसमे लिखा कि बड़े अफसोस की बात है —  घटना के समय मैं शहर में नहीं थी बल्कि मैं कहीं बाहर गई हुई थी |

पुलिस अपनी तहक़ीक़ात जारी रखती है  और आस पास के कुछ  स्थानों की CCTV footage की जांच करने में जुट जाती  है | तभी एक फोटो को देख पुलिस चौक जाती है | उस तस्वीर में दिखता है कि  नैन्सी की गाड़ी इस घटना के ठीक 13 मिनट बाद  उसी  बिल्डिंग के करीब से हो कर गुज़री है |

लेकिन गाड़ी का फ़ाइनल लोकेशन नहीं पता चला क्योंकि बीच में कुछ  गली और संकरी रास्ते थे, जहां CCTV नहीं था | लेकिन CCTV footage से यह पता चल गया था कि कत्ल के समय नैन्सी उस इलाके में मौजूद थी |

लेकिन पुलिस ने नैन्सी का 3 जून के फ़ेस बूक का पोस्ट देखा तो उसे बहुत हैरानी हुई | क्योंकि पोस्ट में उन्होने लिखा था कि  इत्तेफाक से वह उस दिन पोर्टलंड में नहीं थी , जबकि CCTV बता रहा था कि मौका -ए- वारदात के  समय नैन्सी आस पास ही थी |

आगे की कहानी भाग -2 में (क्रमशः )

आगे की घटना   हेतु  नीचे link पर click करे..

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments

Please follow the blog on social media … visit my website to click below.

        www.retiredkalam.com



Categories: story

16 replies

  1. रहस्य और रोमांच से भरपूर।

    Liked by 1 person

  2. Interesting and suspense story.

    Like

  3. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Good evening friends

    Like

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: