
हमारा मन प्रेम की सुंदर भावनाओं को महसूस करता है | प्रेम एक ऐसा जाल होता है जिसे हम स्वयं कड़ी मेहनत करके बुनते है | लेकिन कभी कभी परिस्थितियाँ विपरीत भी हो जाती है, तब मन बेचैन हो जाता है |
कभी – कभी दिल भी बेवफा बन जाता है और कुछ भी चाहने लगता है | अपनी चाहत को बस में रखना संभव नहीं हो पाता है | चाहत तो भावनाओं के साथ हिचकोले खाते रहता है । वही भावनाएं कभी – कभी शब्दों का रूप ले लेती है और फिर सफ़ेद पन्नों पर कविता का आकार ले लेती है ॥

कभी – कभी मेरे दिल मे
ख्याल आता है , कि
मैं जीवन को पढ़ूँ ,
मैं जीवन को लिखूँ
मैं जीवन को समझूँ
और उसे महसूस करूँ |
कभी – कभी मेरे दिल मे
ख्याल आता है, क्यों ?
अपने बारे में लिखता हूँ
लोगों के बारे में लिखता हूँ
अच्छाई के बारे में लिखता हूँ
बुराई के बारे में लिखता हूँ |
कभी – कभी मेरे दिल मे,
ख्याल आता है, क्यों ?
दर्द के गीत लिखता हूँ
खुशी के गीत लिखता हूँ
हँसी के गीत लिखता हूँ
रुदन के गीत लिखता हूँ |
कभी – कभी मेरे दिल मे,
ख्याल आता है, क्यों ?
तुझे पाने को लिखता हूँ
तुझे खोने को लिखता हूँ
तुझे हँसाने को लिखता हूँ
तुझे रुलाने को लिखता हूँ |
कभी – कभी मेरे दिल मे,
ख्याल आता है , क्यों ?
अपनी जीत पर लिखता हूँ
अपनी हार पर लिखता हूँ
अपनी खुशी पर लिखता हूँ
अपने गम पर लिखता हूँ |
कभी – कभी मेरे दिल मे,
ख्याल आता है, क्यों ?
झूठ नहीं, सच लिखूँ
नफरत नहीं, प्यार लिखूँ
भावना और जज़्बात लिखूँ
सुंदर जीवन की कहानी लिखूँ |
कभी – कभी मेरे दिल में ….
ख्याल आता है कि …
(विजय वर्मा )
क्या मैं बूढ़ा हो गया हूँ ?ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे.
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below www.retiredkalam.com
Categories: kavita
Lovely poem!
LikeLiked by 1 person
Thank you very much dear.
LikeLike
बहुत बढ़िया। लिखते रहिए।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद सर जी |
LikeLiked by 1 person
सुन्दर रचना।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
LikeLike
बहुत ही सत्य
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
LikeLike
Aap ka kavita Kabhi kabhi mere dil me khyal padh kara mere dil me Bahut khyal aagaya. Bahut sundar lekha.
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear.
LikeLike
बहुत सुंदर ख़्याल…💐
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद |
LikeLiked by 1 person
बहुत ही 🤹♂️🤹♂️🤹♂️कोई जवाब नहीं friend
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डियर |
आपके हौसलाफजाई से मुझे लिखने की प्रेरणा मिलती है |
LikeLike
Reblogged this on Retiredकलम and commented:
Good evening friends
LikeLike