
दोस्तों ,
कल की थकान के कारण हम सभी आज फिर देर तक सो रहे थे | तभी राजेश जी का फ़ोन आया | फ़ोन की घंटी सुन कर मेरी नींद खुली | राजेश जी कह रहे थे, — मुझे मालूम था कि आप अभी तक सो रहे होंगे | चलिए ज़ल्दी से तैयार हो कर ब्रेकफास्ट के लिए रेस्टोरेंट में आ जाइए | मैं भी यहाँ रेस्टोरेंट में हूँ |
आज इस विदेशी टूर का सातवाँ दिन था | इन सात दिनों में ऐसा आभास हो रहा था कि लोग देश विदेश भ्रमण नहीं करें तो बहुत सारी नयी नयी जगह और बनाई गयी बहुत से अजूबे को देखने से वंचित रह जाएंगे |

Sunway lagoon
सचमुच पिछले छः दिनों में घुमने का बहुत मजा आया | आज का पूरा दिन हमलोगों को मलेशिया के Sunway lagoon में बिताना था | कहा जाता है कि यह जगह धरती पर जन्नत से कम नहीं है | वैसे मलेशिया की सड़कें इतनी साफ़ सुथरी और चमकदार थी और गन्दगी का कहीं नामो – निशान नहीं था |
हमलोग ब्रेकफास्ट लेकर अपनी गाडी में बैठ गए | हमारा काफिला निकल पड़ा आज फिर ज़िन्दगी के कुछ हसींन पल बिताने के लिए |
रास्ते में गाइड ने बताया कि यह जगह आम जनता के लिए १९९३ में खोला गया था | इसमें देखने लायक करीब 90 attractions है और यह 88 एकड़ में फैला हुआ एक थीम पार्क है | यह मलेशियाई थीम पार्क यहाँ आने वाले हर टूरिस्ट को देखना अनिवार्य समझा जाता है |

इसमें मुख्यतः Water Park, Amusement Park, Scream Park, Extreme Park, Nickelodeon Lost Lagoon and Wildlife Park, और Roller coaster का मज़ा तो लेना ही चाहिए | इसके अलावा यहाँ संसार का सबसे लम्बा pedestrian suspension bridge भी है |
हालांकि एक दिन में इस पुरे थीम पार्क को पूरा कवर करना संभव नहीं है | फिर भी हमलोग कुछ जगहों का मज़ा तो ले ही सकते है | आज हमलोग के विदेश यात्रा का अंतिम दिन था | कल सुबह ही इंडिया के लिए रवाना होना है |

हमलोगों ने सबसे पहले यहाँ के वाटर पार्क का मजा लेने का फैसला किया | इसका कारण था, यहाँ का ब्यूटीफुल नज़ारा | यहाँ का पानी भी बहुत साफ़ था | यहाँ क्या बच्चे, क्या बूढ़े, सभी लोग इस खुबसूरत waterpark में मजे कर रहे थे | हम भी swimming करने को तैयार थे |
यहाँ सभी लोग काफी खुश दिख रहे थे और खास कर बच्चे इस water park में खूब मजे कर रहे थे | करीब आधा घंटा ही हम सभी यहाँ का मजा ले सके, क्योंकि अभी बहुत सारे attractions देखने बाकी थे | हमलोग वहाँ से निकल कर पास में स्थित suspension bridge की ओर चल्र दिए |
suspension bridge
यह कहा जाता है कि यह संसार का सबसे लम्बा pedestrian suspension bridge है | यहाँ आकर बहुत मज़ा आ रहा था | यह किसी अजूबे से कम नहीं लग रहा था | suspension bridge पर चलते हुए गजब का नज़ारा दिख रहा था |
इसके दाहिने तरफ घना जंगल दिख रहा था | जिसमे तरह- तरह के जानवर रखे गए थे और बाएं तरह वाटर थीम पार्क था | ऊपर से देखने पर यहाँ का दृश्य बहुत ही मनोभावन था |


wildlife park
इसके बाद, हमारा अगला attraction यहाँ का सबसे खुबसूरत wildlife park था | हम सभी पैदल चलते हुए wildlife पार्क पहुँच गए |
इसमें घूमते हुए सबसे पहले हमलोग को सफ़ेद शेर का जोड़ा दिखाई दिया | बहुत ही खुबसूरत यह सफ़ेद शेर का जोड़ा बिलकुल पास से देखने का मौका मिला था | इसके आगे जंगल ट्रेल था | थोड़ी दूर आगे सफ़ेद बाघ भी दिखा | हमलोग जानवरों को देखते हुए वहाँ आइसक्रीम का भी मज़ा ले रहे थे — सच, गर्मी में ठंडी का एहसास |

ऐसा लग रहा था कि हमलोग जंगल में विचरण कर रहे है | यहाँ के बारे में हमें बताया गया था कि 140 तरह के जानवर यहाँ मौजूद है | और काफी पेड़ पौधों से सुसज्जित यह बिलकुल प्राकृतिक जंगल की तरह बनाया गया था |
इसमें तरह तरह के पक्षी , reptiles और अन्य mammals देखने को मिल रहे थे | ख़ास कर यहाँ एक बहुत बड़ा कछुआ भी देखने को मिला |



थोड़ी दूर चलने पर बहुत सारा रंगीन तोता दिखा, जिसका शरीर ब्लू रंग का था और वह काफी बड़े साइज़ का था | वहाँ के स्टाफ के द्वारा इन पक्षियों के करतब भी दिखाए जा रहे थे | हमलोगों ने कुछ देर रुक कर इसका भरपूर आनंद लिया | इसके अलावा flamingos का झूंड भी दिखा जो बहुत सुन्दर लग रहा था | सचमुच, तरह तरह के पक्षियों को देख कर बहुत आनंद आ रहा था |

वहाँ पर बाज़ पक्षी भी दिखा जिसके साथ फोटोग्राफी भी किया | हमलोग पैदल चलते हुए artificial जंगल का मज़ा भी ले रहे थे | हालाँकि इस दोपहर की गर्मी में यहाँ ठंड का एहसास हो रहा था |
Journey By Toy-Train
मुझे तो इस जंगल से बाहर आने का मन ही नहीं हो रहा था | लेकिन लंच का समय हो गया था और भूख भी लग रही थी |

हमलोग wildlife पार्क से बाहर आ चुके थे और भूख मिटाने के जुगाड़ में थे तभी Pizza Hut दिखा | हमलोग वहाँ पहुंचे और pizza का मज़ा लिया |
इतना पैदल चलने के बाद हमलोगों को थकान महसूस होने लगा था | खास कर लंच के बाद पैदल चलना मुश्किल होता है | इसलिए हमलोग ने तय किया कि आगे का सफ़र टॉय ट्रेन में बैठ कर किया जाए |
इस तरह यहाँ घूमते हुए आज का दिन जो हमारे इस टूर का अंतिम दिन था वह अच्छे से बीत गया | हमलोगों के लिए यह यात्रा काफी मनोरंजक था , मुझे आशा है की आप को भी पढ़ कर आनंद आया होगा , कृपया अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें | (क्रमशः)
पहले की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below.
Categories: Tour & Travel
जी हाँ। पढ़ कर काफी मजा आया।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर |
LikeLike
Nicely presented with beautiful photos.
LikeLiked by 1 person
Thank you dear..
LikeLike
Very nicely written travelogue. Enjoyed reading
LikeLiked by 1 person
Thank you so much Sir,
While you are enjoying travelling, I am enjoying with Travelogue…ha ha ha .
LikeLike
Reblogged this on Retiredकलम and commented:
Maturity is not when we start speaking big things.
It is when we start understanding small things.
LikeLike