
- मैंने दरवाजे पे ताला भी लगा कर देखा है, गम फिर भी समझ जाते है कि मैं घर में हूँ |
- अगर जीवन में ख़ुशी चाहते हो तो, लोगो की बातों को दिल से लगाना छोड़ दो |
- दुनिया में सबसे ज्यादा खुश व्यक्ति वो है जो अपनी ख़ुशी से ज्यादा दुसरो की ख़ुशी को बढ़ावा देता है |
- सबसे पहले उस इंसान को खुश करने के बारे में सोचो, जिसे आप रोज़ आईने में देखते हो |
ख़ुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नही मिलेगी
लेकिन खुश होकर काम करोगे तो ख़ुशी ज़रूर मिलेगी |
यह सही है दोस्तों, सकारात्मक सोच हमारे अन्दर न केवल उर्जा का संचार करती है बल्कि हमें एक बेहतर इंसान बनने का मौका भी देती है । इसलिए हमें सकारात्मक सोच बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। सकारात्मक सोच के बिना हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास नहीं हो सकता और न ही हमारे अन्दर आत्मविश्वास एवं जागरूकता का विकास करना संभव है ।
सकारात्मक सोच मनोवैज्ञानिक तरीके से भी विकसित किया जा सकता है। तो आइये आज से ही सकारात्मक सोच बढ़ाने की कोशिश करें |

शिकायत मत करो
नकारात्मक सोच की वजह से कभी कभी किसी काम को हम पहले से उसे कठिन मान लेते है, और असफल होने पर अपना सारा दोष परिस्थिति या दूसरों पर डाल देते है | जबकि वास्तव में परिस्थिति को दोष देने के बजाये हमें सकारात्मक सोच के साथ अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करना चाहिए | सफलता ज़रूर मिलेगी |
अच्छा व्यवहार करें
सकारात्मक सोच को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यह भी है कि हमें लोगों के सामने अपनी बात को पुरे आत्मविश्वास के साथ रखना चाहिए | अगर कोई आपके प्रति नकारात्मक सोच रखता है तो भी आप उससे अच्छा व्यवहार करें और अपनी बात सही तरीके से और सलीके से कहें। इस तरह आप नकारात्मक सोच से बच सकते है |

अपने विचारों को लिखें
हमारे दिमाग में तरह तरह के विचार आते रहते है | कुछ बुरी तो कुछ अच्छे विचार भी आते है | हमें उन विचारों को अपनी डायरी में लिखनी चाहिए |
खास कर सुबह के वक़्त में आने वाले विचारो को उपयुक्त जगह पर नोट कर लेना चाहिए | और फिर उसका मूल्याङ्कन करना चाहिए | हमें प्रैक्टिस के तौर पर अपने आसपास के माहौल, या दोस्तों के बारे में सकारात्मक बातें लिखना चाहिए , इससे हमारे अन्दर भी सकारात्मक विचारों को बढाने में मदद मिलेगी |

मुस्कुराना भी ज़रूरी है
मैंने पहले भी अपने ब्लॉग में लिखा था कि हमारी एक छोटी सी मुस्कान न केवल हमारे अंदर ऊर्जा का संचार करती है बल्कि इससे हमारे आसपास मौजूद लोगों में भी सकारात्मक भावना पैदा करती है। इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहें । इस संसार में मुस्कुराने की कई वजहें हैं, उन वजहों और उन हसीन पलों को याद करके हँसना चाहिए और खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए | इससे हम अपने अन्दर सकारात्मकता महसूस कर सकेंगे |
इर्ष्या और द्वेष से दूर रहें
आज के जमाने में लोग इर्ष्या ज्यादा करने लगे है जबकि इर्ष्या की भावना हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है। दूसरे के प्रति इर्ष्या रखने से हमारे मन में भी हीन भावना पैदा होती है और यह हमारे अंदर मौजूद अच्छाई को समाप्त कर देती है | इसलिए दुसरों की उपलब्धियों और विकास से इर्ष्या करने की बजाए उससे कुछ सीखें और आगे बढ़ने के लिए उससे प्रेरणा लेना चाहिए |

अपने को व्यस्त रखें
नकारात्मक विचार या हिन् भावना हमारे दिमाग में तब आते हैं जब हमारे पास करने के लिए कुछ काम नहीं होता और हम खाली बैठे होते हैं। इसलिए हमें अपने को हमेशा कुछ न कुछ काम में व्यस्त रखना चाहिए | इसके अलावा जरूरतमंद लोगों के पास जाकर उनकी मदद करनी चाहिए | इससे हमारे अन्दर सकारात्मक सोच दृढ होगी और हम हमेशा ख़ुशी का अनुभव करेंगे |
सकारात्मक इच्छशक्ति रखें
हमने अपने जीवन में कई अच्छे काम किये होंगे और उन्हें करने का अनुभव भी रहता है | यही काम करने की सोच, न केवल हमें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते है बल्कि ये हमारी सकारात्मक जरूरत भी बन जाते हैं। हमने जो पहले अच्छा काम किया है उसे बाद में भी करते रहना चाहिए । उलझनों से निकलकर सकारात्मक और अच्छे विचारों में अपनी जरूरतों को तलाशना चाहिए |
हमेशा खुश रहें :
आप कोशिश करें कि आप हमेशा अपने को खुश रखें और मुस्कुराते रहे | कभी मिरर (mirror) के सामने खड़े होकर अपने को मुस्कुराता देखें | इसे आप दिन में कितनी ही बार भी प्रैक्टिस ( practice) करें | इसके अलावा laughing exercise करना चाहिए | इसका डिटेल्स मैंने पिछले ब्लॉग में लिखा था | link भी नीचे दे रहा हूँ |

योगा और ध्यान करें
सुबह “मोर्निंग वाक” के साथ साथ थोडा एक्सरसाइज करना बहुत अच्छा होता है | इसके अलावा थोडा समय निकाल कर योगा और ध्यान का भी प्रैक्टिस (practice) करें | इसे दिनचर्या में शामिल करना ज़रूरी है |

सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहे..
आप सकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा बातें करे, उन्हें अपनी परेशानी बताएं, | उनकी सोच को अपनाने की कोशिश करें | आपकी नकारात्मक भावना धीरे धीरे समाप्त हो जाएगी |.
यह सच है कि पॉजिटिव बातें सुनकर, अच्छी किताबें पढ़कर तुरंत ही हम अच्छा महसूस करते है | लेकिन यह भी सच है कि हम अपने व्यस्त जीवन में, इन बातों को भुलाकर वापस बुरे ख्यालों में चले जाते है | इसलिए इससे बचने के लिए आप उपर बताई गई बातों को जितना हो सकें याद रखें और अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें.|
एक बात और, आप सकारात्मक बातों के पोस्टर, या नोट बनाये और उसे ऐसी जगह में चिपकाये जहाँ सुबह उठते ही आपकी नज़र पड़े | इससे आप अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों के साथ कर सकेंगे. | आशा करता हूँ ये विचार आपको भी पसंद आये होंगे ?
सकारात्मक विचार -1 ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share, and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below.
Categories: motivational
सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला सुंदर विचारों से युक्त उपयोगी व सार्थक लेख 👏👏👏👌🏼
LikeLiked by 1 person
जी हाँ, हमें सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए |
आपके सुन्दर विचार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद |
LikeLiked by 1 person
🙏🏼😊
LikeLiked by 1 person
आज का ब्लॉग भी पढ़ें ..
https://wp.me/pbyD2R-5s4
LikeLike
👍
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद |
LikeLike
सुन्दर एवं विचार परक आलेख।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर।
LikeLike
सकारात्मकता बढाने हेतू विचारों का सुलभ आलेख।
LikeLiked by 1 person
हौसलाअफजाई के लिए बहुत बहुत धन्यवाद डिअर |
LikeLike
Very good analysis about positive thoughts to remain happy.
LikeLike