
चांगी एअरपोर्ट से बस के द्वारा हमलोग बातें करते हुए थोड़ी देर में होटल पहुँच गए | अभी दिन के करीब १० बजे रहे थे और हमारे होटल का नाम था HOTEL PINACLE..|
जब मैं चेक इन के लिए काउंटर पर पहुँचा तो मुझे बताया गया कि चेक इन टाइम 2.00 बजे दिन का है | इसका मतलब हमें चार घंटे उनके lounge में बैठ कर बिताना होगा |
चूँकि रात का सफ़र कर के आया था इसलिए थोड़ी थकान भी लग रही थी | उनको बहुत आग्रह करने के बाद उन्होंने करीब 12.00 बजे मुझे रूम दे दिया |
होटल बहुत शानदार था | मैं जल्दी जल्दी नहा धोकर लंच लिया और कमरे में आकर आराम ही कर रहा था कि मुझे होटल के फ़ोन पर सूचित किया गया कि शाम 6.00 बजे सिंगापूर नाईट सफारी के लिए निकलना होगा |
फिर क्या था,, हमलोग बिना आराम किये ही ठीक छह बजे होटल से निकल गए ..
हमने सुन रखा था कि सिंगापुर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से मनोरंजन का ऐसा मायावी संसार रचा गया है, जो देखने योग्य है। तभी तो दुनिया के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में एक नाम सिंगापुर का भी है।
हमलोग समय से वहाँ पहुँच गए और नाईट सफारी टूर शुरू करने के लिए तैयार थे | हमारे गाइड ने बताया कि नाइट सफारी सिंगापुर में दुनिया का पहला निशाचर चिड़ियाघर है और आज सिंगापुर में सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। यहाँ करीब १०० species के ९०० जानवर रखे गए है और यह ८६ एकड़ में फैला हुआ है |

हमलोगों को एक खुला ट्राम गाड़ी पर बिठा दिया गया और गाड़ी slow स्पीड में जंगल का सैर करने लगा | ट्रैक के दोनों तरफ टिमटिमाते रात के आसमान के नीचे जंगली जानवरों की एक झलक दिखाई दे रही थी |
यहाँ सभी जानवर को रात में खुले में विचरण करते देख हमलोग काफी रोमांचित हो उठे | स्पॉट लाइट के सहारे सारे जानवरों को हमलोग खुले ट्राम में बैठ कर विचरते हुए देख रहे थे | यहाँ पर Malayan tiger, Asian elephants और Tapir भी दिखाई दिए जो अब लुप्त होने के कगार पर है |
यह एक ऐसा अनुभव था जो हम कभी भी भूल नहीं पायेंगे | यात्रा की थकान के बाबजूद भी हमें नाईट सफारी घुमने में बहुत मजा आ रहा था और थकान भी गायब हो गए थे |
नाईट सफारी का सफ़र समाप्त होते ही मुझे भूख सताने लगी |

अब डिनर का भी समय हो गया था इसलिए हमलोग रात के करीब 10.00 बजे वापस होटल आ गए | इस तरह आज टूर का पहला दिन यही समाप्त हो गया |, आज के बिताये पल को कैमरे में कैद किया था | अपने रूम के बिस्तर पर गिरते ही मेरी आँख लग गयी |
दूसरा दिन…
सुबह छः बजे मेरे मोबाइल का अलार्म बज उठा और मेरी नींद खुल गयी | हालाँकि कल की थकान की वजह से बिस्तर छोड़ने का मन नहीं कर रहा था लेकिन ब्रेकफास्ट और सुबह भ्रमण का समय पहले से ही तय था..अतः आलस त्याग कर झट पट तैयार हो कर निकलना ज़रूरी था .. वरना हम ग्रुप से बिछुड़ जाते और हमारा पूरा दिन बेकार हो जाता |
ऐसा सोच कर हमलोग ज़ल्दी ज़ल्दी तैयार होकर ब्रेकफास्ट के लिए रेस्टोरेंट में आ गए | जैसा यह होटल शानदार था वैसे ही इसका रेस्टोरेंट भी स्वादिस्ट व्यंजनों से परिपूर्ण था,| यहाँ इंडियन खाना तो था ही, वह बहुत स्वादिस्ट भी था |
ब्रेकफास्ट कर हम lounge में आ गए जहाँ पर राजेश जी सपरिवार पहले से हमलोगों का इंतज़ार कर रहे थे | हमलोग ज़ल्दी से टूर operator द्वारा भेजी गयी बड़ी सी कार में बैठ गए | हमारी गाडी यहाँ के सडकों पर फर्राटे भर रही थी | सिंगापूर की सड़कें बिलकुल साफ़ सुथरी और चौड़ी थी | कहीं पर भी कचरा या थोड़ी सी भी गन्दगी नहीं नज़र आ रही थी | हमारे साथ एक लेडी गाइड भी थी वह हिंदी भाषा समझ लेती और बोल भी लेती थी |
सिंगापुर भ्रमण के दौरान यहाँ की शानदार सड़कों और गगनचुंबी इमारतों को देख कर महसूस हुआ कि यह अमीरों का शहर है |

मुझे महसूस हुआ कि सड़कों के दोनों किनारों पर और अन्य स्थलों पर लगे पेड़ों की खास देखभाल की जाती है क्योकि सभी पेड़ों को एक विशेष आकार दिया गया था जिससे इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ गयी थी |
हमने सुन रखा था कि यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है। और संयोग से सबसे पहले हमलोग वही जा रहे थे |
वहाँ पहुँच कर एक अलग तरह का अनुभव हो रहा था | यह बहुत बड़े क्षेत्र में स्थित है जिसे कई सेक्टरों में बांटा गया है | सचमुच यह मनोरंजन का एक अद्भुत संसार है। यहां टिकट लेने के बाद हमलोग अपनी पसंद के एक शो देखने का फैसला किया ।
हमें जुरासिक वर्ल्ड में एक नहर में नाव से ले जाया गया | इस नहर के दोनों तरफ जंगल के वातावरण में मशीनी डायनासोर गति और साउंड के माध्यम से इस प्रकार सामने आते हैं मानों आप किसी प्रागैतिहासिक युग में पहुंच गए हों । सचमुच यह एक अद्भुद अनुभव था |
यहां तो बहुत सारे मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं | समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला और शाम हो गई | और भी बहुत सारे मनोरंजन के साधन थे जैसे कहीं 5D फिल्मों का प्रदर्शन चल रहा था तो कहीं लोग तेज़ राइड का आनंद ले रहे थे ।
हॉलीवुड फिल्मों के सेक्शन में कुछ प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को recreate करके दिखाया जा रहा था । लेकिन समय के आभाव में हमलोग इसका लुफ्त नहीं ले सके | शाम ढल चुकी थी और रात होते ही इस शहर की खूबसूरती और भी बढ़ गई |
हमलोगों ने रात में सिंगापुर का नजारा देखने का फैसला किया | रौशनी में नहाये बड़ी बड़ी ऊँची बिलडिंग और बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स को देख कर हमारी आँखे चकाचौंध हो गई | यहां का नाईटलाइफ स्टाइल इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा था |

हमलोगों का अब अगला गंतव्य स्थान था ऑर्चर्ड रोड | इस जगह को सिंगापुर में खरीदारी का स्वर्ग कहा जाता है और चूंकि इस महीने के दौरान बहुत सारे कार्यक्रम और उत्सव चल रहे हैं, इसलिए सड़क खुश चेहरों और रोशनी से जगमगा उठी थी । यहं बहुत संख्या में शानदार शॉपिंग मॉल सड़क के दोनों तरफ दिखाई पड़ रहे थे | हम सब पैदल चलते हुए यहाँ के सुन्दर नज़ारा का मजा ले रहे थे |
हमलोगों ने सोचा कि अगर यहाँ का मॉल नहीं देखा तो हमें अफ़सोस होगा | इसलिए हमलोग एक मॉल में दाखिल हुए | वहाँ हमें बहुत सारी वैरायटी और सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के सामान उचित मूल्य पर मिल रहे थे |
हमलोगों ने थोड़ी खरीदारी भी की और फिर खाने के लिए एक रेस्टोरेंट देखने लगे | भूख हमलोगों को जोर की लगी थी .. और एक मनपसंद रेस्टोरेंट भी मिल गया, जहाँ इंडियन खाना मिल रहा था |
फिर क्या था , Singapore में इंडियन खाना का लुफ्त ले रहे थे | सचमुच बहुत ही स्वादिस्ट भोजन का मजा लेने का मौका मिला था | ऐसा लगा हम इंडिया के किसी होटल में खाना खा रहे है |
आज के इस व्यस्त टूर से हमलोगों बिलकुल थक चुके थे | हमलोगों की जल्द से जल्द अपने होटल पहुँच कर आराम करने की इच्छा हो रही थी |
इस तरह आज का टूर यहीं समाप्त कर होटल के लिए अपनी कार में सवार हो गए हैं।
इस तरह टूर का दूसरा दिन बहुत ही शानदार रहा | दो परिवार एक साथ होने से घुमने का मजा और भी बढ़ गया था |
(क्रमशः)
मेरी विदेश यात्रा -3 की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media …link are on contact us page..
Categories: Tour & Travel
Wonderful and how well you penned your experience day wise sir.
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear ..
It is a long tour of 14 days.., trying to write down.
Let us hope so.
LikeLiked by 1 person
Very nice uncle 👍👏😊
LikeLiked by 1 person
आप ने अपनी यात्रा का सटीक वर्णन किया है सर जी । 👍😊
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर |
LikeLike
Beautiful presentation on foreign tour and sharing the experience in story form.
LikeLiked by 1 person
Yes dear.. That was a very exciting tour
Thanks for appreciation.
LikeLike
Very well written and interesting post. The photos are just great.
LikeLiked by 1 person
Thank you so much dear .
LikeLiked by 1 person
Always welcome.
LikeLiked by 1 person
Stay connected …Stay blessed..
LikeLiked by 1 person
You too Verma ji.
LikeLiked by 1 person
बहुत सुंदर
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर |
LikeLike
Your vivid description brought back memories of my visit to this beautiful city in 2012
LikeLiked by 1 person
Yes sir, that is a beautiful place to visit.
I feel happy to know you too are memorizing your visit there.
LikeLike
अति सुन्दर प्रस्तुति, आनद आनद ।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर |
LikeLike
Belo passeio 🌻
LikeLiked by 1 person
Obrigado por ler este blog. 🌻
LikeLike
É um prazer 🌻
LikeLiked by 1 person
Como foi o seu dia ? 🌻
LikeLike
Tudo certo aqui e com você?
LikeLiked by 1 person
Eu estou bem querido..
LikeLike
Continue assim 😁🌻
LikeLiked by 1 person
Muito obrigada querida.😁🌻
LikeLike
🙂
LikeLiked by 1 person
Boa noite querida
LikeLike
Boa noite amigo🍀🌃
LikeLike
Thank you
LikeLike
🙏🍀
LikeLiked by 1 person
Bom Dia, querido,
Tenha um bom dia.
LikeLike
Reblogged this on Retiredकलम and commented:
Spend more time with people who bring out the best in you,
not the stress in you…. Stay happy …Stay blessed..
LikeLike