
देवांशु की मौत रहस्मय तरीके से हो चुकी थी | इसलिए पुलिस अपनी तफ्तीश में जुट जाती है | सबसे पहले तो सभी लोगो के ब्यान लेती है / हालाँकि पुलिस को अखिलेश पर ही पहला शक जाता है | लेकिन पड़ोसियों ने बताया की देवांशु उसके पुराने मित्र है और वो अक्सर यहाँ आता रहता था |
पुलिस के पूछ -ताछ में अखिलेश ने बीती रात की पूरी घटना पुलिस को बयान कर दी | उसने बताया की सत्यसाईं मोड़ पर एक लड़की ने लिफ्ट माँगा था तो उसने लिफ्ट नहीं दिया और फिर उनलोगों ने हमारे साथ मारपीट भी की थी | फिर भी हमलोग ठीक ठाक घर पर पहुँच गए थे | और घर आकर अपने अपने बिस्तर पर सो गए थे | सुबह जब उठे तो देवांशु की यह हालत देखी |
यह मौत कैसे हुई ? किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था | पुलिस अपने जांच में जुटी हुई थी और इस बीच पोस्टमोर्टन की रिपोर्ट भी आ गयी | उस रिपोर्ट के अनुसार देवांशु की मौत शरीर से ज्यादा खून रिसने से उसकी मौत हुई थी |
अब पुलिस को तलाश थी उस लड़की की जिसने लिफ्ट मांगी थी | लेकिन पुरे शहर में पूरी जानकारी के बिना एक लड़की को ढूंढना असंभव लग रहा था |

तभी दुसरे दिन पुलिस को एक फ़ोन कॉल आता है और एक शख्स यह दावा करता है कि जो घटना उस रात हुई उसकी पूरी जानकारी है और उसने अपने मोबाइल से उसका एक विडियो भी बनाया है | उसने अपना परिचय गुप्त रखा | लेकिन वो विडियो अंततः पुलिस को हाथ लग जाती है और पुलिस को इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कुछ आशा की किरण दिख रही थी |
लेकिन विडियो देखने पर झगडे की आवाज़ तो साफ़ सुनाई दे रही थी लेकिन चेहरा किसी का साफ़ दिखाई नहीं दे रहा था | क्योंकि रात होने की वजह से रौशनी कम थी | पुलिस को उस विडियो से कुछ फायदा होता नहीं दिख रहा था |
तभी बार बार विडियो देखने पर पुलिस को एक सुराग मिला | उस विडियो में एक लड़का बार बार उस लड़की से कह रहा था – जोया चलो , जोया चलो, कहीं पुलिस वाले न आ जाए ? इससे पता चला कि उस लड़की का नाम जोया है | अब पुलिस इस जोया नाम की लड़की को ढूँढने का प्रयास करती रही | लेकिन सिर्फ नाम के सहारे लड़की का पता लगाने में पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल रही थी |
कुछ सोच विचार कर पुलिस ने उन सारी लड़कियों से पूछ ताछ शुरू कर दी जिसका पुलिस फाइल में क्रिमिनल बैकग्राउंड था | पुलिस ने विडियो से लड़की के बारे में कद काठी और उसके हुलिया का एक स्केच तैयार किया था | उस स्केच को दिखा कर उन सभी लड़कियों से उस लड़की जोया के बारे में पूछ ताछ शुरू कर दी |
तहकीकात के दौरान, उन सारी लड़कियों में से बड़ी मुश्किल से एक लड़की ने बताया कि हाँ. इसे मैं जानती हूँ | लेकिन यह लड़की नहीं है |

पुलिस ने आश्चर्य से पूछा — तो फिर यह कौन है ?
तब उस लड़की ने कहा – दरअसल वह एक किन्नर (हिजड़ा) है | उसका नाम जोया है और वह इसी तरह रात के सुनसान रास्तों पर लोगों को लुटा करती है | उसका कुछ लडको का एक गैंग भी है | इतना जानकारी के बाद फिर पुलिस को फिर एक आशा की किरण दिखाई दिया | और फिर पुलिस एक किन्नर जिसका नाम जोया है उसकी तलाश में जुट गयी |
कुछ ही दिनों में एक सफलता हाथ लगी, | तीन लडको को इसी तरह का वारदात करते हुए पुलिस ने पकड़ा | उसके नाम थे बबलू , साही और मल्लू, | जब पुलिस ने उनलोगों को काफी डरा धमका कर जोया के बारे में पूछा तो उसने आखिर कबूल किया कि जोया के साथ वे लोग काम करते है | उसकी निशानदेही पर पुलिस को जोया को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गयी |
पुलिस ने जोया पर दबाब बनाया तो जोया ने कबूल किया कि उस रात उसने ही उनलोगों से लिफ्ट मांगी थी और देवांशु के साथ लफड़ा हुआ था, मारपीट भी हुआ था |
फिर पुलिस ने पूछा – अच्छा बताओ, उस रात को देवांशु से मार पिट हुई थी | इसके बाद वह सही सलामत घर गया और फिर सो गया था | लेकिन सुबह उसे मरा हुआ पाया गया | तो फिर बताओ कि मौत के बीच इतना फासला क्यों हुआ ?
इस पर जोया ने बताया कि जब लिफ्ट देने की बात पर बहस हो रही थी तो उसने देखा की देवांशु ने गले में एक सोने की मोटी चेन पहन रखी है | और हमलोग ऐसे लोगों को ही लुटते है | उसी चेन को लेने के लिए हमलोग उससे उलझ पड़े थे | वो चाहती थी कि उसके साथ बाइक में बैठे और फिर आराम से उसके गले का चेन उड़ा ले | उसके साथी भी आस पास छुपे बैठे थे |
लेकिन संयोग से देवांशु ने मुझे लिफ्ट ही नहीं दिया | तभी हमलोग उसके गले से चेन को लेने के लिए उससे मार पिट करने लगे | हमलोग पास बहुत ही तेज़ धार वाला ब्लेड जैसा छोटा सा चाक़ू होता है, जिससे हमलोग पॉकेटमारी भी करते है | उस समय वैसा ही चाकू अपने हाथ की ऊँगली में फँसा रखी थी |
सबो को लग रहा था कि हाथ से मारपीट कर रहे है, लेकिन दरअसल उस ब्लेड जैसे चाक़ू से उसके जिस्म पर बहुत से कट लग गए थे | लेकिन देव्यन्शु को पता ही नहीं चला | क्योंकि हाथापाई के दौरान देवांशु जो शराब के नशे में था , उसने अपने जिस्म पर लगे घाव के दर्द महसूस नहीं कर सका |
वैसे, ज़ख्म भी गहरा नहीं था | इसके बाद वे दोनों बाइक से भाग जाते है और घर पास में ही होने के कारण जल्द ही घर भी पहुँच जाता है | इसके बाद बिना कपडे बदले उन्ही कपड़ों में वे दोनों तुरंत ही सो जाते है |
आगे का खुलासा पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट ने कर दी | रिपोर्ट के अनुसार नशे की हालत में उसे जिस्म पर चाकू से लगे घाव का एहसास ही नहीं हुआ | और सोने के बाद उसके ज़ख्मों से खून धीरे धीरे बहता रहा |

और शरीर से ज्यादा खून निकलने की वजह से रात को नींद में ही उसकी मौत हो गयी | क्योंकि नशे के कारण उसे एहसास ही नहीं हुआ कि उसके शरीर से खून बह रहा है |
उसके दोस्त अखिलेश को भी इस बात का पता नहीं चल सका, क्योकि रात के अँधेरा और दारु का नशा उन दोनों पर हावी था |
इस घटना को सुनने के बाद , पुलिस को यह शक हो रहा था कि इस घटना में अखिलेश के शरीर पर एक भी कट का निशान क्यों नहीं पड़ा ? — (क्रमशः )
मर्डर मिस्ट्री -(भाग -3) हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media … visit my website to click below..
Categories: story
Bahut sundar Kahani.
LikeLiked by 1 person
इस कहानी के तीनों भाग को ज़रूर पढ़ें |
और बताएं की किसे सजा मिलनी चाहिए |
LikeLike
https://tejrajkunwar.wordpress.com/2021/06/29/%e0%a4%86%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8/ visit
LikeLiked by 1 person
Thank you very much
LikeLike
I am you Great fan I always motivated from you grandpa
LikeLiked by 1 person
Thank you dear,
Stay happy…Stay blessed..
LikeLiked by 1 person
सुन्दर कहानी
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद डिअर|
LikeLike
Reblogged this on Retiredकलम and commented:
Don’t look for someone who will solve your problems.
Look for someone who won’t let you face them alone..
LikeLike
thank you very much..
LikeLike