# आज सुबह सवेरे #

रोज की तरह  सुबह ठीक पांच बजे मेरी नींद खुल गई  | सबसे पहले थोड़ी देर के लिए silence और  फिर Positive affirmation का अभ्यास किया |

मेरी यह कोशिश रहती है कि  मैं रोज सकारात्मक विचारों से अपने दिन की शुरुआत करूँ |

मोर्निंग – वाक से लौटने के बाद,  मैं अपने  रीडिंग टेबल पर बैठ गया | मेरे एक हाथ में चाय थी और दुसरे  हाथ में कलम था | मैं और दिनों की तरह आज भी कुछ न कुछ लिखने को बेचैन था |

   मैं बस कल्पनाओ की दुनिया में खो जाता हूँ और सोचने लगता हूँ कि मैं क्या लिखूँ ?

एक द्वंद मेरे दिल  और दिमाग के बीच  शुरू हो जाता है |

बहुत जद्दोजहद के बाद किसी विषय या घटना  के बारे में निश्चित कर पाता हूँ. .और फिर उसी के बारे में लिखना शुरू कर देता हूँ |

मेरी कलम खुद ब खुद चलती रहती है और दिमाग कल्पनाओं की दुनिया में विचरण करता रहता है |

टूटे फूटे  शब्द आपस में जुड़ते जाते है और इसी तरह से एक कविता का जन्म होता है | आज मैं  इसी तरह लिखी गई  अपनी एक कविता  प्रस्तुत कर रहा हूँ …|

एक कविता लिख रहा हूँ

तुम्हारी ज़िन्दगी में आज मैं एक अजनबी  दिख रहा हूँ

क्योंकि मन का कहा मान, एक कविता लिख रहा हूँ |

रात और दिन  हैं  हमारे काले सफ़ेद मोहरे  

ज़िन्दगी की बिसात पर सतरंज सीख रहा हूँ |

 शह और मात से बच – बच  कर चलता हूँ, मगर

ज़िन्दगी को अपनी मुट्ठी से  फिसलती रेत की तरह झेल रहा हूँ  |

ज़िन्दगी के दर्द को सहते हुए कुछ अजीब सा दिख रहा हूँ |

क्योंकि मन का कहा मान  एक कविता लिख रहा हूँ |

 ज़िन्दगी से  बहुत कुछ  मिला पर  कुछ छुटा भी है

मेरी  भावनाओं को इसने कई बार लूटा भी है |

ख़ुशी के पलों ने जहाँ मुझे जिने का मकसद दिया है

वहीँ   दुखों के आंसू  से कई बार दिल टुटा भी है  |

आज  उन सब लम्हों का जोड़ और घटाव सिख रहा हूँ,

क्योंकि मन का कहा मान   एक कविता लिख रहा हूँ |

कभी अपनों  ने जलाया तो कभी खुद भी जला हूँ

पर हर बार घावों में खुद मरहम लगा कर चला हूँ.. |

ख़ुशी और गम को अपने से लगाए संतुष्ट दिख रहा हूँ

क्योंकि मन का कहा मान  एक कविता लिख रहा हूँ |

 ( विजय वर्मा )

एक कहानी सुनो ब्लॉग  हेतु नीचे link पर click करे..

https://wp.me/pbyD2R-2Yn

BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…

If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments

Please follow the blog on social media …link are on contact us page..

www.retiredkalam.com



Categories: kavita

14 replies

  1. Very nice your poem writing.

    Liked by 2 people

  2. Please, could you explain why there is always that kinda flute in hands?

    Liked by 1 person

  3. I saw an image like a godess holding it

    Liked by 1 person

  4. Reblogged this on Retiredकलम and commented:

    Never blame anyone in your life,
    Good people give you happiness,
    Bad people give you experience..
    worst people give you a lesson,
    Best people give you memories..

    Like

Leave a Reply to KK Cancel reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out /  Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out /  Change )

Connecting to %s

%d bloggers like this: