
जो सुबह – सुबह करोगे खुले आसमां के नीचे सैर
आसमां से बरसायेगा खुदा अच्छे स्वास्थ्य के बैर..
इम्युनिटी को बढ़ाना है
दोस्तों ,
इन दिनों कोरोना का आतंक लगातार बढ़ रहा है , इसलिए इससे बचने के लिए हर कोई कह रहा है कि अपना इम्युनिटी बढ़ाये | तरह तरह के उपाए भी सुझाए जा रहे है |
इसका मुख्य कारण है कि करोना ही नहीं किसी भी रोग से आप अपने को अगर सुरक्षित करना चाहते है तो इम्युनिटी को बेहतर रखना ही पड़ेगा |
आज हम इस ब्लॉग में इसी इम्युनिटी से सम्बंधित जानकारी को शेयर करने जा रहे है |
इम्युनिटी वो कारक है जो हमारे शरीर में किसी भी तरह के बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण होने पर मुकाबला करते है और उसे समाप्त कर हमें रोग ग्रस्त होने से बचाते है |
इम्युनिटी बढ़ाने के उपाए करने से पहले पहले हमें यह पता लगाना होगा कि वर्तमान में हमारे शरीर का इम्युनिटी लेवल कितना है |
इसके लिए यह यहाँ स्कोर कार्ड बनायेंगे , आप चाहे तो कागज कलम लेकर आप भी अपना स्कोर कार्ड भी बना सकते है ..
यह सच है कि हमारा शरीर अन्दर से जितना साफ़ होगा , उतना ही हमारा इम्युनिटी लेवल ज्यादा होगा | मतलब यह कि अगर शरीर के अन्दर कचरा सड़ेगा नहीं तो कोई भी बैक्टीरिया या वायरस हमें संक्रमित नहीं कर सकता है ..
Highly clean body is equal to highly immune body.
अब हम यहाँ पता करेंगे कि हमारा शरीर अन्दर से कितना साफ़ है …हमारे वेदों में इसके लिए कुल आठ लक्षण बताएं है , आइये एक एक बिंदु पर गौर करें..
- रोज पेट साफ़ होना..
सही समय पर सही मात्र में हम पेट साफ़ होना चाहिए | जब हम सुबह सोकर उठे तो हमें ध्यान रखना चाहिए कि शौच के समय हमारा पेट पूरी तरह साफ़ हुआ या नहीं अथवा दिन में एक बार हमारा पेट अच्छी तरह साफ़ होना आवश्यक है | अगर ऐसा नहीं है तो हमें कब्ज की शिकायत है, जिसे जितना जल्द हो सके दूर किया जाना चाहिए |
क्योकि शरीर में गन्दगी भरी होगी तो इम्युनिटी न्यूनतम..होगा |

- मोटापा / ज्यादा वजन ना होना.. ..
अगर रोज पेट अच्छी तरह साफ़ हो रहा है तो आपके शरीर का वजन सामान्य होगा | अगर वजन बढ़ा हुआ है और मोटापा भी है तो मतलब पेट की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है | और ऐसे ऐसी स्थिति में हमारा इम्युनिटी कम होगा..
- साफ़ त्वचा का होना
क्या हमारा त्वचा साफ़, मुलायम और चमकदार है | हमारा स्किन हमारे स्वास्थ का आईना होता है | अगर हमारे शरीर पर फोड़े फुंसी, और त्वचा रुखी बेजान है तो इसका मतलब है कि हमारा खून साफ़ नहीं है और शरीर में गन्दगी भरी पड़ी है | हमारा खून साफ़ नहीं है |
- आलस्य ना होना…
आप सबह जब सो कर उठते है तो आपको आलस्य का अनुभव नहीं होना चाहिए, आपको बिलकुल फ्रेश अनुभव होना चाहिए | अगर आप को फ्रेश नहीं लगता और दिन में हमेशा आलस्य रहती है तो इसका मतलब है |शरीर में विकार है , |शरीर अन्दर से साफ़ नहीं है…और इम्युनिटी के लिए कम ही अंक मिल सकते है |
- समय पर और तेज़ भूख लगना
साधारनतया देखा जाता है कि हमें तेज़ भूख का आभाव रहता है और पेट भरा भरा अनुभव होता है | इसका मतलब यह हुआ कि हमारा पहले से खाया भोजन अच्छी तरह नहीं पच पाया है | अगर हमारी इम्युनिटी अच्छी होगी तो हमें भोजन के समय खूब तेज़ भूख का अवुभाव होना चाहिए |
- गहरी नींद आना …
रात में बिस्तर पर जाने के कुछ ही मिनटों में गहरी नींद आ जानी चाहिए | और फिर सुबह ही आँख खुलनी चाहिए , यही गहरी निद्रा के लक्षण है | अगर रात में बार बार नींद खुल जाती है या बिस्तर पर जाने के बहुत देर बाद नींद आती है .. तो इसका मतलब है |शरीर में विकार है |
- किसी भी अंग में दर्द ना होना…
अगर हमारे |शरीर के किसी भी अंग में दर्द या तकलीफ नहीं है तो हम बिलकुल स्वस्थ है और हमारा इम्युनिटी लेवल भी ठीक होगा | इसके विपरीत अगर हमारे शरीर के अन्दर गन्दगी होती है तो विकार भी उत्पन्न होंगे और हमारे किसी ना किसी अंग में दर्द महसूस होता रहेगा ..| अगर आप पूरी तरफ स्वस्थ होंगे तो आप का हर अंग खुश रहेगा |

- ख़ुशी का अनुभव होना ...
आप गौर कीजिये कि आप सारे दिन में खुश रहते हो या तनावग्रस्त रहते है | छोटी छोटी बात पर गुस्सा आता है , नकारात्मक विचार आते रहते है तो बस संभल जाना चाहिए क्योंकि आपके immunity के लक्षण नहीं meet हो रहे है | अगर शरीर अन्दर से गन्दा है तो उसका प्रभाव मन पर भी पड़ता है |
यह है हमारी अच्छी इम्युनिटी के आठ लक्षण | अब अपना स्कोर कार्ड बनाइए :
S no. | लक्षण | स्कोर (1 to 5) = 40 |
1 | रोज पेट साफ़ होना.. | 3 |
2 | मोटापा / ज्यादा वजन ना होना.. | 5 |
3 | साफ़ त्वचा का होना | 4 |
4 | आलस्य ना होना… | 4 |
5 | समय पर और तेज़ भूख लगना | 3 |
6 | गहरी नींद आना | 4 |
7 | किसी भी अंग में दर्द ना होना. | 4 |
8 | ख़ुशी का अनुभव होना | 4 |
Total | 31 |
मेरा इम्युनिटी स्कोर…. 31 / 40
और आपका स्कोर … ??
खैर, आपका जो भी स्कोर आया हो |
अब आगे देखते है कि वे कौन से उपाय है जिसे अपना कर इम्युनिटी लेवल बहुत ही ज़ल्दी बढ़ा सकते है ..
यह बात सही है कि हमारा शरीर भीतर से जितना साफ़ होगा इम्युनिटी लेवल उतना ही ज्यादा होगा |
हमें यह कोशिश करनी होगी कि जो हमारे शरीर में गन्दगी जमी है उसका सफाई किया जाए | हमारी कुछ गन्दी आदतें जिसके कारण पेट साफ़ नहीं रहता है या जिसके कारण हमारा इम्युनिटी नहीं बढ़ पा रहा है उसे तुरंत छोड़ना होगा | दवा या काढ़ा पीने मात्र से इम्युनिटी नहीं बढ़ सकता है |
हम क्या खाते है या मेरी दिनचर्या क्या है उसी के अनुसार हमारा इम्युनिटी होगा..| आइये निम्न बिन्दुयों बिदुओं पर विचार करे…
उपवास करना. .
उपवास रखने से आपका इम्यून सिस्टम यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है क्योंकि यह शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है,| शरीर में किसी भी तरह की सूजन और जलन की समस्या को कम करता है । अब आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहेगी तो जाहिर सी बात है आप बीमार नहीं पड़ेंगे ।
हमारे जीवन में उपवास का बहुत महत्व है | जिससे |शरीर को सफाई करने में मदद मिलती है | उपवास करने का मतलब भूखा रहना नहीं है बल्कि खाने का समय और भोजन में लिया जाने वाला भोज्य पदार्थ का चुनाव करना है |
दिन भर जो हम उलटी सीधी चीज़े खाते रहते है है उस पर नियंत्रण करना | क्योकि हमारे |शरीर का सारा उर्जा भोजन पचाने में ही लगा रहता है | हमें रात का भोजन बिलकुल हलकी और ज़ल्दी खा लेना चाहिए ताकि उसे पचने के लिए पर्याप्त समय मिल सके..|

फलाहार से दिन की शुरुआत करें..
रात के भोजन और सुबह के नास्ते के बीच 12 घंटें के पेट को भोजन पचाने का समय मिल जाता है | इसलिए सुबह फलाहार से शुरुआत करना चाहिए | seasonal fruit बहुत ही फायदेमंद होता है | यह शरीर में व्याप्त toxic को भी निकाल कर cleansing का काम करती है |
हम अपनी आदतों में परिवर्तन लाकर ही इम्युनिटी को बढ़ा सकते है |
याद रखे.. . Highly clean body is equal to highly immune body.
दिन में सिर्फ एक बार अनाज खाएं…
सुबह 8 बजे fruit जूस या नारियल पानी ले, फिर नास्ते में फल ले लीजिये |
लंच में कोई एक अनाज लें और साथ में चार गुना सब्जी होनी चाहिए | रात के डिनर में फिर से अनाज नहीं लें बल्कि उसका substitute लें..|
इसके आलावा कुछ और ध्यान योग्य बातें…
- खाना खूब चबा कर खाएं..
- खाने के तुरंत बाद पानी ना पियें, एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए |.
- पानी घूंट घूंट पिएं …
आप थोड़ी सावधानी के साथ अपने diet plan कर |शरीर को स्वस्थ रख सकते है और अपने इम्युनिटी को बढ़ा सकते है |
आप भी इस विषय में अपनी सुझाव कमेंट्स के माध्यम से दे तो मुझे ख़ुशी होगी…

स्वस्थ रहना ज़रूरी हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media …link are on contact us page..
Categories: health
सकीट जानकारी के लिए आभार, आजकल ईम्युनीटी के बारे में सभी चिंतित है, ऐसे में आपका यह संपूर्ण, संपन्न ओर समृद्ध लेख बहुत सारी जानकारी देता है। मेरा स्कोर आप से एक नंबर कम है। धन्यवाद। 🙏🙏
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत धन्यवाद् ,
हम कोशिश कर के अपना स्कोरकार्ड बेहतर कर सकते है | आज के माहौल में इम्युनिटी ठीक
रखना ज़रूरी है /आप अपना स्कोरकार्ड बेहतर कर के ज़रूर बताएं |
आप स्वस्थ रहे …खुश रहें…
LikeLike
Very useful blog. My score is also same as yours.
LikeLiked by 1 person
Thank you sir,
Now I am trying to improve my score .The assessment will be published after one month…
I hope you will also doing the same..
LikeLike
Very Nice tips for health care. Interesting is the immunity score.Enjoyed.
LikeLiked by 1 person
Yes dear,
we can access our immunity level and improve accordingly.
Thank you for your beautiful comments..
LikeLike
Reblogged this on Retiredकलम and commented:
We learn something from everyone who
passes through our lives….
Some lessons are painful , some are painless,
but all are priceless…
Be happy…Be positive…Be alive…
LikeLike