
दोस्तों,
दो दिनों पूर्व हमारे एक मित्र का फ़ोन आया था | उन्होंने बातों बातों में कहा .. मुझे आप का ब्लॉग पढना अच्छा लगता है | आप की लिखी बातें पढ़ कर मैं बहुत उत्साहित (motivate) होता हूँ | आप इसी तरह आगे भीं लिखते रहे |
लेकिन मैं चाहता हूँ कि आप स्वास्थ से सम्बंधित आर्टिकल ज्यादा लिखे ताकि पढ़ कर हम सब अपने शारीर को स्वस्थ रख सकें … और ज़िन्दगी के मजे ले सकें |
यह बात सही है दोस्तों…. अगर तन स्वस्थ है तो हर काम करने में मन लगता है और ज़िन्दगी सकारात्मक लगती है |
इसलिए आप सबों के सलाह को ध्यान में रखते हुए आज एक दवाखाना के बारे में चर्चा करना चाहता हूँ |
जी, हाँ, वही दवाखाना जो हर घर में मौजूद है और उसे कहते है “रसोई घर” | बिलकुल सही बात है, हमारे रसोई घर में जो मसाले और साग सब्जियां होती है उससे भी हम अपने रोगों का इलाज़ कर सकते है |
..इसी क्रम में आज चर्चा करना चाहूँगा रसोईघर के एक आइटम का जिसे हम “लहसुन” कहते है |
वैसे लहसुन को उसके गंध के कारण तामसी भोजन के श्रेणी में रखा जाता है | लेकिन अगर इसके गुणों पर विचार किया जाए तो सचमुच इसमें गुणों का खान है |
शहद में डूबा हुआ लहसुन की कली सुबह खाली पेट में लिया जाए तो इसके अद्भुत परिणाम मिलते है | आइये इसकी बिस्तृत चर्चा करते है …

लहसुन की कलियों का छिलका उतारकर शहद की छोटी शीशी में इतनी डालें कि वह शहद में पूरी तरह डूब जाए। लहसुन की 2–3 कलियों को सुबह खाली पेट सेवन करें और 45 मिनट बाद ही कुछ खाए।
इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी हमेशा के लिए ठीक हो जाती है और बढ़ी हुई चर्बी भी कम होती है। शरीर मजबूत होता है और सकारात्मक असर दिखाता है।
इसका सेवन करने से असमय ही बुढ़ापे का शिकार होने से बचा जा सकता है। बुढ़ापे का अर्थ है कि धमनियों का सिकुड़ कर रोग-ग्रसत हो जाना। यह धमनियों को सिकुड़ने से बचाता है और जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल पुनः ठीक कर देता है।
शहद में डूबे हुए लहसुन में भरपूर मात्रा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन करने से शरीर में गर्मी आती हैं। जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से निजात पाई जा सकती है और साइनस की समस्या भी काफी कम हो जाती है।
शहद में डुबे लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जिससे गले में खराश और सूजन से राहत मिलती है। गले के इन्फेक्शन को दूर करता है |
अस्थमा रोगियों के लिए तो लहसुन और शहद किसी वरदान से कम नहीं है।
शहद में डूबा हुआ लहसुन हार्ट से सम्बंधित लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। इसके कुछ महीने सेवन से हार्ट में होने वाले ब्लॉकेज से छूटकारा पाया जा सकता है। दिल की धमनियों में जमा फैट बाहर निकल जाता है। जिसके कारण रक्त संचार ठीक ढंग से होने लगता हैं, जो दिल के लिए फायदेमंद हैं।
अगर आपको बार-बार डायरिया की समस्या होती है, तो इसे लेना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं।
इसका सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक ढंग से काम करती है जिससे पेट संबंधी किसी भी प्रकार का इंफेक्शन नहीं होता हैं। इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने का काम करते है।
शहद में डूबा लहसुन लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे कई बीमारीयों से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स का काम करता है । इसको खाने से शरीर की अंदर से सफाई हो जाती है। जिसके कारण स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
लहसुन और शहद में मौजूद फास्फोरस से दांत मजबूत रहते है। यह दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने का काम करता है।
लहसुन में फाइबर, कैल्शियम, फस्फोरस आदि तत्व होते हैं जो दांत, बाल और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
अगर आप को शहद लेने की मनाही है तो आप सुबह खली पेट दो जौ लहसुन को चबा कर एक गिलास गुनगुना पानी पिया करें | इससे भी लाभ मिलेगा |
इस तरह हम पाते है कि एक छोटी सी प्रयास से जाड़े के दिनों में खास कर उम्र दराज़ (सीनियर सिटीजन) लोगों के लिए लहसुन का उपयोग बहुत ही लाभदायक सिद्ध होता है . |
(स्त्रोत- “भोजन के द्वारा चिकित्सा” किताब से जानकारी | कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर्स की सलाह ज़रूर लें )

पहले की ब्लॉग हेतु नीचे link पर click करे..
BE HAPPY….BE ACTIVE….BE FOCUSED….BE ALIVE…
If you enjoyed this post, please like, follow, share and comments
Please follow the blog on social media …link are on contact us page..
Gd afternoon sir ji
LikeLiked by 1 person
Good afternoon dear ..
Thank you..
LikeLike
Good blog on benefits of eating garlic on empty stomach in the morning. However, due to the strong smell of garlic, I have avoided eating garlic. You have given good tips. Will try after soaking the garlic in honey.
LikeLiked by 1 person
Yes Sir, I am also using the same in this winter season and
find it beneficial for health..
Thank you sir, Stay connected and stay happy..
LikeLike
Very nice
LikeLike
Very nice.
LikeLiked by 1 person
Thank you dear ..
I was expecting your comments..
Please feel free to suggest for improving my writing ..
Stay connected and stay happy..
LikeLike