
महेश मौर्या
आज का ब्लॉग लिखते हुए बहुत दुःख का अनुभव हो रहा है | एक घटना जो मेरे मन को अन्दर तक झकझोर कर रख दिया है | मेरी यह आदत है कि रोज सुबह अपने मिलने वालों को उनके जन्मदिन की बधाई फेसबुक के माध्यम से देता हूँ |
ऐसे ही कल हमारे बैंक के मित्र श्री महेश मौर्या जी को उनके जन्मदिन की बधाई दिया | कुछ ही देर में हमारे दुसरे मित्र श्री आर पी बंसल साहब का मेसेज आया | उन्होंने लिखा … बड़े दुःख के साथ आप सबों को सूचित करना चाहता हूँ कि हमारे मित्र श्री मौर्या साहब अब इस दुनिया में नहीं रहे | वे covid से संक्रमित हो गए थे और दो दिन पूर्व ही उनका निधन हो गया |
मैं तो पढ़ कर स्तब्ध रह गया |
मैं अपना पिछला पोस्ट चेक करने लगा तो देखा कि एक माह पूर्व की पोस्ट पर तो उन्होंने लाइक भी किया था | देखते ही देखते बिलकुल भला चंगा और स्वस्थ इंसान हम सबों के बीच से अचानक covid के कारण चल बसे |
पता नहीं यह कैसी बीमारी है | सचमुच ऐसे मेसेज दिल को झकझोर कर रख देते है |
ज़िन्दगी इतनी unpreditable क्यों हो गयी है, समझ में नहीं आता है |
बार बार यही लगता है कि यह सिलसिला कब रुकेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता है | यह बीमारी और कितनों की बलि लेगी और कहाँ जाकर रुकेगी |
लगता है प्रकृति हम सबों का इन्म्तेहान ले रही है | जो लोग अपने को अजर -अमर मानते हुए प्रकृति का दोहन कर रहे थे और श्रृष्टि को धत्ता बता रहे थे | दुनिया की सारी सुख सुविधाएँ केवल अपने और अपने परिवार वालों के लिए इकठ्ठा कर रहे थे |
उनके लिए और हम सबों के लिए भी सन्देश साफ़ है कि चाहे कितने भी बड़े हो जाये और विज्ञानं कितना भी तरक्की कर ले, हमलोग उसके सामने बेबस और तुक्ष ही रहेंगे |
रोज किसी ना किसी बैंक परिवार के सदस्य की मौत की खबर सुनने को मिल रही है |
मेरे परम मित्र श्री महेश मौर्या के निधन का समाचार सुन कर गहरा दुःख हो रहा है | यह हम सभी लोग के लिए एक अपूरणीय क्षति है |
भगवान् दिवंगत आत्मा को शांति दें, और उनके परिजनों को दुःख की घडी में साहस प्रदान करे….
भावभीनी श्रधांजलि
ॐ शांति ॐ ..

Om Shanti. Life is so unpredictable that we should be grateful for every moments in our life.
LikeLike
God may bestow peace to the departed soul, and fortitude and resilience to us,to fend away the pandemic. May God bless us.🙏
LikeLiked by 1 person
Yes, Life is so unprintable.. May God bless us..
om shanti..
LikeLike
ओमशांति 🙏🙏
LikeLiked by 1 person
yes sir. Absolutely correct..
life is so unpredictable , we should be grateful to God for every moment in life..
om shanti..
LikeLike
RIP🙏
LikeLiked by 1 person
Om shanti…
LikeLiked by 1 person